Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 10 November, 2026 • 07:05 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » MBA के लिए आईसेक्ट विश्वविद्यालय को एआईसीटीई, नई दिल्ली से मिली मान्यता
झारखंड

MBA के लिए आईसेक्ट विश्वविद्यालय को एआईसीटीई, नई दिल्ली से मिली मान्यता

July 10, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

संवाददाता

हजारीबाग। आईसेक्ट विश्वविद्यालय हजारीबाग को अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई), नई दिल्ली की ओर से एमसीए व एमबीए विषय के लिए मान्यता प्रदान की गई है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय अपने शुरुआत के दिनों से ही क्वालिटी एजुकेशन के साथ-साथ आधुनिक तकनीकों के ज़रिए शिक्षा प्रदान करने की लगातार प्रक्रिया जारी रखी है। साथ ही विद्यार्थियों को रोजगार की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए भी प्रयत्नशील रही है। उन्होंने कहा कि अब एआईसीटीई, नई दिल्ली से मान्यता मिलने के बाद विश्वविद्यालय में एमसीए व एमबीए के पढ़ाई की शुरुआत हो जाएगी, जिससे विश्वविद्यालय में रोज़गार पाने वाले विद्यार्थियों की संख्या में इजाफा होने की पूरी उम्मीद है। उन्होंने बताया कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ग्रहण करने के बाद विद्यार्थियों में भी गुणवत्ता स्पष्ट झलकती है जिसका असर रोजगार पाने वाले विद्यार्थी के पैकेज से सीधा जुड़ा होता है। उन्होंने कहा कि बाईजूज़, क्रिप्टोटेक सोल्यूशन, विवो, एक्स्ट्रामार्क्स एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड समेत कई अन्य कंपनियों के साथ साथ अन्य निजि कंपनियों व सरकारी संस्थानों में इस विश्वविद्यालय के कई विद्यार्थी फिलहाल कार्यरत हैं।

 

 

विश्वविद्यालय में किन किन विषयों की होती है पढ़ाई

 

आइसेक्ट विश्वविद्यालय में विभिन्न विषयों में बीए, बीएससी, बीकॉम, एमए, एमएससी, एमकॉम, बीलिब, एमलिब के अतिरिक्त मैनेजमेंट के क्षेत्र में बीबीए, पीजीडीआरडी, एमबीए, कंप्यूटर साइंस एवं आईटी में डीसीए, पीजीडीसीए, बीसीए, बीएससी (आईटी) एमएससी (आईटी), कृषि के क्षेत्र में बीएससी (एग्रीकल्चर) , एमएससी (एग्रीकल्चर) , पत्रकारिता में बीजेएमसी, एमजे, योग में एमए इन योगा, पीजी डिप्लोमा इन योगा, बैचलर आफ परफॉर्मिंग आर्ट्स, बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स, मास्टर ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स और मास्टर ऑफ फाइन आर्ट्स जैसे व्यवसायिक कोर्स चलाए जा रहे हैं लेकिन अब इन कोर्सों के साथ साथ एमसीए व एमबीए कोर्स भी चलाए जाएंगे।

शिक्षा के क्षेत्र में कई अवार्ड आईसेक्ट विश्वविद्यालय ने किए हैं अपने नाम

आईसेक्ट विश्वविद्यालय हजारीबाग को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए आइसोचम अवार्ड, एबीपी न्यूज़ की ओर से नेशनल एजुकेशन अवार्ड-2019, अवार्ड इलेक्ट्स संस्था की ओर से वर्ल्ड एजुकेशन सम्मिट अवार्ड-2019, प्रसिद्ध शैक्षिक पत्रिका कंपटीशन सक्सेस रिव्यु की ओर से सीएसआर टॉप यूनिवर्सिटी ऑफ इंडिया अवार्ड, दिल्ली की ब्रांड बेटर कंपनी की ओर से आईकॉन आफ इंडियन एजुकेशन एक्सीलेंस अवॉर्ड 2020, करियर्स 360 मासिक पत्रिका की ओर से झारखंड की शान सहित दर्जनों अवार्ड से विश्वविद्यालय को सम्मानित किया जा चुका है।

विश्वविद्यालय में सभी कोर्सों का ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया है जारी

आईसेक्ट विश्वविद्यालय महज 5 वर्षों के दौरान हजारीबाग ही नहीं बल्कि पूरे झारखंड के साथ साथ पड़ोसी राज्यों में भी अलग पहचान बनाई है। बेहतर शिक्षा व्यवस्था के कारण विभिन्न राज्यों से भी आईसेक्ट विश्वविद्यालय में विद्यार्थी नामांकन के लिए आते रहते हैं। विश्वविद्यालय में स्नातक व स्नातकोत्तर के सभी विषयों की पढ़ाई होती है। साथ ही कई प्रोफेशनल कोर्सेज डिप्लोमा कोर्सेज भी विश्वविद्यालय में संचालित किए जाते हैं। विश्वविद्यालय में कैंपस प्लेसमेंट की भी सुविधा मौजूद है। फिलहाल ऑनलाइन नामांकन प्रक्रिया विश्वविद्यालय में जारी है। अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.aisectuniversityjharkhand.ac.in विजिट कर सकते हैं, जहां विद्यार्थियों को दिए जाने वाली पूरी जानकारी मौजूद है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसीएम हेमंत सोरेन ने राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात
Next Article ब्रेकिंग: झारखंड में खतरे के निशान से ऊपर गया नदियों का पानी, बाढ़ में डूबे 13 पंचायत, रोका गया ट्रेनों का परिचालन

Related Posts

रांची

पत्नी की पढ़ाई और नौकरी पर रोक नहीं लगा सकता पति, झारखंड HC का बड़ा फैसला

November 10, 2026
Headlines

‘डरना मत, हम दिलाएंगे इंसाफ’, दरिंदगी की शिकार बिटिया को मिला कानून का सहारा

November 10, 2026
Headlines

SP कुमार गौरव की दो टूक- अपराधियों को सलाखों में डालें, छठ घाटों पर हो सख्त पहरा

November 10, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

पत्नी की पढ़ाई और नौकरी पर रोक नहीं लगा सकता पति, झारखंड HC का बड़ा फैसला

November 10, 2026

दिवाली के बाद रामायण की ऐतिहासिक छलांग, पांचवें दिन तोड़े कमाई के बड़े रिकॉर्ड

November 10, 2026

‘डरना मत, हम दिलाएंगे इंसाफ’, दरिंदगी की शिकार बिटिया को मिला कानून का सहारा

November 10, 2026

SP कुमार गौरव की दो टूक- अपराधियों को सलाखों में डालें, छठ घाटों पर हो सख्त पहरा

November 10, 2026

“मैं इरफान अंसारी नहीं, इरफान हाड़ी हूं”… स्वास्थ्य मंत्री बोले क्यों बोले ऐसा… जानें

November 10, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.