WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रांची। झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो बीते दिन अस्पताल में भर्ती थे। उनके अचानक से स्वास्थ बिगड़ने के कारण राज्य के सभी लोग चिंतित थे।
वहीं अभी वह अपने आवास पर आ चुके हैं, जिसके बाद बीते रात पारा शिक्षक के प्रतिनिधि मंडल ने उनसे मुलाकात की और उनके स्वास्थ जल्दी ठीक होने की कामना की।
बता दें कि प्रतिनिधि मंडल ने शिक्षा मंत्री से कहा है कि स्वास्थ ठीक होने के बाद ही आप आगे का काम करें। इसपर शिक्षा मंत्री ने कहा कि वो अभी स्वस्थ महसूस कर रहे हैं साथ ही आज से कार्यभार संभालेंगे और सबसे पहले काम नियमावली को सौंपने का करेंगे।
इस बात से यह अनुमान लगाया जा सकता है कि आज या कल तक में शिक्षा मंत्री के तरफ से नियमावली को सौंपा जाएगा।

