WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
चलकुशा। भाजपा की ओर से सेवा ही समर्पण अभियान को लेकर चलकुशा प्रखंड के अलगडीहा पंचायत भवन परिसर में मंडल अध्यक्ष अशोक वर्णवाल के नेतृत्व में बैठक किया गया। बैठक में प्रभारी के रूप में बरकट्ठा से सांसद प्रतिनिधि केदार साव उपस्थित हुए। बैठक में मुख्य रूप से 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक चलने वाली कार्यक्रम पर चर्चा किया गया।मौके पर चलकुशा उपप्रमुख दुर्गा यादव, सांसद प्रतिनिधि सुखदेव यादव, मंडल उपाध्यक्ष श्याम सुंदर यादव, मंत्री अजय सिंह, किसान मोर्चा अध्यक्ष इंद्रदेव चौधरी,ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष शंकर ठाकुर,युवा मोर्चा अध्यक्ष वासुदेव यादव,पिछड़ी मोर्चा अध्यक्ष मोहसिन कमाल, राजेश यादव, राजेंद्र साव विपुल मोदी, सुनील पासवान, विक्रम सिंह, भवानी पासवान, देवचंद यादव, किशोर मोदी इत्यादि लोग शामिल थे।

