WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रांची। झारखंड कैबिनेट की बैठक 28 सितंबर, 2021 को शाम 4 बजे होगी। इसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे। इसमें कई अहम फैसले लिये जाने की संभावना है।
मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) ने बताया कि झारखंड कैबिनेट की बैठक रांची में मंगलवार को होगी। यह अपराह्न 4 बजे से झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रीपरिषद् कक्ष में होगी।
अहम फैसलों में एक बात सामने आ रही जिसमें मीडिया खबरों के अनुसार कहा जा रहा कि संभव है कि कल की बैठक में पारा शिक्षकों की नियमावली को लेकर शिक्षा मंत्री प्रस्ताव रख सकते है। अभी तक इस बैठक की पूरी जानकारी साझा नहीं की गई है। जल्द ही पूरी खबर सामने आएगी।

