WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रविवार देर रात राज्य प्रशासनिक सेवा के 96 अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया है। सभी अधिकारियों को प्रशासनिक आधार पर स्थानांतरित किया गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव ने आदेश जारी कर दिया है।
उल्लेखनीय है कि रविवार शाम छत्तीसगढ़ सरकार ने आईएएस और आईपीएस अधिकारियों की भी तबादला सूची जारी की थी। इसके बाद आधी रात 96 अफसरों की ट्रांसफर लिस्ट जारी कर दी गई है। प्रदेश में पहली बार राज्य प्रशासनिक सेवा के इतने अधिकारियों के एक साथ तबादले किए गए हैं। इन सभी अधिकारियों को नए स्थानों में पदस्थ किया गया है।

