Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 04:46 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, दशहरा-दीवाली और छठ पूजा के दौरान चलेंगी ये स्पेशल ट्रेनें, देखें लिस्ट
देश

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, दशहरा-दीवाली और छठ पूजा के दौरान चलेंगी ये स्पेशल ट्रेनें, देखें लिस्ट

October 10, 2021No Comments5 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

नई दिल्ली।  भारतीय रेलवे ने यात्रियों को आगामी दशहरा, दीपावली और छठ पूजा त्योहारों के मद्देनजर बड़ी खुशखबरी दी है. अगर आप त्योहारी सीजन में अपने जाने का प्लान कर रहे हैं तो रेलवे की पांच जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों (Festival Special Trains) के बारे में जान लें.

दरअसल, नई दिल्ली/आनंद विहार टर्मिनल से पूर्व मध्य रेल (East centrain Railway) के मुजफ्फरपुर, दरभंगा, बरौनी, सहरसा एवं जयनगर स्टेशनों के लिए फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा. इस बारे में जानकारी देते हुए पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि इन स्पेशल ट्रेनों में सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे. इनमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा.

यहां देखें पूरी लिस्ट और टाइम शेड्यूल

1) गाड़ी संख्या- 01676/01675 आनंद विहार टर्मिनल और मुजफ्फरपुर के बीच 11 अक्टूबर से 17 नवंबर तक सप्ताह में दो दिन स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा. गाड़ी सं. 01676 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस दिनांक 11 से 17 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार एवं बुधवार को आनंद विहार से 22.50 बजे प्रस्थान करेगी. जो अगले दिन 22.00 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी.

वापसी में गाड़ी संख्या 01675 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन दिनांक 12 अक्टूबर से 18 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार एवं गुरुवार को मुजफ्फरपुर से 23.45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 23.30 बजे आनंद विहार पहुंचेगी. यह स्पेशल ट्रेन मुजफ्फरपुर और आनंद विहार टर्मिनल के बीच अप एवं डाउन दिशा में हाजीपुर, छपरा, गोरखपुर, बाराबंकी, लखनऊ, चन्दौसी एवं मुरादाबाद स्टेशनों पर रुकेगी. इस स्पेशल ट्रेन में शयनयान श्रेणी  के 09 कोच, साधारण श्रेणी के 09 एवं एसएलआर के 02 कोच सहित कुल 20 कोच होंगे.

2) गाड़ी सं. 01670/01669 नई दिल्ली और दरभंगा के बीच दिनांक 11 अक्टूबर से 18 नवंबर तक सप्ताह में दो दिन फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन (Festive Special Train) का परिचालन किया जाएगा. गाड़ी सं. 01670 नई दिल्ली-दरभंगा  फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस दिनांक 11 अक्टूबर से 18 नवंबर तक सप्ताह में दो दिन सोमवार एवं गुरुवार को नई दिल्ली से 19.25 बजे खुलकर अगले दिन 16.00 बजे दरभंगा पहुंचेगी.

वहीं, वापसी में, गाड़ी सं. 01669 दरभंगा-नई दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल दिनांक 12 अक्टूबर से 19 नवंबर तक सप्ताह में दो दिन मंगलवार एवं शुक्रवार को दरभंगा से 18.00 बजे खुलकर अगले दिन 16.40 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी. यह स्पेशल ट्रेन दरभंगा और नई दिल्ली के बीच अप एवं डाउन दिशा में  सीतामढ़ी, रक्सौल, नरकटियागंज, गोरखपुर, लखनऊ, बरेली एवं मुरादाबाद स्टेशनों पर रुकेगी. इस स्पेशल ट्रेन में शयनयान श्रेणी  के 09 कोच, साधारण श्रेणी के 09 एवं एसएलआर के 02 कोच सहित कुल 20 कोच होंगे.

3) गाड़ी सं. 01638/01637 नई दिल्ली और बरौनी के बीच दिनांक 12 अक्टूबर से 20 नवंबर तक सप्ताह में दो दिन सुपरफास्ट फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा. गाड़ी सं. 01638 नई दिल्ली-बरौनी सुपरफास्ट फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस दिनांक 12 अक्टूबर से 19 नवंबर तक सप्ताह में दो दिन मंगलवार एवं शुक्रवार को नई दिल्ली से 19.25 बजे खुलकर अगले दिन 16.00 बजे बरौनी पहुंचेगी.

वहीं, वापसी में, गाड़ी सं. 01637 बरौनी-नई दिल्ली सुपरफास्ट फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन दिनांक 13 अक्टूबर से 20 नवंबर तक सप्ताह में दो दिन बुधवार एवं शनिवार को बरौनी से 19.30 बजे खुलकर अगले दिन 16.40 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी. यह स्पेशल ट्रेन बरौनी और नई दिल्ली के बीच अप एवं डाउन दिशा में  हाजीपुर, छपरा, सिवान, गोरखपुर, लखनऊ, बरेली एवं मुरादाबाद स्टेशनों पर रुकेगी. इस स्पेशल ट्रेन में शयनयान श्रेणी  के 09 कोच, साधारण श्रेणी के 09 एवं एसएलआर के 02 कोच सहित कुल 20 कोच होंगे.

4) गाड़ी सं. 01662/01661 आनंद विहार टर्मिनल और सहरसा के बीच दिनांक 11 अक्टूबर से 19 नवंबर तक सप्ताह में दो दिन फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा.गाड़ी सं. 01662 आनंद विहार-सहरसा फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस दिनांक 11 अक्टूबर से 18 नवंबर तक सप्ताह में दो दिन सोमवार एवं गुरुवार को आनंद विहार से 11.10 बजे खुलकर अगले दिन 11.30 बजे सहरसा पहुंचेगी.

वापसी में, गाड़ी सं. 01661 सहरसा-आनंद विहार फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन दिनांक 12 अक्टूबर से 19 नवंबर तक सप्ताह में दो दिन मंगलवार एवं शुक्रवार को सहरसा से 14.30 बजे खुलकर अगले दिन 13.55 बजे आनंद विहार पहुंचेगी. यह स्पेशल ट्रेन सहरसा और आनंद विहार के बीच अप एवं डाउन दिशा में  सिमरी बख्तियारपुर, खगड़िया, बेगुसराय, बरौनी, दलसिंहसराय, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, छपरा, सिवान, देवरिया सदर, गोरखपुर, लखनऊ, हरदोई, बरेली, मुरादाबाद एवं हापुड़ स्टेशनों पर रुकेगी. इस स्पेशल ट्रेन में शयनयान श्रेणी के 09 कोच, साधारण श्रेणी के 09 एवं एसएलआर के 02 कोच सहित कुल 20 कोच होंगे.

5) गाड़ी सं. 01668/01667 आनंद विहार और जयनगर के बीच दिनांक 12 अक्टूबर से 20 नवंबर तक सप्ताह में दो दिन फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा. गाड़ी सं. 01668 आनंद विहार-जयनगर फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस दिनांक 12 अक्टूबर से 19 नवंबर तक सप्ताह में दो दिन मंगलवार एवं शुक्रवार को आनंद विहार से 10.30 बजे खुलकर अगले दिन 13.35 बजे जयनगर पहुंचेगी. वापसी में, गाड़ी सं. 01667 जयनगर-आनंद विहार फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन दिनांक 13 अक्टूबर से 20 नवंबर तक सप्ताह में दो दिन बुधवार एवं शनिवार को जयनगर से 15.30 बजे खुलकर अगले दिन 19.00 बजे आनंद विहार पहुंचेगी.

यह स्पेशल ट्रेन जयनगर और आनंद विहार के बीच अप एवं डाउन दिशा में मधुबनी, दरभंगा, बरौनी, मोकामा, बख्तियारपुर, पटना, दानापुर, आरा, बक्सर, पं. दीन दयाल उपाध्याय जं., वाराणसी, सुल्तानपुर, लखनऊ, बरेली एवं मुरादाबाद स्टेशनों पर रुकेगी. इस स्पेशल ट्रेन में शयनयान श्रेणी के 09 कोच, साधारण श्रेणी के 09 एवं एसएलआर के 02 कोच सहित कुल  20 कोच होंगे.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleखूनी संघर्ष में बदल गया बानादाग का धरना प्रदर्शन, विधायक अंबा प्रसाद ने लोगों से की शांति बनाये रखने की अपील
Next Article खूनी बंदरों का आतंक, खा जाते हैं बच्चों का कान, अब तक 50 से ज्यादा बनें शिकार

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Headlines

हेमंत कैबिनेट में 62 प्रस्ताव पास, पेंशन से इंफ्रास्ट्रक्चर तक CM ने खोला खजाना

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.