Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 20 September, 2026 • 11:02 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » लोहरदगा धातु निर्माण के लिए प्रसिद्ध, जिसमें जंग नहीं लगती आप ऐसी ही बिना जंग वाली सरकार बनाएः अमित शाह
झारखंड

लोहरदगा धातु निर्माण के लिए प्रसिद्ध, जिसमें जंग नहीं लगती आप ऐसी ही बिना जंग वाली सरकार बनाएः अमित शाह

November 21, 2019No Comments6 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रघुवर दास ने लोहरदगा के बीएस कॉलेज परिसर में जनसभा को संबोधित किया
इस चुनाव में आप फिर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएं, हम झारखंड को विकसित राज्य बनाएंगे
लोहरदगा। लोहरदगा की धरती धातु निर्माण के लिए प्रसिद्ध है, जिसमें जंग नहीं लगती। आप इस धरा का मान रखते हुए ऐसी ही बिना जंग वाली सरकार का निर्माण करें। 2014 में भी मैं आपके समक्ष आया था और आपने प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाई। विगत पांच वर्षों से भाजपा की सरकार राज्य के विकास में जुटी है। हमने एक गरीब मजदूर को यहां का मुख्यमंत्री बनाया जो राज्य की पीड़ा को समझते हुए लगातार कार्य कर रहा है। रघुवर दास के नेतृत्व में ही हमने नक्सलवाद को खत्म किया। जिस प्रकार आप ने लोकसभा चुनाव में 14 में से 12 सीट पर हमें जीत दिलाई। ठीक उस तरह एक बार फिर पूर्ण बहुमत की सरकार बना दें। हम राज्य के बचे हुए विकास कार्य को पूरा कर देंगे। ये बातें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को लोहरदगा के बीएस कॉलेज में आयोजित जनसभा में कही।
अमित शाह ने विगत 5 वर्षों में लोहरदगा में हुए विकास कार्यों को भी गिनाया और कहा कि 308 करोड़ रुपए की लागत से 773 किलोमीटर सड़क का निर्माण हुआ। 5 साल में कुल 4,924 शौचालयों का निर्माण, लोहरदगा के 55 गांवों तक बिजली, लोहरदगा में 32 स्वास्थ्य उप केंद्र, एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, 5 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य पूर्ण हुआ। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 7,170 परिवारों को आवास उपलब्ध कराए गए। अंबेडकर आवास योजना से 143 परिवार लाभान्वित हुए। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 15372 परिवारों को मुफ्त मुफ्त गैस कनेक्शन और चूल्हे दिये गये। 62 सरना मसना स्थानों की घेराबंदी के कार्य हुए। 1600 से अधिक पशुओं का वितरण हुआ। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 1,03370 किसानों का फसल बीमा कराया गया।
युवाओं पर गोली चलवाने वालों के साथ हेमंत सोरेन
अमित शाह ने कहा कि इस प्रदेश ने अपने अधिकार की लड़ाई लड़ी है, लेकिन कांग्रेस की सरकार ने झारखंड को अलग राज्य का दर्जा नहीं दिया। अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली सरकार ने झारखंड अलग राज्य का दर्जा देते हुए आंदोलनकारियों को सम्मान और यहां की लोगों के सपने को आकार दिया। वहीं, दूसरी ओर जिसने झारखंड के युवाओं पर गोली चलवाई उसके साथ ही सत्ता का भोग करने की पहल कर रहे हैं हेमंत सोरेन। इन लोगों ने आदिवासियों के नाम पर सिर्फ वोट लिया है। आदिवासी मंत्रालय बनाने की मांग पर पहल नहीं की। अटल जी ने अलग आदिवासी मंत्रालय बनाया। हर ब्लॉक में एकलव्य स्कूल प्रारंभ करने की योजना प्रारंभ हुई, जहां आदिवासी बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाएगी। 200 करोड़ की लागत से आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर आदिवासी शहीदों का म्यूजियम बनाने का काम हो रहा है।

हमने वोट बैंक की परवाह नहीं की, देश को सर्वोपरि माना
अमित शाह ने कहा कि 2019 में मिले जनादेश के बल पर ही हमने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 एवं 35ए को समाप्त किया। यह आतंकवाद के समाप्ति का द्योतक है। वोट बैंक की राजनीति की वजह से कांग्रेस इस मुद्दे से दूर रहती थी। उसे देश की परवाह नहीं थी। हमने वोट बैंक की परवाह नहीं की और इन दोनों धारा को समाप्त करने का काम किया। ताकि आतंकवाद पर करारा प्रहार कर भारत को एक सूत्र में पिरोया जा सके।
लोहरदगा में बनेगा एल्युमीनियम फैक्ट्री एवं बाईपास सड़क का होगा निर्माणः रघुवर दास
रघुवर दास ने कहा कि लोहरदगा में एलुमिनियम फैक्ट्री लगे इस दिशा में कुमार मंगलम और वेदांता से बात हुई है। इसे अमलीजामा जल्द पहनाया जाएगा। कांग्रेस की गलत नीतियों के कारण ही यहां का कोयला और बॉक्साइट बाहर जा रहा है। लोहरदगावासियों को बाईपास सड़क नहीं होने से हो रही परेशानी से सरकार अवगत है। इस दिशा में हमारे कदम बढ़ चुके हैं। अगले वर्ष बाईपास सड़क निर्माण का कार्य भी शुरू होगा। 2014 में आपने मजबूत जनादेश दिया सरकार ने 5 वर्ष से गरीबों, महिलाओं, आदिवासियों, युवाओं के प्रति समर्पित होकर इमानदारी पूर्वक कार्य किया है। हम आपकी आकांक्षाओं के अनुरूप कार्य करने में जुटे हैं।
स्थानीय नीति बनाई जिसे कांग्रेस और जेएमएम ने लटका कर रखा था
रघुवर दास ने कहा कि स्थानीय नीति नहीं होने की वजह से राज्य में नियुक्तियां बाधित हो रही थी। हमने स्थानीय नीति बनाई, जिसे कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा ने वर्षों लटका कर रखा और राजनीति की। स्थानीय नीति बन जाने के बाद नियुक्ति प्रक्रिया प्रारंभ हुई और हजारों की संख्या में हमने यहां के 90 फ़ीसदी स्थानीय युवाओं को रोजगार प्रदान किया। आदिम जनजाति के युवाओं के लिए पहाड़िया बटालियन बनाकर उन्हें नौकरी प्रदान की करीब 35 हजार स्कूलों में बेंच व डेस्क की व्यवस्था पांच वर्ष में की गई।

auto

कांग्रेस ने किसानों को कर्जदार बनाया मोदी सरकार ने किसानों की चिंता की
रघुवर दास ने कहा कि कांग्रेस ने किसानों को कर्जदार बनाया। मोदी सरकार ने किसानों की चिंता करते हुए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना लागू की और किसानों को आर्थिक लाभ पहुंचाया। केंद्र सरकार के पद चिन्हों पर चलते हुए राज्य सरकार ने भी मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना प्रारंभ की। अब यहां के किसानों को डबल इंजन की सरकार की योजनाओं के माध्यम से न्यूनतम 11 व अधिकतम 31 हजार रुपये कृषि कार्य में संसाधन जुटाने के लिए प्राप्त हो रहे हैं।
जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हुए राज्य के लोग
रघुवर दास ने कहा कि भाजपा की सरकार गांव, गरीब, महिलाओं, युवाओं का चिंतन करते हुए लोक कल्याणकारी योजनाएं बनाई, जिसे झारखंड में लागू किया गया। आयुष्मान भारत योजना के तहत राज्य के 83 लोग आयुष्मान कार्ड बना चुके हैं। हमें 57 लाख परिवार को इस योजना से जोड़ना है। आप आगे आएं और आयुष्मान कार्ड जरूर बनाएं। घर घर उज्ज्वला योजना का लाभ मिला, घर घर शौचालय बने, बेघरों को आवास मिला। आजादी की लड़ाई में टाना भक्तों को सम्मान देते हुए उन्हें चार कमरे का आवास उपलब्ध कराया जा रहा है। 10 करोड़ की राशि टाना भगत विकास प्राधिकार को दिया गया। ताना भगत के 60 बच्चे रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे हैं। वर्तमान सरकार जाति धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं करती। कांग्रेस जैसी पार्टी ने आठ करोड़ की लागत से हज हाउस बनाकर लूटने का काम किया। वर्तमान सरकार ने 55 करोड़ की राशि से भव्य हज हाउस का निर्माण किया है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleहेमंत सोरेन को उपलब्धि बताने से किसने रोका : भाजपा
Next Article नक्सल समस्या को ध्यान में रखकर आयोग ने पांच चरणों में चुनाव कराने का निर्णय लिया: सुनील अरोड़ा

Related Posts

Headlines

झारखंड को बनाएंगे देश का आयुर्वेद हब, 900 करोड़ से जल्द खुलेगा मेडिकल कॉलेज : स्वास्थ्य मंत्री

September 20, 2026
Headlines

एनकाउंटर के बाद डकैतों का सिंडिकेट बेनकाब, तीन राज्यों तक फैला था नेटवर्क

September 20, 2026
Headlines

बाइक लिफ्टर्स पर कड़ा प्रहार, शराब माफिया के ठिकाने से भी मिलीं गाड़िया

September 20, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

झारखंड को बनाएंगे देश का आयुर्वेद हब, 900 करोड़ से जल्द खुलेगा मेडिकल कॉलेज : स्वास्थ्य मंत्री

September 20, 2026

वित्तरहित शिक्षकों के लिए बनी कमेटी, सीएम सम्राट बोले- सम्मान से नहीं होगा समझौता

September 20, 2026

लव-कुश एकता किसी के खिलाफ नहीं, बिहार के विकास की ताकत : सीएम सम्राट

September 20, 2026

सोंधी खुशबू, देसी स्वाद और दीदियों का हौसला… पटना में 10 रोज तक दिखेगा पूरे देश का रंग

September 20, 2026

एनकाउंटर के बाद डकैतों का सिंडिकेट बेनकाब, तीन राज्यों तक फैला था नेटवर्क

September 20, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.