Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 22 September, 2026 • 11:12 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » दर्शकों को लग रहा था नाटक का सीन, स्टेज पर परफॉर्म करते समय गई एक्टर की जान
दुनिया

दर्शकों को लग रहा था नाटक का सीन, स्टेज पर परफॉर्म करते समय गई एक्टर की जान

October 11, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

रूस। रूस (Russia) की राजधानी मॉस्को (Moscow) के विश्व प्रसिद्ध बोल्शोई थियेटर (Bolshoi Theatre) में एक हादसा हो गया. इस हादसे में एक एक्टर की मौत हो गई. एक्टर की मौत ओपेरा ‘साडको’ (Opera Sadko) की प्रस्तुति के दौरान स्टेज पर ही हो गई. आइए जानते हैं पूरा मामला..

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बोल्शोई थिएटर में प्रदर्शन कर रहे 37 वर्षीय एक्टर येवगेनी कुलेश (Yevgeny Kulesh) स्टेज पर ही एक दर्दनाक हादसे का शिकार हो गए. सेट का सीन बदलते समय कुलेश एक बड़े प्रॉप (Prop) के नीचे दब गए. जिसके चलते उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

Advertisement

हालांकि, स्टेज पर प्रॉप के गिरने और हलचल बढ़ते देख दर्शकों को एक पल के लिए लगा ये भी प्रस्तुति (मंचन) का कोई हिस्सा है. उन्हें लगा कोई स्टंट किया जा रहा है. लेकिन कुछ ही समय बाद लोगों ने चिल्लाना शुरू किया और खबरें आई कि भारी प्रॉप के नीचे दबने से एक्टर येवगेनी कुलेश की स्टेज की जान चली गई.

सोशल मीडिया पर शनिवार को हुए इस हादसे के दौरान की कुछ क्लिप्स अब सामने आईं हैं. जिनमें स्टेज पर अचानक हलचल बढ़ती हुई नजर आ रही है. सेट का सीन बदलने के लिए एक विशाल प्रॉप को उतारा जा रहा है. कुलेश इसी प्रॉप के नीचे दब जाते हैं. जैसे ही साथी कलाकारों ने ये देखा, उन्होंने चिल्लाना शुरू किया. इस हादसे के बाद मंच का पर्दा गिरा दिया गया और दर्शकों को बताया गया कि प्रस्तुति रद्द हो गई है.

फोटो- Yevgeny Kulesh/Twitter

एक्टर की मौत की जांच कर रही पुलिस

घायल कुलेश के इलाज के लिए जब तक डॉक्टर्स मौके पर पहुंचते उसने दम तोड़ दिया था. वायरल हो रहे एक वीडियो में लोगों को चिल्लाते हुए सुना जा सकता है. यह घटना रूसी संगीतकार निकोलाई रिमस्की-कोर्साकोव द्वारा 19वीं शताब्दी के ओपेरा Sadkoके प्रदर्शन में एक सेट परिवर्तन के दौरान हुई.

वहीं मॉस्को की जांच समिति ने एक बयान में कहा कि वह एक्टर की मौत की जांच कर रही है. जबकि बोल्शोई थिएटर के पूर्व एक्टर्स ने विश्व प्रसिद्ध स्थल पर काम करने की स्थिति की निंदा की है. उन्होंने सुरक्षा उपायों की अनदेखी का मुद्दा उठाया.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleछत फाड़कर अंतरिक्ष से गिरी ‘आफत’, डर से महिला का हुआ बुरा हाल
Next Article गड्ढे में ग‍िरी मंत्री जी की गाड़ी तो अफसर को लगाया फोन, कहा ‘तसला-फावड़ा ले आओ, खुद भर दूंगा’

Related Posts

Headlines

बिहार के बाढ़ पीड़ित अन्नदाताओं को सरकारी मरहम, क्या… बता गये कृषि मंत्री

September 22, 2026
Headlines

गांव के हुनर पर फिदा हुई राजधानी, 48 घंटे में बिक गया 51 लाख का माल

September 22, 2026
Headlines

डिप्टी सीएम की दो टूक- योजनाओं के पैसे पर कुंडली मारकर न बैठे बैंक, जरूरतमंदों को तुरंत दें कर्ज

September 22, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

Classic 350 के दीवानों के लिए खुशखबरी, नया Signature White कलर हुआ लॉन्च, जानें कीमत

September 22, 2026

दर्द की दवा समझकर बार-बार न लें पेनकिलर, किडनी को लेकर CDSCO ने दी चेतावनी

September 22, 2026

बिहार के बाढ़ पीड़ित अन्नदाताओं को सरकारी मरहम, क्या… बता गये कृषि मंत्री

September 22, 2026

गांव के हुनर पर फिदा हुई राजधानी, 48 घंटे में बिक गया 51 लाख का माल

September 22, 2026

झारखंड में रूबेला की दस्तक, यहां मिला पहला मरीज

September 22, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.