Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 22 September, 2026 • 11:40 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बच्चों में वायरल बुखार के बढ़ते मामले को लेकर स्वास्थ मंत्री ने 38 जिलों में जारी किया अलर्ट
बिहार

बच्चों में वायरल बुखार के बढ़ते मामले को लेकर स्वास्थ मंत्री ने 38 जिलों में जारी किया अलर्ट

September 14, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

पटना। बच्चों में बढ़ते वायरल बुखार के मामले को लेकर सरकार की नींद अब टूटी है। सभी 38 जिलों को अलर्ट मोड पर रखा जा रहा है। अब बच्चों के इलाज की हर दिन की रिपोर्ट मुख्यालय आएगी, जिससे जिलों में मनमानी नहीं हो पाएगी। जिलों में इलाज की व्यवस्था सही नहीं होने से पीएमसीएच रेफर हो रहे बच्चों की समस्या को लेकर अब जिले में बेहतर इलाज की व्यवस्था बनाई जा रही है।

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने सभी सिविल सर्जनों को अलर्ट किया है। पीएमसीएच, एम्स, आईजीआईएमएस, एनएमसीएच के साथ प्राइवेट अस्पतालों में जिलों से आने वाले मरीजों की संख्या अधिक हैं। इसमें सबसे अधिक बच्चे हैं। पीएमसीएच में तो 60 प्रतिशत बच्चे जिलों से रेफर होकर आए हैं।

auto

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय का कहना है कि वायरल से पीड़ित बच्चों के बेहतर इलाज के लिए सभी सिविल सर्जनों को अलर्ट किया गया है। साथ ही सभी सदर अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों व अस्पतालों में जांच और इलाज की विशेष व्यवस्था की जा रही है। अस्पतालों को पूरी तरह से तैयार रहने का निर्देश दिया गया है। इसी क्रम में किसी बच्चे में वायरल, निमोनिया, स्वाइन फ्लू और जापानी इंसेफ्लाइटिस जैसे संक्रमण के लक्षण मिलते हैं तो उस बच्चे को तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाकर समुचित जांच और इलाज का निर्देश दिया गया है।

स्वास्थ्य विभाग की तरफ से निर्देश दिया गया है कि गंभीर रूप से बीमार बच्चे को बेहतर इलाज के लिए रेफर करने के अलावा संबंधित की विस्तृत रिपोर्ट रोजाना मुख्यालय को भेजी जाए। दावा किया जा रहा है कि वायरल को लेकर सरकार की कार्रवाई काफी तेज कर दी गई है। सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में वायरल, निमोनिया, स्वाइन फ्लू और जेई जैसे संक्रमण से बचाव के लिए हर प्रकार की आवश्यक दवाइयां, जांच, डॉक्टर एवं नर्सेज की व्यवस्था की गई है।

स्वास्थ्य मंत्री का कहना है कि राज्य के विभिन्न मेडिकल कॉलेज सह अस्पतालों में वायरल बुखार से पीड़ित बच्चों में से अधिकांश बच्चे स्वस्थ हो रहे हैं। मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल और जिला अस्पताल समेत सभी सरकारी अस्पतालों को वायरल बुखार के मरीजों के इलाज में पूरी मुस्तैदी रखने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर चिकित्सा पदाधिकारी तथा आयुष चिकित्सकों को पूरी मुस्तैदी के साथ वायरल बीमारियों से संबंधित लक्षणात्मक बच्चों का समुचित उपचार करने को कहा गया है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबड़ी खबर: त्योहारों के दौरान बम धमाके की बड़ी साजिश नाकाम, दिल्ली पुलिस ने पाक के दो आतंकियों सहित 6 को किया गिरफ्तार
Next Article झारखंड: प्रधान के बेटे ने फर्जीवाड़ा कर लिया नौकरी और 30 लाख का मुआवजा

Related Posts

Headlines

सुधर जाओ या इलाका छोड़ दो… चार्ज लेते ही शिवलाल गुप्ता और रोशन बाड़ा की दो टूक

September 22, 2026
Headlines

बाढ़ पीड़ितों के लिए आगे आए मंत्री रामकृपाल यादव, सीएम राहत कोष में दिया अपना वेतन

September 21, 2026
Headlines

गया IMC पर बियाडा सख्त, MD बोले- समय पर पूरा हो काम, अतिक्रमण पर चलायें बुलडोजर

September 21, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सुधर जाओ या इलाका छोड़ दो… चार्ज लेते ही शिवलाल गुप्ता और रोशन बाड़ा की दो टूक

September 22, 2026

राशिफल @ 22 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 22, 2026

कबाड़ से कंचन बनाने वाले हुनर को मिला प्रमोशन, CCL के PR हेड आलोक गुप्ता बने GM

September 21, 2026

बाढ़ पीड़ितों के लिए आगे आए मंत्री रामकृपाल यादव, सीएम राहत कोष में दिया अपना वेतन

September 21, 2026

गया IMC पर बियाडा सख्त, MD बोले- समय पर पूरा हो काम, अतिक्रमण पर चलायें बुलडोजर

September 21, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.