Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 22 September, 2026 • 11:33 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » वायरल बुखार का कहर, NMCH में ढाई- तीन माह के तीन और बच्चों की गयी जान
बिहार

वायरल बुखार का कहर, NMCH में ढाई- तीन माह के तीन और बच्चों की गयी जान

September 15, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

पटना।  नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के शिशु रोग विभाग में भर्ती तीन और नवजातों की मौत सोमवार की रात व मंगलवार को हो गयी. अस्पताल के अधीक्षक डॉ विनोद कुमार सिंह व उपाधीक्षक डॉ सरोज कुमार ने बताया कि सोमवार को ही अस्पताल में भर्ती सराय वैशाली के ढाई माह के बच्चे व 10 सितंबर को भर्ती खगड़िया निवासी तीन माह के बच्चे की मौत हुई है. जबकि मंगलवार को बीते 12 सितंबर को भर्ती पटना के बेऊर अखरा निवासी एक वर्ष के बच्चे की मौत हुई है.

परिजनों ने गंभीर स्थिति में अस्पताल में शिशु रोग विभाग में तीनों को भर्ती कराया था. वह निमोनिया व अन्य बीमारियों से पीड़ित था. अस्पताल के अधीक्षक डॉ विनोद कुमार सिंह ने बताया कि 84 बेड वाले वार्ड में 74 मरीज को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है.

auto

 

मंगलवार को एक और बच्चा भर्ती हुआ. विभाग के ओपीडी में मंगलवार को 92 बच्चे उपचार कराने पहुंचे थे. इसमें 21 बच्चे वायरल फीवर के शिकार हैं. अस्पताल में निमोनिया से पीड़ित 59 भर्ती थे. इसमें 25 मरीज मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं. अधीक्षक ने बताया कि निमोनिया पीड़ित 24 बच्चों का उपचार चल रहा है. कुछ और मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया है. अस्पताल के 24 बेड वाले नीकू में 24 बेड पर मरीज भर्ती हैं. इसी प्रकार से पीकू व इमरजेंसी के आठ बेड पर मरीज भर्ती हैं. विभाग में दस और बेड की व्यवस्था है.

इसके अलावा मरीज बढ़ने की स्थिति में सेंट्रल ऑफ एक्सीलेंस भवन में स्थित एमसीएच मदर एंड चाइल्ड हॉस्टिपल के भवन में भी द्वितीय तल्ले पर 42 बेड पर भर्ती किया जायेगा. वहां पर ऑक्सीजन से लेकर आवश्यक उपकरण की व्यवस्था है. इसके लिए डॉक्टरों की टीम भी गठित कर दी गयी है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleझारखंड : बस और कार की सीधी टक्कर में लगी भीषण आग, पांच जिंदा जले
Next Article मौसम विभाग का अलर्ट, झारखंड में 19 तक छाये रहेंगे बादल

Related Posts

Headlines

सुधर जाओ या इलाका छोड़ दो… चार्ज लेते ही शिवलाल गुप्ता और रोशन बाड़ा की दो टूक

September 22, 2026
Headlines

बाढ़ पीड़ितों के लिए आगे आए मंत्री रामकृपाल यादव, सीएम राहत कोष में दिया अपना वेतन

September 21, 2026
Headlines

गया IMC पर बियाडा सख्त, MD बोले- समय पर पूरा हो काम, अतिक्रमण पर चलायें बुलडोजर

September 21, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सुधर जाओ या इलाका छोड़ दो… चार्ज लेते ही शिवलाल गुप्ता और रोशन बाड़ा की दो टूक

September 22, 2026

राशिफल @ 22 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 22, 2026

कबाड़ से कंचन बनाने वाले हुनर को मिला प्रमोशन, CCL के PR हेड आलोक गुप्ता बने GM

September 21, 2026

बाढ़ पीड़ितों के लिए आगे आए मंत्री रामकृपाल यादव, सीएम राहत कोष में दिया अपना वेतन

September 21, 2026

गया IMC पर बियाडा सख्त, MD बोले- समय पर पूरा हो काम, अतिक्रमण पर चलायें बुलडोजर

September 21, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.