Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 24 September, 2026 • 12:15 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » डरावना: बाढ़ का ऐसा मंजर देख कांप उठेगी रूह
Headlines

डरावना: बाढ़ का ऐसा मंजर देख कांप उठेगी रूह

July 12, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश का कहर देखने को मिल रहा है. खासकर पहाड़ी इलाकों में तेज बारिश ने स्थिति को बेहद खराब कर दिया है.  हिमाचल प्रदेश  के कांगड़ा जिले में बादल फटने  के कारण जमकर तबाही हुई. यहां मैक्लोडगंज के पास भागसुनाग से सामने आई तस्वीरें खौफनाक मंजर को बयां कर रही हैं कि कैसे पानी के तेज बहाव में गाड़ियां बहकर निकल रही है. कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं और लोगों में दहशत का माहौल है.

भारी बारिश से तबाही जैसा मंजर, बाढ़ और भूस्खलन चेतावनी जारी

Advertisement

इसके अलावा जम्मू, उत्तरखंड में तेज बारिश का सिलसिला जारी है, प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि पार्किंग में खड़ी गाड़ियां पानी के तेज बहाव में बह रही हैं. लोग सड़क के किनारे खड़े होकर इस घटना का वीडियो बना रहे हैं और खुद को तेज पानी के बहाव से खुद को बचाने की कोशिश में जुटे हैं. सोमवार तड़के से हो रही भारी बारिश से जिला का जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है.

भारी बारिश से तबाही जैसा मंजर, बाढ़ और भूस्खलन चेतावनी जारी

बता दें, बादल फटने से नदियों में पानी काफी बढ़ गया है जिसके कारण नदियां उफान पर हैं, ऐसे में नदियों के आसपास बसे सभी गांवों में अलर्ट जारी कर दिया गया है. जिले में कई सड़के भूस्खलन होने से की वजह से बंद हो गई हैं. बताया जा रहा है कि हिमाचल पथ परिवार निगम की कुछ  बसें फंसी हुई हैं. जिन्हें निकालने के लिए प्रशासन की तरफ से काम शुरू कर दिया गया है.

#WATCH Flash flood in Bhagsu Nag, Dharamshala due to heavy rainfall. #HimachalPradesh
(Video credit: SHO Mcleodganj Vipin Chaudhary) pic.twitter.com/SaFjg1MTl4

— ANI (@ANI) July 12, 2021

बीते दिन मौसम ने कई राज्यों में जमकर तबाही मचाई है. हिमाचल प्रदेश में बादल फटा, वहीं कई जगह तेज बारिश हुई. इसके अलावा जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में भी बादल फटने के कारण कई गांवों को नुकसान पहुंचा है. मौसम विभाग ने का अनुमान है कि मंगलवार तक जिले में भारी बारिश की संभावना है, जिसे लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है. ऐसे में स्थानीय लोगों और पर्यटकों से आग्रह किया गया है कि वो नदी नालों के पास न जाएं.

हिमाचल में सबसे ज्यादा बारिश पीछले 24 घंटे में कांगड़ा जिले में हुई है. यहां पर पालमपुर में 155 पानी बरसा है. वही, धर्मशाला में 119 एमएम, मनाली में 51 एमएम, कांगड़ा में 64 एमएम, कुल्लू के भुंतर में 51 एमएम, शिमला में 10 एमएम, चंबा के डलहौजी में 48 एमएम बारिश हुई है.

#WATCH | Manjhi River rages after heavy rainfall near Dharamshala. #HimachalPradesh pic.twitter.com/SvXhs1kKMS

— ANI (@ANI) July 12, 2021

हिमाचल में ब्यास, पार्वती, सरवरी खड्ड सहित जिला के नदी नाले पूरी तरह से उफान पर हैं. मानसून की पहली बरसात में ही कुल्लू शहर पानी-पानी हो गया है. हर तरफ पानी पानी नजर आ रही है. जिसकी वजह से लोगों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है. इसके अलावा तेज बारिश ने जम्मू शहर में तबाही मचाई है. पिछले 24 घंटे में भारी बारिश जारी है बताया जा रहा है कि 32 साल बाद शहर में ऐसी बारिश देखने को मिली है. इधर कश्मीर घाटी के गांदरबल में बादल फटने से कई घरों में पानी घुस गया है.  राहत एवं बचाव का कार्य जारी है.

उत्तरखंड के कई इलाकों में तेज बारिश की वजह से ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है. भूस्खलन, चट्टान खिसकने व सड़क मार्ग अवरुद्ध होने की चेतावनी देते हुए यात्रा के समय भरपूर एहतियात बरतने की सलाह दी है.

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleझारखंड को मिला कोविशिल्ड का 257790 डोज
Next Article ब्रेकिंग: किसी भी समय धरती से टकराएगा सौर तूफान, होगी सबसे बड़ी तबाही

Related Posts

Headlines

नहीं रहीं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी, दर्दनाक सड़क हादसे में गई जान

September 24, 2026
Headlines

चुनाव आयोग ने अंदरूनी मतभेद की खबरों को नकारा, कहा- सबकी रजामंदी से हुआ हर फैसला

September 23, 2026
Headlines

चेन झपटने वाले सीधे जाएंगे जेल, हर थानेदार को फील्ड में उतरने का हुक्म

September 23, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

नहीं रहीं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी, दर्दनाक सड़क हादसे में गई जान

September 24, 2026

राशिफल @ 24 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 24, 2026

चुनाव आयोग ने अंदरूनी मतभेद की खबरों को नकारा, कहा- सबकी रजामंदी से हुआ हर फैसला

September 23, 2026

बेदाग चेहरे के लिए महंगे प्रोडक्ट नहीं, घर में मौजूद धनिए से बनाएं ये आसान फेस पैक

September 23, 2026

चेन झपटने वाले सीधे जाएंगे जेल, हर थानेदार को फील्ड में उतरने का हुक्म

September 23, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.