Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 24 September, 2026 • 11:15 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » यहाँ आ रहे नए कानून, अब चोरी करने पर काटे जाएंगे हाथ-पैर, समलैंगिकों को मिलेगी मौत
दुनिया

यहाँ आ रहे नए कानून, अब चोरी करने पर काटे जाएंगे हाथ-पैर, समलैंगिकों को मिलेगी मौत

July 14, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

नई दिल्ली। अफगानिस्तान से करीब 20 साल बाद अमेरिकी सेना की वापसी हो रही है. इसके साथ ही इस देश पर तालिबान का प्रभाव तेजी से बढ़ रहा है. इस बीच एक तालिबानी जज का दावा है कि शरिया कानून लागू होने पर चोरों और समलैंगिक लोगों को दर्दनाक सजा दी जाएगी.

38 साल के तालिबानी जज रहीम ने जर्मन अखबार बाइल्ड के एक रिपोर्टर के साथ बातचीत में कुछ केसेस को लेकर बातचीत की. उन्होंने कहा कि हाल ही में एक शख्स ने हमें बताया था कि उनके घर में चोरी हो गई है. इसके बाद हमने चोर के हाथ काटने के लिए कहा था.

Advertisement

Taliban control over afghanistan

रहीम ने आगे कहा कि मैंने इस रिंग के मालिक से ये भी पूछा था कि क्या इस चोर के पैर भी काट देने चाहिए चूंकि इसने ना केवल अगूंठी चुराई थी बल्कि घर में घुसने की कोशिश भी की थी. लेकिन इस व्यक्ति ने पैरों को काटने को लेकर मना कर दिया था.

रहीम ने इसके अलावा एक और केस के बारे में बात की जिसमें उन्होंने बताया कि एक गैंग को किडनैपिंग और स्मगलिंग करते हुए पकड़ा गया था. रहीम ने कहा कि क्राइम के हिसाब से हम उंगलियों के काटने से शुरू करते हैं. इसके बाद हथेलियां, कोहनी और बाजुओं को काटा जाता है.  

Taliban control over afghanistan

इसके अलावा रहीम से पूछा गया कि तालिबानी राज में समलैंगिक लोगों के साथ कैसा सलूक किया जाएगा और उन्हें क्या सजा दी जाएगी? इस पर रहीम का कहना था कि या तो उन्हें पत्थर से मार दिया जाएगा या फिर उन्हें एक 8 से 10 फीट लंबी दीवार के पीछे खड़ा किया जाएगा जो उनके ऊपर गिरे.

गौरतलब है कि तालिबान के राज में महिलाओं के हालात बेहद खराब रहे हैं और यही कारण है कि अफगानिस्तान में एक बार फिर तालिबान का दबदबा देखते हुए कई महिलाएं इस देश को छोड़ने की तैयारी कर रही हैं. रहीम ने भी महिलाओं की चिंताओं को लेकर बहुत सकारात्मक नजरिया नहीं पेश किया है.

taliban control over afghanistan

रहीम ने कहा कि महिलाओं को भी तालिबानी राज में घर से बाहर जाने की परमिशन होगी लेकिन इसके लिए उन्हें एक परमिट लेने की आवश्यकता पड़ेगी. इसके अलावा महिलाएं स्कूल भी जा सकती हैं लेकिन तभी जब टीचर कोई महिला हो और वे हिजाब पहनें.  

बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपने सैनिकों की वापसी के लिए 11 सितंबर की समयसीमा तय की थी लेकिन इससे पहले ही अमेरिकी सैनिक यहां से निकलने लगे हैं. तालिबान ने नौ जुलाई को रूस की राजधानी मॉस्को में दावा किया था कि अफगानिस्तान के 85 प्रतिशत से अधिक क्षेत्र पर अब तालिबान का कंट्रोल है.

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसेल्फी लेते वक्त समुद्र में गिरी महिला, मदद के लिए आगे नहीं आया कोई तो ऐसे बची जान
Next Article बॉयफ्रेंड से बदला लेने के लिए लड़की ने 50 बार ट्रैफिक नियमों को तोड़ा

Related Posts

Headlines

नहीं रहीं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी, दर्दनाक सड़क हादसे में गई जान

September 24, 2026
Headlines

चुनाव आयोग ने अंदरूनी मतभेद की खबरों को नकारा, कहा- सबकी रजामंदी से हुआ हर फैसला

September 23, 2026
Headlines

चेन झपटने वाले सीधे जाएंगे जेल, हर थानेदार को फील्ड में उतरने का हुक्म

September 23, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

नहीं रहीं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी, दर्दनाक सड़क हादसे में गई जान

September 24, 2026

राशिफल @ 24 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 24, 2026

चुनाव आयोग ने अंदरूनी मतभेद की खबरों को नकारा, कहा- सबकी रजामंदी से हुआ हर फैसला

September 23, 2026

बेदाग चेहरे के लिए महंगे प्रोडक्ट नहीं, घर में मौजूद धनिए से बनाएं ये आसान फेस पैक

September 23, 2026

चेन झपटने वाले सीधे जाएंगे जेल, हर थानेदार को फील्ड में उतरने का हुक्म

September 23, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.