Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 15 September, 2026 • 02:54 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पानी में डुबोकर हत्या करने वाला ‘गदर गैंग’ का सरगना नवीन अरेस्ट, कर चुका है 17 कत्ल
Headlines

पानी में डुबोकर हत्या करने वाला ‘गदर गैंग’ का सरगना नवीन अरेस्ट, कर चुका है 17 कत्ल

October 9, 2021No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

यूपी। यूपी हरियाणा के इलाकों में कई हत्याओं के आरोपी नवीन जाट को यूपी STF ने सूरजपुर गिरफ्तार कर लिया है. नवीन ने  27 जुलाई 2021 को हरियाणा के रोहतक के भलौट गांव निवासी युवक रोहित की हत्या कर ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के नाले में फेंक दिया था. शातिर सीरियल किलर नवीन जाट को यूपी STF और नोएडा पुलिस ने जॉइंट ऑपेरशन के बाद गिरफ्तार कर लिया है. खास बात यह है कि पुलिस ने इस मामले में शव मिलने के करीब ढाई माह बाद मुकदमा दर्ज किया है.

आरोपी नवीन जाट ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह अब तक 17 से ज्यादा हत्याएं कर चुका है और  “ग़दर” नाम से अपना गैंग चलाता है. जिसमें करीब 200 से ज़्यादा अपराधी शामिल हैं. नवीन अपने दुश्मनों को पानी में डुबोकर मारता है. एसटीएफ ने बताया कि आरोपी की यह स्टाइल अन्य अपराधियों से बिल्कुल अलग है.

auto

ग्रेटर नोएडा में मिली थी रोहित की लाश

जानकारी के मुताबिक रोहतक के भलोट के रहने वाले राजभवन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनका बेटा रोहित 24 जुलाई को अपने दोस्त सौरभ उर्फ चीकू से मुलाकात करने के लिए निकला था लेकिन उसके बाद घर वापस लौट कर नहीं आया. 27 जुलाई को रोहित का शव ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित नाले में पड़े मिलने की सूचना पुलिस ने परिजन को दी थी. परिजन ने इस मामले मेेें अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज करने की तहरीर दी थी.

रोहित की लाश मिलने के बाद नोएडा पुलिस और उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स मिलकर इस सनसनीखेज क़त्ल की तह तक जाने की कोशिश कर रहे थे. पुलिस को छानबीन में पता चला कि हरियाणा में हुए एक क़त्ल में रोहित का नाम आया था. पुलिस को शक था कि उस हत्या का बदला लेने के लिए रोहित का कत्ल किया गया है. लिहाजा पुलिस का शक हरियाणा के कुख्यात अपराधी नवीन जाट पर गया. जांच के दौरान स्पेशल टास्क फोर्स की टीम को सर्विलांस के जरिए नवीन को सूरजपुर के पास से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तारी के बाद इस खूंखार अपराधी जेल में जो खुलासे किए उसे सुनकर उत्तर प्रदेश पुलिस के पैरों तले जमीन खिसक गई. पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि हरियाणा के रोहित की हत्या नवीन ने अपने साथियों के साथ मिलकर 24 जुलाई की रात दिल्ली के थाना समयपुर बादली के सेक्टर 34 में स्थित DDA Flat के अंदर पानी के टब ने डुबोकर की थी. जानकारी के मुताबिक रोहित और उसके 3 दोस्तों ने नवीन के दोस्त प्रवीण की हत्या की थी.

6 अन्य आरोपियों की तलाश 

पुलिस से बचने के लिए 24 जुलाई की रात दिल्ली में रोहित की हत्या करने के बाद नवीन अपने छह अन्य साथियों की मदद से दो गाड़ियों में रोहित की लाश को लेकर  ग्रेटर नोएडा पहुंचा जहां नॉलेज पार्क इलाके के एपीजे स्कूल के सामने नाले में उसका शव फेंककर फरार हो गया. अब नवीन की गिरफ्तारी के बाद रोहित की हत्या में शामिल और फरार 6 आरोपियों की तलाश तेज़ कर दी गयी है.

कुख्यात नवीन जाट ने 2015 में अपने साथियो के साथ मिलकर अपने गांव के राज सिंह उर्फ धर्मा की रंजिशन हत्या की थी. वर्ष 2019 मे मुजफ्फरनगर मे तिहरे हत्याकाण्ड को अंजाम दिया था. 2020 में एलएनटी रिफाइनरी  पानीपत हरियाणा के तीन अधिकारियों का अपहरण कर रंगदारी वसूलने का इल्जाम भी नवीन जाट पर है. वर्ष 2020 में ही अपने ही गांव भैसवाल में पवन हत्या काण्ड को अंजाम दिया था. वर्ष 2020 मे अजय निवासी कटवाल को उसके ही गांव कटवाल मे पीट-पीटकर मरवा दिया था.

इस सीरियल किलर ने साल 2020 मे ही कटवाल गांव मे शराब के ठेकेदारी को लेकर झगड़ा होने पर ठेके पर आगजनी व फायरिंग करवाई थी. वर्ष 2020 में ही सुन्दरा पहलवान को जन्मदिन पार्टी मे शराब में जहर देकर मरवा दिया. वर्ष 2020 में ही अपने ही गांव के राजू पुत्र सूरजमल को शराब में जहर देकर मरवा दिया और बाद मे राजू के भाई रणवीर पुत्र सूरजमल को भी शराब में जहर देकर खत्म कर दिया. वर्ष 2020 में ही धूमसिंह कटवाल को दोस्त के मां बाप की हत्या का बदला लेने के लिए नहर मे डुबाकर मार दिया.

पहली बार 2007 में की थी हत्या

यह इतना शातिर अपराधी था कि किसी से भी हत्या का भय होने पर उसे तत्काल मार देता था. पुलिस ने बताया की नवीन जाट “ग़दर” नाम से अपना गैंग चलाता है जिसमें करीब 200 से ज्यादा बदमाश शामिल हैं. आरोपी ने पहली बार 2007 में हत्या की थी. नवीन जाट की क्रिमिनल हिस्ट्री में एक लड़की के कत्ल की वारदात भी शामिल है. पूछताछ में उसने करीब 17 हत्या करने की बात कबूल की है. खास बात यह है कि ज़्यादातर हत्याओं में अपने शिकार को वह पानी में डुबोकर मारता था ताकि पुलिस को एक दुर्घटना लगे और वह आसानी से बच निकले.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleगिरफ्तारी से बचने के लिए ऐसा जगह छुपा शख्स, नीचे पुलिस 24 घंटे तक करती रही इंतजार!
Next Article ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं तो हो जाएँ सावधान: फ्लिपकार्ट के डिलीवरी ब्वॉय ने चीटिंग कर उड़ाए 50 हजार रुपये, अपनाई ये ट्र‍िक

Related Posts

Headlines

दरोगा भर्ती और BPSC 70वीं परीक्षा को लेकर पटना में बवाल, सड़कों पर उतरे अभ्यर्थी

September 15, 2026
Headlines

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026
Headlines

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

दरोगा भर्ती और BPSC 70वीं परीक्षा को लेकर पटना में बवाल, सड़कों पर उतरे अभ्यर्थी

September 15, 2026

कामकाजी महिलाओं के आत्मसम्मान से कोई समझौता नहीं, HASP में हुई पॉश ट्रेनिंग

September 15, 2026

राशिफल @ 15 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 15, 2026

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.