Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 24 October, 2026 • 04:56 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » वायरल फीवर से पीड़ित सीएम ने रिम्स में ब्लड टेस्ट कराया
झारखंड

वायरल फीवर से पीड़ित सीएम ने रिम्स में ब्लड टेस्ट कराया

July 30, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

आम नागरिक की तरह इलाज के लिए पहुंचे रिम्स

रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास की पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से तबीयत ठीक नहीं है। वे पिछले कई दिनों से वायरल फीवर से पीड़ित हैं। चिकित्सकों के सलाह पर ब्लड टेस्ट करवाने के लिए वे मंगलवार को रिम्स पहुंचे।

डॉक्टरों के अनुसार मुख्यमंत्री को कुछ दिनों पहले भी वायरल फीवर हुआ था। रिम्स में उनका कुछ ब्लड टेस्ट कराया गया। बताया गया है कि मुख्यमंत्री का शुगर ब्लड टेस्ट, इको और इसीजी व एक्स-रे कराया। कार्डियोलॉजी विभाग में डॉ. हेमंत नारायण के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम ने उनका इलाज किया। बताया गया है कि इको और इसीजी रिपोर्ट बिल्कुल सामान्य है और दो अन्य रिपोर्ट आनी बाकी है।

बताया गया है कि 17 जुलाई को मुख्यमंत्री ने तेज धूप और उमस के बीच देवघर और बासुकीनाथ धाम में श्रावणी मेले का उद्घाटन किया था। उस शाम बारिश भी हुई थी। मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से रांची नहीं लौट पाए थे। उनको दुमका में रात में रुकना पड़ा था। अगले दिन जब रांची लौटे, तभी से उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। हालांकि मंगलवार को सीएम की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक होगी, लेकिन सीधी बात कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है।

गौरतलब है कि रिम्स झारखंड का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल है और आम नागरिक की तरह सादगी से मुख्यमंत्री के रिम्स पहुंचे। मुख्यमंत्री के रिम्स पहुंचने से राज्यभर के सुदूरवर्ती क्षेत्रों से यहां इलाज कराने वाले मरीजों को उम्मीद है कि रिम्स की व्यवस्था में और सुधार हो पाएगा।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleइमरान ने कहा- जबरन धर्म परिवर्तन गैर-इस्लामिक
Next Article एनएच-33 सड़क निर्माण के लिए चट्टान ब्लास्ट

Related Posts

Headlines

सहिया दरिंदगी-मर्डर केस में 4 अरेस्ट, पहचान छिपाने के वास्ते रे’प के बाद घोंटा था गला

October 24, 2026
Headlines

बंगाल की खाड़ी में गहरा रहा सिस्टम, झारखंड के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

October 24, 2026
Headlines

कुख्यात राहुल दुबे के घर ढोल नगाड़ों के साथ पहुंची गिद्दी पुलिस, फिर…

October 23, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

5 साल की जिद और फिर मक्के के छिलके से लिख डाली कामयाबी की नई इबारत

October 24, 2026

थाली में ‘जहर’ परोसने वालों पर मंत्री निशांत का हंटर, 531 दुकानों को खंगाला, 15 पर एक्शन

October 24, 2026

सहिया दरिंदगी-मर्डर केस में 4 अरेस्ट, पहचान छिपाने के वास्ते रे’प के बाद घोंटा था गला

October 24, 2026

बंगाल की खाड़ी में गहरा रहा सिस्टम, झारखंड के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

October 24, 2026

बैरक में फंदे से लटकी मिली SI की लाश, 3 महीने पहले हुई थी शादी, 8 रोज पहले मिला था प्रमोशन

October 24, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.