Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 1 May, 2026 • 09:44 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » हवा ही नहीं दिल्ली का पानी भी खराब- पासवान
देश

हवा ही नहीं दिल्ली का पानी भी खराब- पासवान

November 16, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

-साफ पानी के लिहाज से देश के 21 शहरों में दिल्ली सबसे फिसड्डी
-बीआईएस की ओर से जारी रैंकिग में मुंबई का पानी सबसे शुद्ध

नई दिल्‍ली। केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्‍ता मामलों के मंत्री राम विलास पासवान ने शनिवार को राजधानी दिल्‍ली समेत देशभर के 21 शहरों के पीने के पानी के नमूने की जांच रिपोर्ट जारी की है। पीने के पानी की रैकिंग जारी करते हुए राम विलास पासवान ने कहा कि राजधानी दिल्‍ली का पानी पीने योग्‍य नहीं है। रैंकिंग के मुताबिक देश में सबसे स्‍वच्‍छ और बेहतर पेयजल की सुविधा मुंबई में है।
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि नल के पानी की गुणवत्ता के लिए भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) द्वारा जारी रैकिंग में मुंबई शीर्ष पर है, जबकि सबसे निचले स्तर पर राजधानी दिल्ली है। दिल्ली से लिए गए 11 में से 11 नमूने 19 मापदंडों पर विफल रहे। राजधानी दिल्ली में 12 जनपथ और कृषि भवन समेत 11 स्थानों से नमूने एकत्रित किए गए थे। उन्होंने कहा कि दो समस्या सबसे बड़ी है एक पीने का पानी और दूसरा प्रदूषण। हमारा मकसद न तो किसी सरकार को दोष देना है और ना ही राजनीति करना। जब तक हमारे पास मंत्रालय है तब तक लोगों को स्वच्छ पानी पीने की व्यवस्था हो जाए, जो भी राज्य सरकार हमसे मदद चाहती है वो हमसे ले सकती है।

Advertisement Advertisement

पीने के पानी की रैकिंग:-

1- मुंबई, 2- हैदराबाद, 3- भुवनेश्वर, 4- रांची, 5- रायपुर, 6- अमरावती, 7- शिमला, 8- चंडीगढ़, 9- त्रिवेंद्रम, 10- पटना, 11- भोपाल, 12- गुवाहाटी, 13- बेंगलुरु, 14- गांधी नगर, 15- लखनऊ, 16- जम्मू,
17- जयपुर, 18- देहरादून, 19- चेन्नई, 20- कोलकाता और 21- दिल्ली।

राजधानी दिल्ली में पिछले महीने पीने के पानी के नमूने बीएसआई की आरंभिक जांच में विफल पाए जाने के बाद पासवान ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2024 तक देश में हर घर में नल लगाने और स्वच्छ व शुद्ध पानी मुहैया करवाने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि इसी के मद्देजनर देश के सभी राज्यों की राजधानी समेत 100 स्मार्ट सिटी की योजना के अंतर्गत आने वाले शहरों में पीने के पानी की शुद्धता की जांच की जा रही है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरजत शर्मा के बाद डीडीसीए के तीन और अधिकारियों ने दिया इस्तीफा
Next Article गोवा में मिग -29के विमान दुर्घटनाग्रस्त, दोनों पायलट सुरक्षित

Related Posts

Headlines

CISCE ने जारी किया 10वीं-12वीं का रिजल्ट, ओजस्वित ने 100% लाकर बनाया रिकॉर्ड

April 30, 2026
देश

बैंक में कंकाल लेकर पहुंचा शख्स, बोला- साहेब यह रहा सबूत

April 28, 2026
देश

अब गैस सिलेंडर बुकिंग पहले जैसी नहीं, 1 मई से नया सिस्टम

April 28, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 01 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 1, 2026

फूड प्वाइजनिंग के लक्षण दिखें तो तुरंत करें ये काम

April 30, 2026

मेट्रो में नौकरी का सुनहरा मौका, GMRC ने निकाली 383 पदों पर Vacancy

April 30, 2026

‘कोहिनूर’ बना बिहार का यह जिला, 7100 करोड़ से आएगी विकास की रफ्तार

April 30, 2026

चिलचलाती धूप, तपती सड़क, सूखता गला और डालसा की राहत भरी एक गिलास… जानें

April 30, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.