Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 11 November, 2026 • 04:13 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home»बिहार»दांव पर लगी है 10 महीने के अयांश की जिंदगी, नीतीश बोले, ‘सरकार मदद नहीं कर सकती’
बिहार

दांव पर लगी है 10 महीने के अयांश की जिंदगी, नीतीश बोले, ‘सरकार मदद नहीं कर सकती’

August 22, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

बिहार। दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 महीने के अयांश को बचाने के लिए, जिस आर्थिक मदद की परिवार वालों की जरूरत है वह अब धीरे-धीरे बंद हो गई है. स्पाइनल मस्कुलर अट्रॉफी नाम की दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे बच्चे की जान बचाने के लिए 16 करोड़ रुपये के एक इंजेक्शन की जरूरत है. अयांश के माता-पिता की उम्मीदें फिर टूटने लगी हैं. दोनों ने बच्चे के जीवन के लिए पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार से मदद की गुहार लगाई है. 

10 month old Ayansh help

 

बिहार के रहने वाले अयांश के माता-पिता नेहा सिंह और आलोक कुमार सिंह पिछले कुछ दिनों से लगातार बिहार के मुख्यमंत्री से लेकर स्वास्थ्य मंत्री से आर्थिक मदद की गुहार लगा रहे हैं, मगर इसके बावजूद सरकार ने अपने हाथ यह बोलकर खड़े कर दिए हैं कि सरकारी नियमों के हिसाब से इस प्रकार की मदद करने का कोई प्रावधान नहीं है.

10 month old Ayansh help

 

अयांश के माता-पिता बीते सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दरबार पहुंचे थे और उनसे मुलाकात करने की कोशिश की थी, मगर उन्हें सफलता नहीं मिली. हालांकि, नीतीश कुमार ने अयांश के मामले को लेकर पहले ही कह दिया है कि सरकारी नियमों के मुताबिक उसकी कोई मदद नहीं की जा सकती है.

10 month old Ayansh help

 

हालांकि नीतीश कुमार ने लोगों से अपील की है कि वे अयांश को बचाने के लिए आर्थिक मदद करते रहें. वहीं अयांश के माता-पिता नेहा और आलोक ने बातचीत करने के दौरान कहा कि जब उनके बच्चे की कहानी मीडिया की सुर्खियां बनी, तो लोगों ने उनकी आर्थिक मदद करना शुरू किया, मगर पिछले कुछ दिनों से मदद अब पूरी तरीके से बंद हो चुकी है, जिसको लेकर परिवार काफी चिंतित है.

10 month old Ayansh help

 

आलोक सिंह ने बताया कि लोगों के द्वारा मिल रही आर्थिक मदद से अब तक परिवार 6 करोड़ 72 लाख रुपए जमा करने में सफल रहा है, मगर अब भी तकरीबन 10 करोड़ रुपये की जरूरत है. उन्होंने बताया कि अपने बच्चे को बचाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली.

10 month old Ayansh help

 

वहीं दूसरी तरफ स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे से अयांश के पिता की मुलाकात हुई, मगर उन्होंने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि राज्य सरकार की तरफ से अधिकतम 12 लाख रुपये की ही आर्थिक मदद ऐसे मामलों में की जा सकती है.

 

अयांश का जीवन बचाने के लिए उसके पिता अब तक स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे समेत मंत्री मुकेश साहनी, जदयू के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह, बीजेपी सांसद रामकृपाल यादव, आरजेडी विधायक रीतलाल यादव और तेज प्रताप यादव, लोक जनशक्ति पार्टी सांसद चंदन सिंह और पटना जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह से मदद के लिए मुलाकात कर चुके हैं.

 

अयांश के माता-पिता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी मदद के लिए ई-मेल किया है और साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राज्यपाल फागू चौहान और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे को नए सिरे से मदद के लिए पत्र लिखा है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराशिफल: जाने आज कैसा रहेगा आपका दिन
Next Article गायब हुई विकास दुबे के 21 मुकदमों की फाइल, अफसरों और कर्मियों पर जल्द होगी कार्रवाई

Related Posts

Headlines

छठ पर परदेसियों को रेलवे की सौगात, रांची और बोकारो होकर चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

November 11, 2026
Headlines

राजधानी में खौफनाक वारदात : दरवाजा खुलवाकर ड्राइवर के सिर में मा’री गोली, फिर…

November 11, 2026
Headlines

बुजुर्ग पर जालसाजों का डिजिटल वार… न OTP मांगा, न लिंक भेजा, फिर भी खाते से 2 लाख पार

November 11, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

BFCL रामगढ़ में DRE-2 MCC दफ्तर शुरू, CMD बोले- संसाधनों का सही उपयोग ही तरक्की की कुंजी

November 11, 2026

छठ पर परदेसियों को रेलवे की सौगात, रांची और बोकारो होकर चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

November 11, 2026

राजधानी में खौफनाक वारदात : दरवाजा खुलवाकर ड्राइवर के सिर में मा’री गोली, फिर…

November 11, 2026

बुजुर्ग पर जालसाजों का डिजिटल वार… न OTP मांगा, न लिंक भेजा, फिर भी खाते से 2 लाख पार

November 11, 2026

राशिफल @ 11 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 11, 2026
Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.