Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 11 November, 2026 • 07:29 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home»Headlines»धरती पर आज भी है कृष्ण का दिल? हैरान कर देगा हजारों साल पुराना ये रहस्य
Headlines

धरती पर आज भी है कृष्ण का दिल? हैरान कर देगा हजारों साल पुराना ये रहस्य

August 30, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

नई दिल्ली। महाभारत को न सिर्फ कौरवों के अंत के लिए जाना जाता है, बल्कि यहीं से श्रीकृष्ण के अंत की शुरुआत हुई. श्रीमद् भगवद गीता के अनुसार, बेटे दुर्योधन की मृत्यु से दुखी गांधारी ने ही कृष्ण को मृत्यु का श्राप दिया था. लेकिन ऐसी मान्यता है कि हजारों साल पहले मर चुके कृष्ण का दिल आज भी धरती पर धड़क रहा है.

महाभारत के युद्ध के 36 साल बाद श्रीकृष्ण एक पेड़ के नीचे योग समाधि ले रहे थे. इसी दौरान जरा नाम का शिकारी एक हिरण का पीछा करते हुए वहां पहुंच गया. जरा ने कृष्ण के हिलते पैरों को हिरण समझ लिया और तीर चला दिया. इसके बाद शिकारी श्रीकृष्ण के पास पहुंचा और अपनी गलती के लिए उनसे क्षमा मांगने लगा. तब श्रीकृष्ण ने उसे सांत्वना दी और बताया कि कैसे उनकी मृत्यु निश्चित थी.

धरती पर आज भी है कृष्ण का दिल

तब श्रीकृष्ण कहते हैं, ‘त्रेता युग में लोग मुझे राम के नाम से जानते थे. राम ने सुग्रीव के बड़े भाई बाली का छिपकर वध किया था. अपने पिछले जन्म की सजा उन्हें इस जन्म में मिली है. दरअसल जरा ही पिछले जन्म में बाली था.’ यह कहकर श्रीकृष्ण ने अपना शरीर त्याग दिया. श्रीकृष्ण की मृत्यु को ही कलियुग की शुरुआत माना जाता है.

धरती पर आज भी है कृष्ण का दिल

अर्जुन जब द्वारका पहुंचे तो उन्होंने देखा कि श्रीकृष्ण और बलराम दोनों मर चुके हैं. दोनों की आत्मा की शांति के लिए अर्जुन ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया. कहते हैं कि श्रीकृष्ण और बलराम का पूरा शरीर जलकर राख हो गया. कृष्ण का हृदय राख नहीं हुआ. ऐसी मान्यता है कि वो आज भी जल रहा है.

पांडवों के जाने के बाद पूरी द्वारका नगरी समुद्र में समा गई. भगवान कृष्ण के जलते हुए हृदय सहित सब कुछ पानी में बह गया. कहते हैं कि कृष्ण नगरी के ये अवशेष आज भी पानी के अंदर मौजूद हैं. कृष्ण का हृदय लोहे के एक मुलायम पिंड में तब्दील हो चुका है.

अवंतिकापुरी के राजा इंद्रद्युम्न भगवान विष्णु के बड़े भक्त थे और उनके दर्शन पाना चाहते थे. एक रात उन्होंने सपने में देखा कि भगवान विष्णु उन्हें नीले माधव के रूप में दर्शन देंगे. राजा अगली ही सुबह नीले माधव की खोज में निकल पड़े. जब उन्हें नीले माधव मिले तो वे इसे अपने साथ ले आए और भगवान जगन्नाथ मंदिर की स्थापना कर दी.

धरती पर आज भी है कृष्ण का दिल

एक बार नदी में नहाते हुए राजा इंद्रद्युम्न को लोहे का एक मुलायम पिंड मिला. लोहे के नरम पिंड को पानी में तैरता देख राजा आश्चार्य में पड़ गए. इस पिंड को हाथ लगाते ही उन्हें कानों में भगवान विष्णु की आवाज सुनाई दी. भगवान विष्णु ने राजा इंद्रद्युम्न से कहा, ‘यह मेरा हृदय है, जो लोहे के एक मुलायम पिंड के रूप में हमेशा जमीन पर धड़कता रहेगा.’

 राजा तुरंत उस पिंड को भगवान जगन्नाथ मंदिर ले गए और सावधानी के साथ उसे मूर्ति के पास रख दिया. राजा ने इस पिंड को देखने या छूने के लिए सभी को इनकार कर दिया. ऐसा कहते हैं कि पिंड के रूप में मौजूद कृष्ण के दिल को आज तक कोई देख या छू नहीं पाया है.

 मान्यताओं के अनुसार, श्रीकृष्ण का दिल आज भी भगवान जगन्नाथ के मंदिर में स्थापित है. इसे आज तक किसी ने नहीं देखा है. नवकलेवर के अवसर पर जब 12 या 19 साल के अंतराल में  मूर्तियों को बदला जाता है तो पुजारी की आंखों पर भी पट्टी बांधी जाती है.

 इसलिए आम जन की तरह मंदिर के पुजारी ना तो उस पिंड को देख पाते हैं और न ही उसे छूकर महसूस कर पाते हैं. यह मंदिर उड़ीसा के पुरी में स्थित है.

धरती पर आज भी है कृष्ण का दिल

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleहेड कांस्टेबल के 787 पदों पर नौकरी का मौका, जल्दी करें आवेदन
Next Article रिश्वत ले रहा था पुलिसकर्मी, पीछे से आ गई सीबीआई और फिर…

Related Posts

Headlines

अर्घ्य से पहले आस्था की डगर संवारने खुद उतरे डीसी भजंत्री, तालाबों में खींची ‘लक्ष्मण रेखा’

November 11, 2026
Headlines

रास्ता भटकी छात्रा से ऑटो चालक और उसके साथियों ने की दरिंदगी, तीन अरेस्ट

November 11, 2026
Headlines

झारखंड में 39 IFS अधिकारी इधर से उधर, राहुल मीणा बने रांची के नये DFO

November 11, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सरकारी नौकरी का आज आखिरी दिन, सेना समेत 3 विभागों में भर्ती, JKSSB में 2,863 पदों पर मौका

November 11, 2026

अर्घ्य से पहले आस्था की डगर संवारने खुद उतरे डीसी भजंत्री, तालाबों में खींची ‘लक्ष्मण रेखा’

November 11, 2026

रास्ता भटकी छात्रा से ऑटो चालक और उसके साथियों ने की दरिंदगी, तीन अरेस्ट

November 11, 2026

झारखंड में 39 IFS अधिकारी इधर से उधर, राहुल मीणा बने रांची के नये DFO

November 11, 2026

4 महीने पहले प्राइवेट पार्ट में डाली दी थी कारतूस, अब गैंगरे’प पीड़िता को छत से नीचे फेंका

November 11, 2026
Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.