WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
बड़कागांव। बड़कागाँव के समाज सेवी सोनू हिंदुस्तानी एवं पप्पु सिंह ने पोलटिकल साइंस स्कैनर के लेखक विपिन कुमार को उनके घर पर उन्हें बुके व शॉल देकर बधाइयां दी एवं सम्मानित किया।
सोनू एवं पप्पू ने कहा कि हम बड़कागाँव वासियों के लिए यह बहुत ख़ुशी की बात है कि हमारे क्षेत्र से भी किताबे लिखी जाने लगीं है और यह पुस्तक बहुत लोगों को पसंद आ रही है। जो लोगों को अपनी तैयारियां करने में काफी लाभदायक है। इसलिए सभी युवा छात्रों से अनुरोध है कि यह पुस्कत एक बार जरूर पढ़ें।
मौके पर लेखक विपिन कुमार के पिता रमनाथ महतो माता ,लक्ष्मी देवी , सफदर खान, मोहम्मद शाहनवाज, मोहम्मद हसीब सुनील ,कृष्णा आदि लोग उपस्थित थे।

