Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 15 September, 2026 • 04:26 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » महाराष्ट्र विस चुनाव : मोहन भागवत और नितिन गडकरी ने किया मतदान
देश

महाराष्ट्र विस चुनाव : मोहन भागवत और नितिन गडकरी ने किया मतदान

October 21, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

मुंबई। महाराष्ट्र की 288 सीटों पर सोमवार सुबह सात बजे से वोट डाले जा रहे हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख डॉ मोहन भागवत ने सुबह-सुबह नागपुर में मतदान किया। मोहन भागवत ने मतदान करने के बाद लोगों से अधिक संख्या में वोट डालने की अपील की।

केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी ने भी अपने मत का इस्तेमाल किया। गडकरी ने अपने पूरे परिवार के साथ नागपुर में वोटिंग की। वोटिंग के बाद उन्होंने जनता से ज्यादा से ज्यादा मतदान का आह्वान किया और एक बार फिर देवेंद्र फडणवीस के मुख्यमंत्री बनने का विश्वास जताया।

auto

वहीं बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री शुभा खोटे ने भी वोट डाला। शुभा खोटे ने अंधेरी पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में वोटिंग की। एनसीपी नेता अजीत पवार ने भी मतदान किया। पवार बारामती विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उनके सामने बीजेपी से गोपीचंद पाडलकर हैं।

राज्य की विधानसभा की 288 सीटों के लिए स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से चुनाव कराने के लिए कड़े सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं। इस चुनाव में पहली बार वोटर वेरीफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपैट) मशीन का उपयोग हो रहा है। राज्य की 46 निवार्चन क्षेत्रों के 96661 मतदान केन्द्रों पर करीब 1.35 लाख वीपीपैट मशीनें और 1.80 लाख ईवीएम लगाई गयी हैं और 1.27 कंट्रोल यूनिट तैनात किए गये हैं।

उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में एक तरफ बीजेपी-शिवसेना गठबंधन है, तो दूसरी तरफ कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन है। इस चुनाव में सबसे खास ये है कि ठाकरे परिवार से पहली बार कोई शख्स चुनाव लड़ रहा है। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे वर्ली सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। चुनाव के नतीजे 24 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपारिवारिक कलह में विवाहिता ने किया विषपान, मौत
Next Article उप्र विधानसभा उपचुनाव: सुबह नौ बजे तके 8.43 प्रतिशत मतदान

Related Posts

Headlines

ब्रिक्स के जरिए दुनिया में चमके बिहार के सत्तू और मखाना, सीएम सम्राट ने जताया पीएम का आभार

September 13, 2026
Headlines

एक शक के चलते रेत डाला माशूका का गला, कैसे खुला राज… जानें

September 13, 2026
Headlines

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बाढ़ की मार पर ‘सम्राट’ मरहम, एक क्लिक पर पहुंच गई 579 करोड़ की राहत

September 15, 2026

दरोगा भर्ती और BPSC 70वीं परीक्षा को लेकर पटना में बवाल, सड़कों पर उतरे अभ्यर्थी

September 15, 2026

कामकाजी महिलाओं के आत्मसम्मान से कोई समझौता नहीं, HASP में हुई पॉश ट्रेनिंग

September 15, 2026

राशिफल @ 15 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 15, 2026

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.