Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 11 November, 2026 • 08:54 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home»देश»उप्र में शुगर टूरिज्म को बढ़ावा देगी योगी सरकार, सात सदस्यीय टीम गठित
देश

उप्र में शुगर टूरिज्म को बढ़ावा देगी योगी सरकार, सात सदस्यीय टीम गठित

October 25, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

उप्र में शुगर टूरिज्म को बढ़ावा देगी योगी सरकार, सात सदस्यीय टीम गठित

लखनऊ। योगी आदित्यनाथ सरकार ने शुगर टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए एक सात सदस्यीय समिति का गठन किया है। यह कमेटी चीनी मिलों के चयन, टूरिज्म की प्रक्रिया, आवागमन की व्यवस्था एवं विभागीय स्तर पर संबंधित चीनी मिलों एवं पर्यटन विभाग के साथ समन्वय आदि के संबंध में अपनी संस्तुतियां एक महीने के अन्दर प्रस्तुत करेगी।

आबकारी विभाग के प्रमुख सचिव संजय आर.भूसरेड्डी ने शुक्रवार को बताया कि गठित कमेटी में उप्र सहकारी चीनी मिल संघ के प्रबन्ध निदेशक विमल कुमार दुबे को अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अतिरिक्त निदेशक, उप्र गन्ना शोध परिषद, शाहजहांपुर द्वारा नामित प्रचार वैज्ञानिक, निदेशक भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान द्वारा नामित प्रचार वैज्ञानिक, महानिदेशक पर्यटन द्वारा नामित संयुक्त निदेशक स्तर का अधिकारी, निदेशक, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा नामित संयुक्त निदेशक स्तर का अधिकारी, महासचिव उप्र शुगर मिल्स एसोसिएशन तथा अपर गन्ना आयुक्त शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में स्थित कई चीनी मिलें अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित एवं हाईवेज से जुड़ी हुई हैं तथा उनके मिल कैम्पस भी आकर्षक साज-सज्जा से युक्त है, जिन्हें शुगर टूरिज्म के लिए पर्यटन स्थल के रूप में उपयोग किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि यदि ऐसी कोई व्यवस्था एवं माध्यम तैयार कर दिया जाये जिसके द्वारा इच्छुक व्यक्तियों को चीनी मिलों का भ्रमण कर चीनी उत्पादन आदि की प्रक्रिया जानना सुगम हो जाये तो न केवल लोगों का ज्ञानवर्धन होगा। साथ ही इससे चीनी उद्योग क्षेत्र में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

प्रमुख सचिव ने बताया कि प्रदेश के बहुत से लोगों एवं दूसरे प्रदेशों से आने वाले आगन्तुकों को चीनी मिलों का भ्रमण कर चीनी, एथनाॅल आदि के उत्पादन एवं गन्ना पेराई की प्रक्रिया को देखने समझने की जिज्ञासा रहती है, लेकिन उपयुक्त माध्यम और जगह की जानकारी नहीं होने के कारण चीनी मिलों का भ्रमण नहीं कर पाते हैं। ऐसे में नई व्यवस्था ऐसे लोगों के लिए मददगार साबित होगी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअयोध्या दीपोत्सव: एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाने को तैयार हुई रामनगरी
Next Article साइबर क्राइम से बचने के लिए दी गयी महत्वपूर्ण जानकारी

Related Posts

Headlines

ममता बनर्जी के घर दिल्ली पुलिस की दस्तक, 13 साल पुराने केस में थमाया नोटिस

November 9, 2026
Headlines

आइए बिहार, ग्रीन एनर्जी में 2.57 लाख करोड़ का खुला बाजार… दिल्ली में बोले ऊर्जा मंत्री

November 4, 2026
Headlines

दिल्ली में सीएम का मिशन बिहार : गयाजी में जू और जमुई-मुंगेर में उद्योग के लिए केंद्र से मांगी वन भूमि

November 3, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

नीरज के निशाने ने दिलाया ओलंपिक टिकट, विश्व चैंपियनशिप में भारत को दूसरा कोटा

November 11, 2026

चेहरे पर चाहिए चांद सा चमकता ग्लो? आज से अपनाएं ये आसान स्किनकेयर टिप्स

November 11, 2026

CCL ने बदला राजभाषा का अंदाज, फाइलों से निकलकर बातचीत में उतरी हिंदी

November 11, 2026

EPFO पेंशनभोगियों की बल्ले-बल्ले! 1000 की जगह मिल सकते हैं 3000 रुपये

November 11, 2026

सरकारी नौकरी का आज आखिरी दिन, सेना समेत 3 विभागों में भर्ती, JKSSB में 2,863 पदों पर मौका

November 11, 2026
Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.