WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
धमतरी (छत्तीसगढ़)। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में कल रात नक्सलियों ने एक 35 वर्षीय युवक की कथित तौर पर हत्या कर दी, पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी ।
पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा, “केशरी सोरी नाम के युवक को कथित तौर पर नक्सलियों ने मार डाला था, पुलिस मौके के लिए रवाना हो गई है।”
बोरई थाने के करिपानी में नक्सली बैनर का पोस्टर मिला है. पुलिस ने बताया कि नक्सली 28 जुलाई से 3 अगस्त तक शहीद सप्ताह मना रहे हैं।

