Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 29 October, 2026 • 07:01 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » खूनी बंदरों का आतंक, खा जाते हैं बच्चों का कान, अब तक 50 से ज्यादा बनें शिकार
Headlines

खूनी बंदरों का आतंक, खा जाते हैं बच्चों का कान, अब तक 50 से ज्यादा बनें शिकार

October 10, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

यूपी। यूपी में अलीगढ़ के नगला मानसिंह इलाके में खूनी बंदरों की एक टोली ने पिछले तीन महीने से आतंक मचा रखा है. ये छोटे बच्चों को अकेला देखकर उन पर हमला कर देते हैं. पिछले तीन महीने में यह इलाके के 60 से ज्यादा बच्चों पर हमला करके उन्हें घायल कर चुके हैं. स्थिति इतनी बदतर हो चुकी है कि इलाके का कोई घर ऐसा नहीं बचा है, जहां बंदर के हमले से घायल बच्चा न हुआ हो. ग्रामीणों में बंदरों का खौफ देखने को मिलता है.

नगर निगम क्षेत्र में आने वाले नगला मानसिंह इलाके का यह हाल हो चुका है कि यहां के ज्यादातर छोटे बच्चे एक कान वाले हो चुके हैं. आदमखोर बन चुके बंदर अपने नुकीले दांतों से छोटे बच्चों के कान को काटकर खा जाते हैं जिसके चलते हर बच्चे का एक कान क्षतिग्रस्त हो चुका है.

बंदरों के हमले से घायल बच्चा.

कंधे पर बैठकर बंदर बच्चों के खा जाते हैं कान 

खास बात यह देखने को मिली बंदर सिर्फ 11-12 साल की उम्र तक के बच्चों पर ही बंदर हमला करते हैं. छोटे बच्चों के हाथ या पैर को  निशाना बनाते हैं क्योंकि आसानी से छोटे बच्चों को दबोच लेते हैं. उनके यह सीधे कान पर ही हमला करते हैं.

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो बंदर बच्चों को पकड़ने के बाद उनके कंधे पर बैठ जाते हैं और कान खा जाते हैं.  घायल हुए बच्चों के परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया है क‍ि छोटे बच्चों को हम लोग घर से बाहर नहीं निकलने देते और स्कूल जाएं तो छोड़ने जाना पड़ता है.

महिलाओं ने बताया कि दोनों बंदर कभी भी और कहीं भी बच्चों पर हमला कर देते हैं. दोनों बंदर इतने निडर हो चुके हैं कि घर के आंगन, छत के साथ कमरे के अंदर भी घुस जाते हैं और अकेला देखकर बच्चों पर हमला कर देते हैं, इसलिए छोटे और नवजात बच्चों को लोग अब अकेला नहीं छोड़ रहे हैं और हर समय घर का कोई न कोई सदस्य लाठी-डंडा लेकर उनके पास पहरा देता रहता है.

इलाज में हो चुका है हजारों रुपये खर्च 

ग्रामीणों का कहना है कि अधिकारियों से शिकायत के बावजूद भी बंदरों को पकड़ने कोई भी नहीं आ रहा है. जानकारी देते हुए ग्रामीणों ने बताया है कि एक-एक बच्चे के इलाज में हजारों रुपया खर्च हो गया है. उन्होंने कहा है हम गरीब लोग हैं मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करते हैं, आखिर ऐसे में कैसे इलाज करा पाएंगे. ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारियों से मांग की है जल्द से जल्द बंदर पकड़े जाएं.

वन विभाग के अधिकारी ने इस घटनाक्रम पर बताया कि अलीगढ़ में बड़ी संख्या में बंदर हैं. हमने कुछ दिन पूर्व सर्वे कराया था. 10 हज़ार के करीब बंदरों की संख्या ज़िले में पाई गई है. हमने बंदरों को पकड़ने की अनुमति नगर निगम को प्रदान कर दी है. हमने इस बाबत नगर निगम को पत्र भी जारी किया है कि वह बंदरों को पकड़ने के लिए अभियान चला सकते हैं. वन विभाग पूरी सहायता नगर निगम को देगा. 20 से 25 बच्चों के घायल होने का हमें बताया गया है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, दशहरा-दीवाली और छठ पूजा के दौरान चलेंगी ये स्पेशल ट्रेनें, देखें लिस्ट
Next Article बेड़ोकला में विधायक ने किया फुटबॉल मैच का उद्घाटन

Related Posts

Headlines

बिहार के स्वाभिमान का सफर शुरू, दुनिया देखेगी नक्सलमुक्त राज्य का नया हौसला : CM सम्राट

October 28, 2026
Headlines

पटना की सड़कों पर विपक्ष पर बरसे सीएम, बोले- जो कुचलते थे लोकतंत्र, आज वही अलाप रहे राग

October 28, 2026
Headlines

100 साल पुरानी पानी टंकी का होगा कायाकल्प, सीएम सम्राट ने किया जीर्णोद्धार का शिलान्यास

October 28, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 29 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 29, 2026

CM योगी का बड़ा कदम- सिंगापुर की कंपनियों के साथ साइन हुए 2 MoU, जानिए क्या होगा फायदा

October 28, 2026

बिहार के स्वाभिमान का सफर शुरू, दुनिया देखेगी नक्सलमुक्त राज्य का नया हौसला : CM सम्राट

October 28, 2026

SSP राकेश रंजन का एक्शन प्लान हिट, ऑन-द-स्पॉट सुलझे 184 मामले, 10 पर तुरंत FIR

October 28, 2026

पटना की सड़कों पर विपक्ष पर बरसे सीएम, बोले- जो कुचलते थे लोकतंत्र, आज वही अलाप रहे राग

October 28, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.