WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रांची। दरभंगा जिला से गुजरने वाली बागमती नदी, अधवारा समूह की नदियां एवं कमला बलान नदी का जलस्तर खतरे के निशान से भी लगातार उपर चढ़ता जा रहा है.
इसकी सूचना मिलते ही पाया गया की मुकतापुर- समस्तीपुर स्टेशन के मध्य पुल संख्या 01( डाउन लाइन) पर पानी का स्तर बढ़ गया है।
इसके मद्देनजर तत्काल डाउन लाइन पर ट्रेनों का परिचालन स्थगित किया गया है.
आपदा प्रबंधन प्रभारी पदाधिकारी सत्यम सहाय ने बताया कि फिलहाल छह प्रखंड के 13 पंचायत बाढ़ से प्रभावित हैं.
प्रभावित क्षेत्रों में कम्युनिटी किचन चलाया जा रहा है.
साथ ही 106 नाव का परिचालन जारी है.
35 सदस्यी एनडीआरएफ की टीम बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार राहत व बचाव का कार्य कर रही है।

