Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 11:45 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » फेसबुक के मालिक मार्क जकरबर्ग ने कुछ ही घंटों में गंवाए 6.11 अरब डॉलर; जानें इसके पीछे का कारण
बिजनेस

फेसबुक के मालिक मार्क जकरबर्ग ने कुछ ही घंटों में गंवाए 6.11 अरब डॉलर; जानें इसके पीछे का कारण

October 5, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

नई दिल्ली। देश और दुनिया में लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप की सेवाएं देर रात कुछ घंटों के लिए बाधित होने से हाहाकार मच गया। इससे फेसबुक के शेयरों में गिरावट आई और कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) मार्क जकरबर्ग की नेटवर्थ एक दिन में 6.11 अरब डॉलर (45,555 करोड़ रुपये) कम हो गए। जकरबर्ग दुनिया के अमीरों की सूची में एक स्थान फिसलकर पांचवें नंबर पर आ गए हैं।

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक फेसबुक के शेयरों में गिरावट आने से जकरबर्ग की नेटवर्थ 6.11 अरब डॉलर गिरकर 122 अरब डॉलर रह गई है। वे कुछ दिन पहले 140 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ अमीरों की सूची में चौथे नंबर पर पहुंच गए थे। लेकिन, अब जकरबर्ग फिर से बिल गेट्स से पिछड़ गए हैं। बिल गेट्स 124 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ इस सूची में चौथे नंबर पर हैं। गौरतलब है कि फेसबुक के शेयरों में सोमवार को 4.9 फीसदी की गिरावट आई। इस तरह कंपनी का शेयर सितंबर मध्य के बाद से लगभग 15 फीसदी गिर चुका है।

उल्लेखनीय है कि फेसबुक और उसकी सहयोगी कंपनियों इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप की सर्विस सोमवार देर रात कई घंटों तक बाधित रही। तीनों सोशल नेटवर्किंग साइट्स रात करीब 9.15 बजे ठप हो गईं, जिसने आज तड़के 4 बजे फिर काम करना शुरू किया है। लेकिन इसकी रफ्तार फिलहाल बहुत धीमी है। फेसबुक ने सर्विस बहाल होने के बाद ट्वीट कर कहा कि दुनियाभर के लोग और बिजनेस जो हम पर निर्भर हैं, उनके लिए हमें दुख है। हम अपने ऐप्स और सेवाओं को पूरी तरह बहाल करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपेंडोरा पेपर लीक मामला: विश्व की अब तक की सबसे बड़ी आर्थिक चोरी, प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति से लेकर सैकड़ों अरबपतियों के नाम शामिल
Next Article पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर बढ़ोतरी, जानें कितना बढ़ा दाम

Related Posts

Headlines

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026
Headlines

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026
Headlines

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026

CM सम्राट के एक फैसले ने बदल दी 9187 पुलिसकर्मियों की दुनिया… जानें कैसे

November 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.