WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
बोकारो। माराफारी थाना क्षेत्र के घोइंचाटोला में 19 वर्षीय युवती को निर्वस्त्र कर पेड़ में बांधकर पिटाई करने का मामला सामने आया है. स्थानीय लोगों में घटना को लेकर भारी आक्रोश है.
जानकारी के अनुसार घर से घसीट कर युवती को कुछ लोगों ने कपड़ा उतारते हुए मुख्य चौक के पास ले जा कर भीड़ के सामने पिटाई किया. यही नहीं निर्वस्त्र कर यवुती को पिटता देख जब कुछ लोगों ने उसे ढकना चाहा को उसकी भी इन दरींदों ने पिटाई कर दी. बता दें कि 27 अगस्त की रात की यह घटना बताई जा रही है.
वहीं, पीड़ित महिला का आरोप है कि पुलिस समझौता करने की बात कह कर मामला दर्ज करने से आनाकानी कर रही थी. जिसके बाद कल यानी 29 अगस्त को थाने में मामला दर्ज किया गया. पीड़ित युवती ने इस दौरान न्याय की गुहार भी लगाई. पीड़िता दो महिला और तीन पुरुष पर निर्वस्त्र कर पिटाई का आरोप लगाया है. बताया जा रहा कि महिला की अनैतिक संबंध की वजह से उसकी इस तरह से पिटाई की गई है.

