Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 8 November, 2026 • 01:10 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » “सही पोषण देश रौशन” पर जिले भर के सेविका सहियाओं का जागरूकता कार्यक्रम
झारखंड

“सही पोषण देश रौशन” पर जिले भर के सेविका सहियाओं का जागरूकता कार्यक्रम

September 18, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

खूँटी। पोषण अभियान के तहत “सही पोषण देश रौशन” का कार्यक्रम नगर पंचायत स्थित आदर्श विद्यालय सभागार में किया गया। आज बालिका आदर्श विद्यालय, खूंटी में पोषण माह के तहत पोषण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि निदेशक, समाज कल्याण, झारखण्ड , उपायुक्त, शशि रंजन, पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त व अनुमण्डल पदाधिकारी व सहायक निदेशक, समाज कल्याण द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस पोषण जागरूकता कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत लाभ का वितरण किया एवं बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया।
कार्यक्रम के दौरान किशोरियों द्वारा नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर कुपोषण जैसे गम्भीर विषय पर विशेष ध्यान देते हुए सही पोषण के प्रति जागरूक किया गया।

साथ ही आंगनवाड़ी सेविकाओं ने गीत के माध्यम से गर्भवती माताओं को उनके खानपान की जानकारी दी, ताकि शिशु में कुपोषण को शुरुआती दौर में ही रोका जा सके। इस अभियान के माध्यम से गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को बच्चे के जन्म के छह माह तक सिर्फ मां का दूध ही पिलाने हेतु प्रेरित करना, शिशुओं के छह माह पूरे होने पर उन्हें स्तनपान के साथ-साथ पूरक आहार की जानकारी देना तथा खाना बनाने से पहले, खाने से पहले, शौच के बाद, कूड़ा-कचरा उठाने के बाद अपने हाथों को साबुन से धोने आदि विषयों की विस्तृत जानकारी साझा की जा रही करने का कार्य किया जा रहा है। इस अभियान द्वारा बच्चों में ठिगनापन, कम वजन, जन्म के समय बच्चे का कम वजन का होना,बच्चे-बच्चियों में एनीमिया को कम करना है। इस अभियान के तहत बच्चों को स्तनपान कराने के लिए माताओं को जागरूक करना है। आगे उन्होंने कहा कि सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में कीचन गार्डेन बनाये जाय ताकि उचित पोषण की दिशा में बेहतर प्रयास होगा। आवश्यकता है कि हम अपने खान-पान में अपनी पुरानी जीवनशैली को अपनाए और उसका पालन करें, ताकि शरीर को सही तरीक़े से पोषण मिलता रहें।

मुख्य अतिथि द्वारा “सही पोषण देश रौशन” के संदेशों को साझा करते हुए शपथ ग्रहण कराया गया। उन्होंने कहा कि पोषण के प्रति जागरूकता लाना जरूरी, पोषण अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं किशोरियों एवं बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण के संकेतकों में अपेक्षित सुधार लाना है।
इसी कड़ी में बच्चो को अन्नप्रासन कराया गया एवं गोद भराई करते हुए सम्बन्धित महिलाओं को औपचारिक तौर पर सेनेटाइजर व मास्क आदि भी उपलब्ध कराए गए। साथ ही प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत लाभ का वितरण किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि द्वारा पौष्टिक आहार युक्त स्टॉल का निरीक्षण किया। मौके पर किशोरियों ने हस्तनिर्मित उपहार भेंट किये। इस जागरूकता कार्यक्रम में जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों से सुबह से ही आए हुए महिलाओं ने भूखे प्यासे रहकर कार्यक्रम का जानकारी ली। जिन्हें अंत में नाश्ता का पैकेट देकर विदाई किया गया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleदेश के प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर सांसद प्रतिनिधियों ने बाबा अमरेश्वर धाम में की आराधना
Next Article बेटा काम नहीं दिला सका, तो घर लौटकर उसके पिता की कर दी हत्या, तीन महीने तक पैदल चलकर पुना से घर लौटा था आरोपित

Related Posts

झारखंड

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026
Headlines

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026
Headlines

दीपों की रोशनी, खाकी का पहरा… SP बोले- बेफिक्र हो मनाएं त्योहार, सुरक्षा का जिम्मा हमारा

November 7, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026

CM सम्राट के एक फैसले ने बदल दी 9187 पुलिसकर्मियों की दुनिया… जानें कैसे

November 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.