अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
पाली। सोजत में गुरुवार को एक विवाहिता का शव घर में फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलने पर सोजत पुलिस मौके पर पहुंची। मृतका का शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। मृतका 24 साल की है और उसकी 4 साल पहले शादी हुई थी। पति से उसकी अनबन थी। समझाइश के बाद वह 4 दिन पहले ही ससुराल आई थी।
सोजत थानाप्रभारी रविन्द्र खिंची ने बताया कि सोजत के जोधपुरिया बास में गुरुवार सुबह घर में 24 साल की पूजा पत्नी भूपेन्द्र जोशी का शव फंदे पर लटका मिला। मृतका की शादी करीब चार वर्ष पूर्व सोजत के भूपेन्द्र जोशी से हुई थी। शादी के बाद उनके एक बेटी हुई। जानकारी के अनुसार मृतका की अपने पति से अनबन चल रही थी। इसके चलते वह कुछ माह से अपने पीहर बाड़मेर में ही थी। चार दिन पहले ही ससुराल पक्ष के लोग गांव गए। जहां समझाइश के बाद उसे वापस सोजत लेकर आए लेकिन गुरुवार सुबह कमरे में उसका शव फंदे पर झूलता मिला। मृतका के पीहर पक्ष के लोगों ने हत्या की आशंका जताई है।

