WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
खूँटी। आज हॉकी ओलंपियन निक्की प्रधान को पूरे झारखंड भर से आए उस जाति समुदाय भोगता समाज ने अपने स्वजातीय लड़की के द्वारा वैश्विक स्तर पर परचम लहराने को लेकर समाज ने आज खूंटी में सम्मानित किया। इस दौरान भोगता समाज के प्रदेश भर के सैकड़ों लोगों ने निक्की प्रधान को नेताजी चौक से गाजे बाजे के साथ कार्यक्रम स्थल तक नाचते गाते हुए लेकर गए। इसी क्रम में जन सैलाब के साथ निक्की प्रधान ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस और सरदार भगत सिंह की आदमकद प्रतिमा में माल्यार्पण की। भोगता समाज के लोग निक्की प्रधान के ओलंपियन होने की खुशी में गौरवान्वित महसूस किया। क्रम में उसके बचपन के कोच दशरथ महतो का भी सम्मान समाज के द्वारा किया गया।

