Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 24 September, 2026 • 09:32 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » चीन सीमा पर किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं है : जनरल रावत
देश

चीन सीमा पर किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं है : जनरल रावत

October 24, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

गोपेश्वर। धनतेरस और दीपावली पर्व से पहले गुरुवार को सेना प्रमुख बिपिन रावत उत्तराखंड के चमोली जिले से लगती चीन सीमा की सुरक्षा में मुस्तैद सेना के जवानों से मिलने पहुंचे। मलारी में पर्यावरण व सीमांत गांव के ग्रामीणों की आजीविका में सुधार लाने के लिए आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में भाग लेते हुए थलसेनाध्यक्ष जनरल विपिन रावत ने पौधरोपण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि चीन सीमा पर किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं है। चीन से हमारे मधुर संबंध है।
थल सेनाध्यक्ष ने इको टास्क फोर्स के माध्यम से सीमा से सटे गांव में चलाये जा रहे पर्यावरण को सुरक्षित रखने, पलायन को रोकने, सीमावर्ती गांव के लोगों की आर्थिकी को सुधारने के लिए चलाये जा रहे पौधरोपण कार्यक्रम के तहत मलारी में अखरोट व चिलगोजा के पौधोें का रोपण किया गया।

सेनाध्यक्ष ने कहा कि कमायूं और गढ़वाल में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसमें 50 हजार पौध रोपण का लक्ष्य रखा गया है। इसी के तहत सीमांत गांव मलारी में पौधरोपण किया गया। उन्होंने कहा कि गांवों की आर्थिकी में सुधार होगा और यहां से पलायन भी रूकेगा।
उन्होंने ग्रामीणों से भी अपील किया जो पौध यहां पर रोपण किये गये हैं उनका संरक्षण भी करें यदि कोई पौधा किसी प्रकार से नष्ट हो जाता है तो उसके स्थान पर नया पौध रोपित किया जायेगा। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सीमांत गांवों में संचार की सुविधा मुहैया करवाने के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से बातचीत की है। शीघ्र ही इन गांवों को संचार सुविधा से जोड़ दिया जाएगा।

Advertisement

थल सेनाध्यक्ष ने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्या भी सुनी। तथा ग्रामीणों को उनके स्तर की समस्याओं के समाधान का भरोसा भी दिलाया। इस मौके पर थल सेनाध्यक्ष ने अच्छे कार्य करने वाले जवानों को थल सेना प्रशस्ति पत्र भी दिए। उन्होंने पत्रकारों से भी बातचीत की। उन्होंने कहा कि सीमा पर किसी प्रकार का कोई तनाव नहीं है। चीन से हमारे संबंध काफी मधुर है। कहा कि किसी प्रकार की चिंता की कोई बात नहीं है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleटेलीकॉम कंपनियों को बड़ा झटका
Next Article सोनिया गांधी से मिले सुभाष चोपड़ा और कीर्ति आजाद

Related Posts

Headlines

चुनाव आयोग ने अंदरूनी मतभेद की खबरों को नकारा, कहा- सबकी रजामंदी से हुआ हर फैसला

September 23, 2026
Headlines

मिशन 2029 की बिसात! भाजपा में हो गया बड़ा फेरबदल… देखें पूरी लिस्ट

September 23, 2026
Headlines

राष्ट्रपति की कलाकारों से अपील : चंद रुपयों के लिए न करें सेहत का सौदा, हानिकारक चीजों को न करें प्रमोट

September 23, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 24 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 24, 2026

चुनाव आयोग ने अंदरूनी मतभेद की खबरों को नकारा, कहा- सबकी रजामंदी से हुआ हर फैसला

September 23, 2026

बेदाग चेहरे के लिए महंगे प्रोडक्ट नहीं, घर में मौजूद धनिए से बनाएं ये आसान फेस पैक

September 23, 2026

चेन झपटने वाले सीधे जाएंगे जेल, हर थानेदार को फील्ड में उतरने का हुक्म

September 23, 2026

रौद्र रूप में रांची के वॉटरफॉल्स, हुंडरू-जोन्हा-दशम को लेकर अलर्ट जारी

September 23, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.