Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 11:29 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » आसमान छू रहे तेल के दाम, आज फिर हुई इतनी बढ़ोतरी; जानें अपने इलाके का रेट
बिजनेस

आसमान छू रहे तेल के दाम, आज फिर हुई इतनी बढ़ोतरी; जानें अपने इलाके का रेट

October 10, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

नई दिल्ली। तेल की कीमतों पर महंगाई सातवें आसमान पर है. खाद्य-पदार्थों से लेकर पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी की सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. तेल विपणन कंपनियों ने आज (रविवार) यानी 10 अक्टूबर को लगातार लगातार छठे दिन पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के दाम बढ़ हैं.

सरकारी तेल कंपनियों ने आज (रविवार) एक बार फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है. डीजल के भाव (Diesel Price) में प्रति लीटर 35 पैसे की बढ़ोतरी हुई है. वहीं, पेट्रोल (Petrol Price) 30 पैसे प्रति लीटर महंगा होने के साथ रिकॉर्ड स्तर पर है. लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक दिल्ली में इंडियन ऑयल (IOC) के पंप पर पेट्रोल 104.14 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. जबकि डीजल 92.82 रुपये प्रति लीटर के भाव मिल रहा है. तेल की इस महंगाई से आम लोगों की जेब पर भार पड़ रहा है, जिसके खिलाफ जनता सरकार से नाराज है.

पेट्रोलियम विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 104.14 रुपये प्रति लीटर जबकि मुंबई में 110.12 रुपये प्रति लीटर है. वहीं, दिल्ली में डीजल भी 92.82 रुपये प्रति लीटर की नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर है. जबकि मुंबई में डीजल महानगरों में उच्चतर स्तर पर पहुंचने के बाद आज यानी 10 अक्टूबर को 100.66 रुपये प्रति लीटर उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है.

बता दें कि स्थानीय करों के आधार पर राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अलग-अलग होती हैं. अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर पेट्रोल और डीजल की कीमत प्रतिदिन अपडेट की जाती है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं. इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती हैं.

SMS से जानें अपने शहर में प्रति लीटर पेट्रोल-डीजल का दाम

आप सिर्फ एक SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं. इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को  RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. अपने शहर का RSP कोड जानने के लिए यहां क्लिक करें.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरविवार का राशिफल : जानें आज किन राशियों की बदलेगी किस्मत
Next Article वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, दो सैन्य पायलटों समेत 6 लोगों की मौत

Related Posts

Headlines

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026
Headlines

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026
Headlines

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026

CM सम्राट के एक फैसले ने बदल दी 9187 पुलिसकर्मियों की दुनिया… जानें कैसे

November 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.