Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 8 May, 2026 • 11:48 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » आईसेक्ट विश्वविद्यालय के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की औपचारिक मुलाकात
झारखंड

आईसेक्ट विश्वविद्यालय के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की औपचारिक मुलाकात

July 30, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

संवाददाता
हजारीबाग। आईसेक्ट विश्वविद्यालय हजारीबाग के प्रति कुलाधिपति अभिषेक पंडित, कुलपति डॉ पीके नायक, कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद, डॉ सीवी रमण विश्वविद्यालय, वैशाली बिहार के कुलाधिपति प्रो वीके वर्मा ने राज्यपाल रमेश बैस से रांची स्थित राजभवन में औपचारिक मुलाकात कर गुलदस्ता भेंट की। साथ ही आईसेक्ट विश्वविद्यालय के कुलाधिपति संतोष चौबे की रचित पुस्तकें भी भेंट की गई। मुलाकात के दौरान डॉ सीवी रमण विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रो वीके वर्मा ने नई शिक्षा नीति को लेकर चर्चा की। इस बीच नई शिक्षा नीति के सकारात्मक पहलू पर भी बातचीत की गई। आईसेक्ट विश्वविद्यालय के प्रति कुलाधिपति अभिषेक पंडित ने कौशल शिक्षा की अहमियत के मद्देनज़र आईसेक्ट विश्वविद्यालय में संचालित व्यवसायिक कोर्सों की जानकारी राज्यपाल को दी।

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय सामान्य कोर्सों के साथ साथ व्यवसायिक कोर्सों के ज़रिए विद्यार्थियों के मंज़िल की राह आसान बना रहा है। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ पीके नायक ने कोरोना के कारण विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह के स्थगित होने की जानकारी दी और स्थिति सामान्य होने पर दीक्षांत समारोह कराए जाने की बात कही, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का राज्यपाल से डॉ नायक ने आग्रह भी किया। वहीं विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद ने औपचारिक भेंट वार्ता में विश्वविद्यालय के संबंध में राज्यपाल को जानकारी दी और सहयोग की अपेक्षा भी जताई। उन्होंने कहा कि महज़ पांच वर्षों के दौरान ही विश्वविद्यालय ने कई बुलंदियां हासिल की। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा और बेहतर कार्यशैली की वजह से विश्वविद्यालय को अब तक कई राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कारों से नवाज़ा जा चुका है।

इस दौरान हिंदी की महत्ता पर भी चर्चा की गई। वहीं राज्यपाल रमेश बैस ने विश्वविद्यालय के उपलब्धियों पर खुशी जाहिर करते हुए विश्वविद्यालय के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और कहा कि विश्वविद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर विद्यार्थी अपनी मंजिल के काफी करीब होते हैं। ऐसे में विद्यार्थियों में नैतिकता की अहमियत काफी अहम हो जाती है। इसलिए उन्होंने विश्वविद्यालय में कार्यक्रमों के जरिए नैतिक शिक्षा को बढ़ावा देने का सुझाव दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि आईसेक्ट विश्वविद्यालय बेहद कम समय में अपने जिस ऊंचाइयों को छुआ है उसे बनाए रखना बेहद जरूरी है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से किसी भी तरह समझौता ना करने की सलाह देते हुए राज्यपाल रमेश बैस ने आईसेक्ट विश्वविद्यालय के बेहतरी के लिए सहयोग का आश्वासन भी दिया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleUNLOCK 6 : झारखंड में 9 वीं से 12 वीं के छात्रों के लिए खुलेंगे स्कूल, जाने और किन चीजों पर मिली छूट
Next Article मूसलाधार बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे

Related Posts

झारखंड

ऊर्जा निगम में बहाली का रास्ता साफ, अजय बोले- पहले पुराने कर्मियों का हक

May 7, 2026
Headlines

सम्राट सरकार का कैबिनेट विस्तार, किसे मिला कौन सा विभाग… देखें लिस्ट

May 7, 2026
Headlines

मामूली सी बात पर सड़क पर बहा खू’न, 24 घंटे में खुलासा कर गये SP… देखें वीडियो

May 7, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 08 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 8, 2026

ऊर्जा निगम में बहाली का रास्ता साफ, अजय बोले- पहले पुराने कर्मियों का हक

May 7, 2026

सम्राट सरकार का कैबिनेट विस्तार, किसे मिला कौन सा विभाग… देखें लिस्ट

May 7, 2026

मामूली सी बात पर सड़क पर बहा खू’न, 24 घंटे में खुलासा कर गये SP… देखें वीडियो

May 7, 2026

चलती ट्रेन में पिस्तौल लहराकर मचाया आतंक, RPF ने निकाल दी हेकड़ी

May 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.