Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 24 October, 2026 • 02:35 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » रांची टेस्ट : भारत ने नौ विकेट पर 497 रन बनाकर की पहली पारी घोषित
स्पोर्ट्स

रांची टेस्ट : भारत ने नौ विकेट पर 497 रन बनाकर की पहली पारी घोषित

October 20, 2019No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

रांची। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला के तीसरे और आखिरी टेस्ट में रविवार को दूसरे दिन भारत ने अपनी पहली पारी 9 विकेट पर 497 रन बनाकर घोषित कर दी। पहली पारी रोहित शर्मा और अजिंक्या रहाणे के नाम रही। रोहित ने 212 रनों की बेहतरीन दोहरी शतकीय पारी खेली, जबकि रहाणे ने शानदार शतक लगाते हुए 115 रन बनाए।

इस मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत की शुरूआत खराब रही और बल्लेबाज मयंक अग्रवाल 10 रन बनाकर 12 रनों के कुल योग पर कागिसो रबाडा की गेद पर डीन एल्गर को कैच देकर चलते बने।

तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा ने 16 के कुल स्कोर पर भारत को दूसरा झटका दिया। चेतेश्वर पुजारा अपना खाता भी नहीं खोल पाए और रबाडा का शिकार बने। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए कोहली भी ज्यादा देर क्रीज पर टिक नहीं पाए और 39 के कुल स्कोर पर 12 के निजी स्कोर पर एनरिक नोर्टजे ने पवेलियन की राह दिखाई। इसके बाद रोहित और रहाणे ने कोई औऱ नुकसान नहीं होने दिया और टीम का स्कोर 300 के पार ले गए।

इन दोनों बल्लेबाजों ने चौथे विकेट के लिए 267 रनों की साझेदारी की। 306 रनों के कुल स्कोर पर अजिंक्या रहाणे 115 रन बनाकर जॉर्ज लिंडे की गेंद पर हेनरी क्लासेन को कैच देकर आउट हुए। 370 के कुल स्कोर पर रोहित शर्मा 255 गेंदों में 212 रन बनाकर आउट हो गए। इस पारी में रोहित ने 28 चौके और 6 छक्के जड़े। रोहित रबाडा की गेंद पर लुंगी एन्गिडी को कैच देकर आउट हुए।

इसके बाद ऋद्धिमान साहा और रवीन्द्र जडेजा ने भारतीय पारी को आगे बढ़ाया और टीम का स्कोर चार सौ के पार ले गए। इन दोनों ने छठें विकेट के लिए 47 रनों की साझेदारी की। 417 कुल स्कोर पर साहा 24 रन बनाकर लिंडे की गेंद पर बोल्ड हो गए। 450 के कुल स्कोर पर जडेजा 51 रन बनाकर लिंडे की गेंद पर क्लासेन को कैच दे बैठे।

आर अश्विन के रूप में भारत को आठवां झटका लगा। अश्विन 14 रन बनाकर डेन पीड्ट की गेंद पर आउट हुए। उमेश यादव ने 10 गेंदों पर 31 रन की तूफानी पारी खेली और स्कोर 480 के पार पहुंचाया। इस दौरान उमेश ने पांच छक्के लगाए। 482 के स्कोर पर उमेश लिंडेके चौथे शिकार बने। टीम का स्कोर 497 रनों पर पहुंचने पर कोहली ने पारी घोषित कर दी। नदीम 1 और मोहम्मद शमी 10 रन बनाकर नाबाद लौटे।

दक्षिण अफ्रीका की तरफ से जॉर्ज लिंडे ने चार,कागिसो रबाडा ने तीन ओर एनरिक नोर्तजे और डेन पीड्ट ने 1-1 विकेट लिया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दो दिवसीय तुर्की यात्रा रद्द की
Next Article भौतिक सुख से आध्यात्मिक विकास रुकता जा रहा : निर्मला बहन

Related Posts

Headlines

क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया का ऐतिहासिक धमाका, भारत ने न्यूजीलैंड को पहले टी20 में धोया

October 22, 2026
Headlines

एशियन पैरा गेम्स का शंखनाद, PM बोले- आत्मविश्वास के साथ करें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

October 18, 2026
Headlines

रांची में कैरेबियाई तूफान : वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास

October 9, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 24 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 24, 2026

कुख्यात राहुल दुबे के घर ढोल नगाड़ों के साथ पहुंची गिद्दी पुलिस, फिर…

October 23, 2026

Gen Z को राष्ट्रभक्ति से जोड़ेगा हेडगेवार का महानाट्य, सीएम बोले- हर जिले में मंचन…

October 23, 2026

PM विश्वकर्मा योजना में अटकी मदद? तुरंत इन नंबरों पर करें कॉल, जानें कैसे मिलेगा लाभ

October 23, 2026

सिर्फ खाद-बीज नहीं, पैक्स अब देगी पत्तल-प्लेट से लेकर जन औषधि केंद्र चलाने तक की ट्रेनिंग

October 23, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.