Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 11 November, 2026 • 07:05 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home»Headlines»जब 16 साल के लड़के को लग गई कोरोना वैक्सीन तो घूम गया सिर, मुंह से निकला झाग…
Headlines

जब 16 साल के लड़के को लग गई कोरोना वैक्सीन तो घूम गया सिर, मुंह से निकला झाग…

August 29, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

एमपी। मध्य प्रदेश के मुरैना में 16 साल के एक लड़के को कोरोना की वैक्सीन (Covid Vaccine) लगाने का मामला सामने आया है. वैक्सीन लगने के बाद लड़के की तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, मामला सामने आने के बाद इसकी जांच के आदेश भी दिए गए हैं.

मामला मुरैना जिले की अंबाह तहसील के बाग का पूरा इलाके का है, जहां कमलेश कुशवाहा नाम के शख्स के बेटे पिल्लू को कोरोना की वैक्सीन लगा दी गई. वैक्सीन मुरैना जिला मुख्यालय से 35 किलोमीटर दूर स्थित एक सेंटर में लगाई गई. न्यूज एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि वैक्सीन लगने के बाद पिल्लू का सिर घूम गया था और उसके मुंह से झाग निकलने लगा था. जिसके बाद उसे इलाज के लिए ग्वालियर रेफर कर दिया गया.

वहीं, पिल्लू के बीमार पड़ने के बाद उसके परिजनों ने वैक्सीनेशन सेंटर पर हंगामा शुरू कर दिया. मुरैना के चीफ मेडिकल एंड हेल्थ ऑफिसर (CM&HO) डॉ. एडी शर्मा ने बताया, ‘हम ये पता लगा रहे हैं कि वो ग्वालियर गया या नहीं. हमें कुछ अपुष्ट रिपोर्ट्स से पता चला है कि वो ग्वालियर जाने की बजाय अपने घर ही चला गया है.’ उन्होंने बताया कि रविवार सुबह एक टीम पिल्लू के घर भेजी गई थी और अब ये भी पता लगाया जा रहा है कि क्या पिल्लू मिर्गी से पीड़ित था.

डॉ. शर्मा ने बताया, ‘ये पता लगाने के लिए जांच के आदेश दे दिए गए हैं कि एक नाबालिग को कोविड वैक्सीन कैसे लगा दी गई?’ डॉ. शर्मा ने ये भी बताया कि पिल्लू के आधार कार्ड की भी जांच की जाएगी. पिल्लू के आधार कार्ड के मुताबिक, उसकी उम्र 16 साल है और कार्ड पर उसकी जन्मतिथि 1 जनवरी 2005 दर्ज है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअन्ना हजारे ने इस राज्य सरकार को दी आंदोलन करने की धमकी, जानें क्या है मामला?
Next Article ड्राइवर से डरकर छात्रा ने चलती ऑटो से लगाई छलांग, देखें CCTV की तस्वीरें

Related Posts

Headlines

अर्घ्य से पहले आस्था की डगर संवारने खुद उतरे डीसी भजंत्री, तालाबों में खींची ‘लक्ष्मण रेखा’

November 11, 2026
Headlines

रास्ता भटकी छात्रा से ऑटो चालक और उसके साथियों ने की दरिंदगी, तीन अरेस्ट

November 11, 2026
Headlines

झारखंड में 39 IFS अधिकारी इधर से उधर, राहुल मीणा बने रांची के नये DFO

November 11, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

अर्घ्य से पहले आस्था की डगर संवारने खुद उतरे डीसी भजंत्री, तालाबों में खींची ‘लक्ष्मण रेखा’

November 11, 2026

रास्ता भटकी छात्रा से ऑटो चालक और उसके साथियों ने की दरिंदगी, तीन अरेस्ट

November 11, 2026

झारखंड में 39 IFS अधिकारी इधर से उधर, राहुल मीणा बने रांची के नये DFO

November 11, 2026

4 महीने पहले प्राइवेट पार्ट में डाली दी थी कारतूस, अब गैंगरे’प पीड़िता को छत से नीचे फेंका

November 11, 2026

BFCL रामगढ़ में DRE-2 MCC दफ्तर शुरू, CMD बोले- संसाधनों का सही उपयोग ही तरक्की की कुंजी

November 11, 2026
Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.