Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 30 April, 2026 • 03:47 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सुदेश महतो, अजय शाहदेव सहित कई उम्मीदवारों ने किया नामांकन
झारखंड

सुदेश महतो, अजय शाहदेव सहित कई उम्मीदवारों ने किया नामांकन

November 18, 2019No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

रांची। आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने सोमवार को नामांकन किया। सिल्ली विधानसभा क्षेत्र से सबसे पहले आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो ने नामांकन किया। इससे पूर्व मोरहाबादी मैदान में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष आजसू कार्यकर्ताओं की काफी भीड़ जमा हुई। वहां से ढ़ोल नगाड़ों के साथ दो हजार की संख्या में समर्थकों के साथ सुदेश महतो नामांकन करने के लिए रांची जिला समाहरणालय पहुंचे। उनके साथ आजसू के वरीय उपाध्यक्ष और सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, पूर्व मंत्री उमाकांत रजक, प्रवक्ता देवशरण भगत सहित सैकड़ों की संख्या में आजसू कार्यकर्ता शामिल थे।
मौके पर महतो ने कहा कि आजसू पार्टी बड़ी जीत की ओर अग्रसर है। इस बार झारखंड में गांव की सरकार बनानी है। इसके लिए आजसू पार्टी पूरी तरह कटिबद्ध है। यह पूछे जाने पर की भाजपा के साथ गठबंधन नहीं हुआ है, इससे आजसू को कितना फायदा होगा। इस पर महतो ने कहा कि इसका पता 23 दिसम्बर को चलेगा। उन्होंने कहा कि वह सिल्ली विधानसभा क्षेत्र से नामांकन किये हैं। पार्टी ने संकल्प पत्र जारी किया है। हमारा एक ही नारा है कि इस बार झारखंड में गांव की सरकार बने। विधानसभा चुनाव 2019 में हमारी जवाबदेही बड़ी है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी और भगवान बिरसा के स्वराज के सपने की परिकल्पना को साकार करने को संकल्पित हूं। झारखंड और झारखंडियत के संरक्षण का संकल्प लेकर सिल्ली विधानसभा क्षेत्र के लिए नामांकन दाखिल किया है।
इधर कांग्रेस के हटिया से उम्मीदवार और झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) के उपाध्यक्ष अजयनाथ शाहदेव भी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ नामांकन करने पहुंचे। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस के कई नेता उपस्थित थे। इससे पूर्व कांग्रेस भवन से सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी कार्यालय से जिला समाहरणालय पहुंचे और नामांकन दाखिल किया। अजय शाहदेव ने कहा कि वह हटिया विधानसभा क्षेत्र के लिए नामांकन किये हैं। इस बार जनता बदलाव के मूड में है। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता भाजपा सरकार से त्रस्त हो चुकी है। जनता भाजपा सरकार से छुटकारा पाना चाहती है। कांग्रेस के ही मांडर विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार सुन्नी टोप्पो ने भी नामांकन दाखिल किया है।
इसके अलावा मांडर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार देव कुमार धान सैकड़ों समर्थकों के साथ नामांकन करने पहुंचे। उनके साथ मांडर की पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर भी थी। देव कुमार धान ने कहा कि मांडर में उनके सामने कोई टिकने वाला नहीं है। भाजपा सरकार ने पिछले पांच वर्षों में राज्य का विकास किया है। जिसका लाभ हमें मिलेगा। उन्होंने कहा कि मांडर में एक बार फिर भाजपा अपना परचम लहरायेगी। नागरिक सुरक्षा मंच की अध्यक्ष अंजू देवी ने भी हटिया विधानसभा क्षेत्र से नामांकन किया। इधर जिला समाहरणालय में उम्मीदवारों के नामांकन को लेकर जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया था। इस दौरान 50 से अधिक पुलिस के जवानों को तैनात किया गया था। जिला समाहरणालय में आने वाले प्रत्येक व्यक्तियों की जांच की जा रही थी। जांच के बाद ही उन्हें प्रवेश करने दिया गया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकुंदन पाहन ने तमाड़ से निर्दलीय उम्मीदवार के रुप में किया नामांकन
Next Article सरयू राय की राह नहीं चलेंगे रवीन्द्र राय

Related Posts

Headlines

ICSE Result 2026 : 99% के साथ धनबाद की दो बेटियां झारखंड टॉपर

April 30, 2026
Headlines

SIR पर सांसद विजय हांसदा का ऐलान- “एक भी जेनुइन वोटर का नाम नहीं कटने देंगे”

April 30, 2026
Headlines

‘राजनंदनी’ का कमरा बना हादसे का पिंजरा, आठ लोग पहुंच गए अस्पताल

April 30, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

ICSE Result 2026 : 99% के साथ धनबाद की दो बेटियां झारखंड टॉपर

April 30, 2026

CISCE ने जारी किया 10वीं-12वीं का रिजल्ट, ओजस्वित ने 100% लाकर बनाया रिकॉर्ड

April 30, 2026

SIR पर सांसद विजय हांसदा का ऐलान- “एक भी जेनुइन वोटर का नाम नहीं कटने देंगे”

April 30, 2026

‘राजनंदनी’ का कमरा बना हादसे का पिंजरा, आठ लोग पहुंच गए अस्पताल

April 30, 2026

राशिफल @ 30 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

April 30, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.