Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 14 September, 2026 • 02:43 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » गायब हुई विकास दुबे के 21 मुकदमों की फाइल, अफसरों और कर्मियों पर जल्द होगी कार्रवाई
Headlines

गायब हुई विकास दुबे के 21 मुकदमों की फाइल, अफसरों और कर्मियों पर जल्द होगी कार्रवाई

August 22, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

यूपी। बिकरू कांड की जांच के लिए गठित 3 सदस्य जांच आयोग ने भले ही विकास दुबे का एनकाउंटर करने वाली पुलिस टीम को क्लीन चिट दे दी हो, लेकिन आयोग की रिपोर्ट ने गैंगस्टर विकास दुबे और अफसरों की मिलीभगत का कच्चा चिट्ठा जरूर सामने ला दिया है. जांच आयोग 5 महीने तक विकास दुबे से जुड़ी 21 मुकदमों की फाइल मांगता रह गया. लेकिन फाइल नहीं मिली. बताया जा रहा है कि विकास दुबे के 21 मुकदमों की फाइलें ही गायब हो गई हैं.

रिटायर्ड जस्टिस बीएस चौहान, शशिकांत अग्रवाल और पूर्व डीजीपी केएल गुप्ता के जांच आयोग ने 5 महीने तक विकास दुबे के एनकाउंटर और विकास दुबे से जुड़े मामलों की जांच की तो पता चला विकास दुबे पर दर्ज 21 मुकदमों की तो फाइल ही गायब है. जिन 21 मुकदमों की फाइलें 5 महीने तक अधिकारी जांच आयोग के सामने पेश नहीं कर पाए उनमें 11 मामले शिवली थाने के, 4 कल्याणपुर थाने के, 5 मामले चौबेपुर और 1 मामला बिल्हौर का है. जिन मुकदमों की फाइलें गायब हैं उनमें गुंडा एक्ट, हत्या का प्रयास, पुलिस पर हमला, मारपीट जैसे गंभीर धाराओं के मुकदमे शामिल हैं जिनकी फाइलें ही जांच आयोग को नहीं मिलीं.

दरअसल, जांच आयोग ने विकास दुबे पर दर्ज सभी मुकदमों से जुड़ी एफआईआर, चार्जशीट, गवाहों की सूची और उनके दिए बयान  की फाइल मांगी थी. विभिन्न थानों में दर्ज 43 मामलों की तो फाइल जांच आयोग को मिली, लेकिन 21 मुकदमों की फाइलें नहीं मिल सकी. जांच आयोग ने गंभीर अपराधों की फाइल गायब होने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की सिफारिश की है.

auto

जांच आयोग ने अपनी रिपोर्ट में साल 2001 में दर्ज हत्या के एक मामले का जिक्र करते हुए साफ लिखा है कि कानपुर देहात के सत्र न्यायालय से 14 जून 2004 को विकास दुबे को सजा सुनाई गई, 15 जून को विकास दुबे की तरफ से हाईकोर्ट में अपील हुई. अगले ही दिन, 16 जून को मामले की सुनवाई करते हुए विकास दुबे को जमानत मिल गई. इस मामले में सरकारी वकील को सुना ही नहीं गया. राज्य सरकार की तरफ से भी विकास दुबे की हिस्ट्रीशीट के आधार पर उसकी जमानत अर्जी खारिज कराने के लिए भी कोई कोशिश नहीं हुई.

जांच आयोग ने बिकरु कांड की रात 2 जुलाई 2020 में पुलिस की लापरवाही का भी जिक्र करते हुए कहा कि इस पुलिस पूरी छापेमारी की अगुवाई कर रहे दिवंगत डिप्टी एसपी देवेंद्र मिश्रा समेत कोई भी पुलिस वाला बुलेट प्रूफ जैकेट नहीं पहने था. 40 में से सिर्फ 18 पुलिस वालों के पास हथियार थे, बाकी पुलिसकर्मी या तो खाली हाथ थे या उनके पास सिर्फ डंडा था. स्थानीय पुलिस और एलआईयू को भी नहीं पता था कि विकास दुबे के पास कौन-कौन से हथियार हैं. उसके सहयोगियों और विकास दुबे की फायर पावर क्या है.

स्थानीय एसओ चौबेपुर विनय तिवारी इस पूरी छापेमारी में खुद पीछे चल रहा था. देवेंद्र मिश्रा अपना मोबाइल गाड़ी में छोड़ गए थे जिसके चलते गैंग ने जब हमला किया तो वह अपनी पुलिस टीम से संपर्क नहीं कर पाए. फिलहाल, जांच आयोग की रिपोर्ट सार्वजनिक होने के बाद अब उन पुलिसकर्मियों और अफसर पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है जो विकास दुबे के सहयोगी थे, जिनकी लापरवाही से विकास दुबे पर दर्ज 21 मुकदमों की फाइलें गायब हुई

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleदांव पर लगी है 10 महीने के अयांश की जिंदगी, नीतीश बोले, ‘सरकार मदद नहीं कर सकती’
Next Article चलती कार में अचानक लगी आग… देखें ये डरावना मंजर

Related Posts

Headlines

राजधानी में अगले 3 घंटे गरज-चमक के साथ बारिश

September 14, 2026
Headlines

राजधानी में ताबड़तोड़ चली गोलियां, तफ्तीश में जुटी पुलिस

September 13, 2026
झारखंड

‘बच्चे को स्क्रीन नहीं, आपका वक्त चाहिए’… भागे हुए किशोर की वापसी पर DSP की दो टूक नसीहत

September 13, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

जेब में कंघी रखने वाले पुरुषों की कैसी होती है पर्सनैलिटी? मनोविज्ञान ने खोला राज

September 14, 2026

राजधानी में अगले 3 घंटे गरज-चमक के साथ बारिश

September 14, 2026

राशिफल @ 14 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 14, 2026

रामगढ़ की शिवानी सिन्हा को मिली लोजपा (रामविलास) में बड़ी जिम्मेदारी… जानें क्या

September 13, 2026

‘बप्पा’ के उत्सव के लिए सुरसंड तैयार… सात दिन सजेगा दरबार, तगड़ी होगी सुरक्षा 

September 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.