Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 11:44 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » रविवार का राशिफल : जानें आज किन राशियों की बदलेगी किस्मत
Headlines

रविवार का राशिफल : जानें आज किन राशियों की बदलेगी किस्मत

October 10, 2021No Comments5 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

नई दिल्ली। आश्विन शुक्ल पक्ष चतुर्थी/पंचमी, रविवार, 10 अक्टूबर 2021 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।

मेष राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार मध्यम रहेगा। किसी के भी साथ धन से सम्बंधित व्यवहार न करें। किसी भी विवाद में पडऩे से बचना होगा। मन एकाग्र करने का प्रयास कीजिएगा। आज खर्च पर संयम रखना होगा। स्वजनों के व्यवहार से मन दुखी हो सकता है। मध्याह्न के बाद आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। मानसिक रूप से भी आप स्वस्थ महसूस करेंगे। मित्रों से उपहार आदि मिलेंगे। परिवारजनों से सुख भी आज अच्छा मिलेगा। आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में भी धन लगा रहेगा।

वृषभ राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र क्षेत्र में सफलता मिलेगी और धनलाभ की स्थिति रहेगी। कार्य सफल होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। आध्यात्मिकता के प्रति रुझान बढ़े। धार्मिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। नकारात्मक विचारों को मन से निकालना होगा, वरना परेशानियां उठानी पड़ सकती हैं। वाणी पर संयम रखें। अनापेक्षिक धन-व्यय होने की संभावना रहेगी। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। सेहत को लेकर सावधान रहना होगा। विद्यार्थियों को विद्या प्राप्ति में विघ्न आ सकता है।

मिथुन राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यवसाय में आर्थिक लाभ और नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे और बुजुर्गों के आशीर्वाद से कार्यों में सफलता मिलेगी। आकस्मिक धनलाभ के योग भी रहेंगे, लेकिन व्यावसायिक स्थल पर अधिकारियों की वजह से परेशान हो सकते हैं। धन का व्यय अधिक होगा। संतानों की चिंता सताएगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। व्यापार में भी वातावरण अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव आ सकता है। धार्मिक यात्रा का आयोजन हो सकता है।

कर्क राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों-परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा, जिससे कार्य आसानी से पूरे होंगे। आकस्मिक धनलाभ की भी संभावना रहेगी। विवाह के उत्सुक युवकों को जीवनसाथी मिलने का योग है। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढक़र हिस्सा लेंगे, जिससे समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा। स्वास्थ्य का ध्यान और वाणी पर संयम रखें।

सिंह राशि :- आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी, लेकिन अपने प्रयासों से कार्यों में सफलता मिलेगी। भागदौड़ अधिक करनी पड़ेगी, जिससे शारीरिक और मानसिक रूप से थकान का अनुभव करेंगे। अनावश्यक खर्च अधिक होने की संभावना रहेगी। आनंद-प्रमोद के पीछे धन का व्यय होगा। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा किसी विवाद में फंस सकते हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। खान-पान का ध्यान रखें।

कन्या राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता के योग बन रहे हैं। कारोबार में अच्छा मुनाफा होगा। हालांकि, काम की अधिकता रहेगी, लेकिन कड़ी मेहनत से कार्य सफल होंगे। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा और परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। परिजनों-मित्रों के साथ पर्यटन की भी संभावना है। अनावश्यक धन-व्यय की अधिकता रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखना होगा, वरना विपरीत परिस्थितियां बन सकती हैं। सेहत अच्छी रहेगी।

तुला राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। व्यापार-धंधा अच्छा चलेगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और कार्यक्षेत्र में सभी कार्य आसानी से सफल होंगे, जिससे धनलाभ की स्थिति रहेगी। कार्यों में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे, जिससे समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिवार का वातावरण अनुकूल रहेगा, जिससे शारीरिक-मानसिक रूप से आनंद का अनुभव करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और दिन मनोरंजन में बीतेगा। यात्रा पर भी जा सकते हैं।

वृश्चिक राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में छोटी-छोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यभार की अधिकता रहेगी और दिन भागदौड़ में बीतेगा। बौद्धिक चर्चा में भाग ले सकते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा। व्यावसायिक स्थल पर वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। परिवार में भी आनंद का वातावरण रहेगा। सेहत को लेकर सावधानी रखने की आवश्यकता है। यात्रा पर जाने से बचें। वाहन चलाते समय सतर्क रहें।

धनु राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ की संभावना रहेगी। कार्यभार की अधिकता रहने से मानसिक रूप से व्यग्रता का अनुभव होगा। जिद्दी वाला रवैया छोडऩा होगा, अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखना होगा, अन्यथा वाद-विवाद में फंस सकते हैं। अनावश्यक खर्च पर नियंत्रण रखें और नये काम की शुरुआत करने से बचें। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। संबंधित बीमारियों से सावधान रहें। यात्रा को टालें।

मकर राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। गृहों की स्थिति आपके अनुकूल बनने से आकस्मिक धनलाभ के योग रहेंगे। कारोबार अच्छा चलेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी, जो लाभदायक रहेगी। मन प्रफुल्लित रहने से मानसिक रूप से हल्का महसूस करेंगे। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। मित्रों के साथ घनिष्टता बढ़ेगी। जमान-मकान की खरीदी और कोर्ट-कचहरी के कार्यों से बचना होगा। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है।

कुम्भ राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियों में परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन कठिन परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी और धनलाभ की स्थिति रहेगी। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहने से शारीरिक और मानसिक रूप से थकान का अनुभव कर सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखना होगा। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा, लेकिन ध्यान रहे कि आपकी बातों से किसी को ठेस न पहुंचे। सेहत को लेकर सतर्क रहें।

मीन राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार-धंधा अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी। परिजनों और सहयोगियों की मदद से सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे, जिससे समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। शारीरिक रूप से भी स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन में सुख-संतोष का अनुभव होगा। व्यवसाय में भी यश की प्राप्ति होगी। अधिकारी वर्ग आपके कार्य की सराहना करेंगे। व्यवसाय को लेकर किसी यात्रा पर जा सकते हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसड़क दुर्घटना में एक नाबालिग की मौत, एक गंभीर, रेफर
Next Article आसमान छू रहे तेल के दाम, आज फिर हुई इतनी बढ़ोतरी; जानें अपने इलाके का रेट

Related Posts

Headlines

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026
Headlines

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026
Headlines

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026

CM सम्राट के एक फैसले ने बदल दी 9187 पुलिसकर्मियों की दुनिया… जानें कैसे

November 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.