अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : झारखंड सरकार ने वन विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक सर्जरी की है। वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने IFS यानी भारतीय वन सेवा के 39 अधिकारियों इधर से उधर किया है। संबंधित अधिसूचना जारी कर दी गयी है। इस फेरबदल से राजधानी रांची समेत धनबाद, बोकारो, हजारीबाग, लातेहार और दुमका जैसे कई अहम जिलों के डीएफओ (वन प्रमंडल पदाधिकारी) बदल गए हैं। राहुल मीणा को रांची का नया डीएफओ बनाया गया है, वे इससे पहले चतरा उत्तरी वन प्रमंडल की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। वहीं श्वेताम सुमन को धनबाद, राहुल कुमार को बोकारो और अविरूप सिन्हा को लातेहार वन प्रमंडल का जिम्मा मिला है।
वरिष्ठ अधिकारियों में राजकुमार बाजपेयी को अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (अनुसंधान एवं प्रशिक्षण) के पद पर तैनात किया गया है। जब्बर सिंह को कैम्पा का अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक बनाया गया है। कल्याण विभाग से सेवा वापसी के बाद कर्मा जिम्पा भुटिया को मानव संसाधन विकास का अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक बनाया गया है और उन्हें झारपार्क्स का मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी भी नियुक्त किया गया है। पी.आर. नायडू को मुख्य वन संरक्षक के पद पर प्रमोशन देकर क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक रांची बनाया गया है, साथ ही उन्हें बिरसा जैविक उद्यान ओरमांझी के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
सभी 39 IFS अधिकारियों की पूरी ल लिस्ट
| क्र.सं. | अधिकारी का नाम | बैच | वर्तमान पदस्थापन | नया पदस्थापन / जिम्मेदारी |
| 1 | राजकुमार बाजपेयी | 1994 | पदस्थापन की प्रतीक्षा में | अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (अनुसंधान एवं प्रशिक्षण), रांची; अतिरिक्त प्रभार: निदेशक, प्रसार वानिकी (उत्तरी छोटानागपुर, दक्षिणी छोटानागपुर एवं संथाल परगना) |
| 2 | जब्बर सिंह | 1995 | अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक, रांची | अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (कैम्पा), रांची |
| 3 | कर्मा जिम्पा भुटिया | 1997 | विशेष सचिव, कल्याण विभाग (प्रतिनियुक्ति) | अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (मानव संसाधन विकास), रांची; अतिरिक्त प्रभार: सीईओ, झारपार्क्स |
| 4 | सिद्धार्थ त्रिपाठी | 1999 | अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (अनुसंधान एवं प्रशिक्षण), रांची | प्रबंध निदेशक, झारखंड राज्य वन विकास निगम लिमिटेड, रांची; अतिरिक्त प्रभार: अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (एफडीए) |
| 5 | एस.आर. नटेश | 2003 | मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी), रांची | मुख्य वन संरक्षक (कार्मिक अराजपत्रित) के प्रभार से मुक्त; मुख्य वन संरक्षक (सतर्कता) का अतिरिक्त प्रभार मिला |
| 6 | आर. थंगा पांडियन | 2007 | क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक, बोकारो | महाप्रबंधक, लघु वन विकास निगम, हजारीबाग का अतिरिक्त प्रभार मिला |
| 7 | पी.आर. नायडू | 2008 | वन संरक्षक, प्रादेशिक अंचल, रांची | पदोन्नति के साथ क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक, रांची; अतिरिक्त प्रभार: निदेशक (बिरसा जैविक उद्यान), मुख्य वन संरक्षक (कार्मिक राजपत्रित/अराजपत्रित व प्रशासन) |
| 8 | डॉ. वी. बास्करण | 2009 | प्रभारी महाप्रबंधक, लघु वन विकास निगम, हजारीबाग | प्रभारी वन संरक्षक एवं राज्य वन वृक्ष विज्ञानी, रांची; अतिरिक्त प्रभार: वनरोपण शोध व मूल्यांकन और लघु वन विकास निगम रांची |
| 9 | श्रीमती ममता प्रियदर्शी | 2010 | वन संरक्षक, प्रादेशिक अंचल, हजारीबाग | प्रभारी क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक, हजारीबाग का अतिरिक्त प्रभार मिला |
| 10 | सबा आलम अंसारी | 2011 | डीएफओ, जमशेदपुर वन प्रमंडल | पदोन्नति के साथ वन संरक्षक (प्रादेशिक अंचल, रांची); अतिरिक्त प्रभार: सदस्य सचिव (जैव विविधता पर्षद) व वन संरक्षक (गुमला) |
| 11 | अभिषेक कुमार | 2011 | डीएफओ, लोहरदगा वन प्रमंडल | पदोन्नति के साथ वन संरक्षक (प्रादेशिक अंचल, जमशेदपुर); अतिरिक्त प्रभार: वन संरक्षक (चाईबासा) |
| 12 | प्रवेश अग्रवाल | 2011 | डीएफओ, लातेहार वन प्रमंडल | प्रभारी वन संरक्षक (कार्य नियोजना अंचल, रांची); अतिरिक्त प्रभार: सहभागी वन प्रबंधन, सामाजिक वानिकी योजना व योजना अंचल रांची |
| 13 | कुमार आशीष | 2012 | उप निदेशक, पलामू टाइगर रिजर्व दक्षिणी प्रमंडल | उप वन संरक्षक (योजना गैर जनजातीय क्षेत्र), रांची; अतिरिक्त प्रभार: योजना अनुश्रवण एवं मूल्यांकन प्रकोष्ठ |
| 14 | डॉ. विजय शंकर दूबे | 2012 | उप वन संरक्षक (प्रशिक्षण), रांची | पदोन्नति के साथ वन संरक्षक (प्रादेशिक अंचल, मेदिनीनगर); अतिरिक्त प्रभार: कार्य नियोजना अंचल (मेदिनीनगर) |
| 15 | सौरभ चन्द्रा | 2012 | डीएफओ, पाकुड़ वन प्रमंडल | पदोन्नति के साथ वन संरक्षक (प्रादेशिक अंचल, देवघर); अतिरिक्त प्रभार: वन संरक्षक (दुमका) |
| 16 | विनय कान्त मिश्रा | 2013 | डीएफओ, सामाजिक वानिकी प्रमंडल, रांची | प्रभारी वन संरक्षक, प्रादेशिक अंचल, गढ़वा |
| 17 | विकास कुमार उज्जवल | 2014 | डीएफओ, हजारीबाग पूर्वी वन प्रमंडल | डीएफओ (राजकीय व्यापार प्रमंडल, हजारीबाग) एवं प्रमंडलीय प्रबंधक (लघु वन पदार्थ परियोजना प्रमंडल, हजारीबाग) का अतिरिक्त प्रभार |
| 18 | सत्यम कुमार | 2015 | डीएफओ, मेदिनीनगर वन प्रमंडल | प्रमंडलीय प्रबंधक (लघु वन पदार्थ परियोजना प्रमंडल, मेदिनीनगर) का अतिरिक्त प्रभार |
| 19 | अविरूप सिन्हा | 2016 | डीएफओ, सारण्डा वन प्रमंडल, चाईबासा | डीएफओ, लातेहार वन प्रमंडल, लातेहार |
| 20 | आदित्य नारायण | 2016 | डीएफओ, चाईबासा वन प्रमंडल | उप वन संरक्षक (प्रशिक्षण), रांची; अतिरिक्त प्रभार: प्रमंडलीय प्रबंधक (लघु वन पदार्थ परियोजना प्रमंडल, रांची) |
| 21 | मुकेश कुमार | 2016 | डीएफओ, चतरा दक्षिणी वन प्रमंडल | डीएफओ, दुमका वन प्रमंडल, दुमका |
| 22 | नीतीश कुमार | 2017 | डीएफओ, रामगढ़ वन प्रमंडल | उप निदेशक, झारखंड बंजर भूमि विकास बोर्ड, रांची |
| 23 | सौमित्र शुक्ला | 2017 | डीएफओ, कोडरमा वन प्रमंडल | डीएफओ (सामाजिक वानिकी प्रमंडल, कोडरमा) का अतिरिक्त प्रभार |
| 24 | विकास पालीवाल | 2017 | डीएफओ, धनबाद वन प्रमंडल | डीएफओ, हजारीबाग पश्चिमी वन प्रमंडल, हजारीबाग |
| 25 | राहुल कुमार | 2017 | डीएफओ, जामताड़ा वन प्रमंडल | डीएफओ, बोकारो वन प्रमंडल, बोकारो |
| 26 | बनकर अजिंक्य देवीदास | 2017 | डीएफओ, निदेशन एवं प्रशासन, रांची | उप निदेशक, पलामू व्याघ्र परियोजना (दक्षिणी), मेदिनीनगर |
| 27 | सात्विक | 2018 | डीएफओ, दुमका वन प्रमंडल | डीएफओ, गुमला वन प्रमंडल, गुमला; अतिरिक्त प्रभार: डीएफओ (राजकीय व्यापार प्रमंडल, गुमला) |
| 28 | अहमद बेलाल अनवर | 2019 | डीएफओ, गुमला वन प्रमंडल | डीएफओ, चतरा दक्षिणी वन प्रमंडल; अतिरिक्त प्रभार: डीएफओ (चतरा उत्तरी वन प्रमंडल) |
| 29 | राहुल मीणा | 2019 | डीएफओ, चतरा उत्तरी वन प्रमंडल | डीएफओ, रांची वन प्रमंडल, रांची |
| 30 | अंशुमान | 2020 | डीएफओ, गढ़वा उत्तरी वन प्रमंडल | डीएफओ (सामाजिक वानिकी प्रमंडल, लातेहार) का अतिरिक्त प्रभार |
| 31 | ऐबिन बेनी अब्राहम | 2020 | डीएफओ, गढ़वा दक्षिणी वन प्रमंडल | डीएफओ, पोड़ाहाट वन प्रमंडल, चाईबासा |
| 32 | नितिश कुमार | 2021 | डीएफओ, पोड़ाहाट वन प्रमंडल, चाईबासा | डीएफओ, रामगढ़ वन प्रमंडल, रामगढ़ |
| 33 | शिंदे संदीप कारभारी | 2022 | संलग्न पदाधिकारी, बोकारो वन प्रमंडल | उप निदेशक, पलामू व्याघ्र परियोजना (उत्तरी), मेदिनीनगर |
| 34 | पुष्कर काले | 2022 | संलग्न पदाधिकारी, दुमका वन प्रमंडल | डीएफओ, चाईबासा वन प्रमंडल; अतिरिक्त प्रभार: डीएफओ (राजकीय व्यापार प्रमंडल, चाईबासा) |
| 35 | आदर्श शरण | 2022 | संलग्न पदाधिकारी, गुमला वन प्रमंडल | उप वन संरक्षक एवं क्षेत्र निदेशक, गज परियोजना, जमशेदपुर |
| 36 | सुश्री अनुराधा मिश्रा | 2023 | संलग्न पदाधिकारी, सारण्डा वन प्रमंडल | डीएफओ, लोहरदगा वन प्रमंडल, लोहरदगा |
| 37 | मोहित कुमार बंसल | 2023 | संलग्न पदाधिकारी, वन्यप्राणी वन प्रमंडल, हजारीबाग | डीएफओ, जामताड़ा वन प्रमंडल, जामताड़ा |
| 38 | नवनीत बी.आर. | 2023 | संलग्न पदाधिकारी, मेदिनीनगर वन प्रमंडल | डीएफओ, गिरिडीह पश्चिमी वन प्रमंडल, गिरिडीह |
| 39 | श्वेताम सुमन | 2023 | संलग्न पदाधिकारी, चतरा दक्षिणी वन प्रमंडल | डीएफओ, धनबाद वन प्रमंडल, धनबाद |
विभाग ने साफ निर्देश दिया है कि जिन अधिकारियों की जगह पर किसी अन्य अफसर की तैनाती हो गई है और उन्हें फिलहाल कोई नया पद नहीं मिला है, वे विभाग के मुख्यालय में अपना योगदान देंगे।
इसे भी पढ़ें : राजधानी में खौफनाक वारदात : दरवाजा खुलवाकर ड्राइवर के सिर में मा’री गोली, फिर…


