Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 30 October, 2026 • 04:43 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » झारखंड में बुलेट ट्रेन के लिए बिछेगी नई रेल लाइन, प्रभावित होने वाले गांव चिह्नित
झारखंड

झारखंड में बुलेट ट्रेन के लिए बिछेगी नई रेल लाइन, प्रभावित होने वाले गांव चिह्नित

October 18, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

गिरिडीह।  इंडियन रेलवे वाराणसी से हावड़ा के बीच बुलेट ट्रेन चलाने की तैयारी में है. बुलेट ट्रेन झारखंड के कई रेल रूट से होकर गुजरेगी. गिरिडीह जिला का बगोदर प्रखंड भी इसके अंतर्गत आता है. इसके लिए नई रेल लाइन बिछाने को लेकर सर्वेक्षण काम जोरों पर है. भूखंड के साथ ही प्रभावित होने वाले गांवों को भी चिह्नित किया जा रहा है. सर्वे की जिम्‍मेदारी निजी एजेंसी को सौंपी गई है. कंपनी के प्रतिनिधियों ने बगोदर में नई रेल लाइन बिछाने के लिए भूखंड की उपलब्‍धता और इससे प्रभावित होने वाले गांवों को चिह्नित किया है. बता दें कि बुलेट ट्रेन एक हाइस्‍पीड ट्रेन होगी, जिसके जरिये गंतव्‍य तक पहुंचने में समय की काफी बचत होगी. गिरिडीह के बाद अब धनबाद में सर्वे किया जा रहा है.

सर्वे टीम में शामिल लोकेश भारद्वाज ने बताया कि केंद्र सरकार की वाराणसी से हावड़ा तक बुलेट ट्रेन चलाने की योजना है. इसको लेकर नई रेल लाइन बिछाने के लिए सर्वे किया जा रहा है. सर्वे के दौरान लोकेशन, भूखंड की उपलब्धता, प्रभावित होने वाले गांव और लाभान्वित होने वाले गांवों को चिन्हित किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि सर्वे रिपोर्ट केंद्र सरकार को सौंपी जाएगी. इस रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

बीजेपी बगोदर प्रखंड के उपाध्यक्ष राजेश पांडेय ने बताया कि हाल के दिनों में नई रेलवे लाइन को लेकर सर्वे किया गया है. नई रेलवे लाइन पर बुलेट ट्रेन चलाने की योजना है. उन्होंने कहा कि बुलेट ट्रेन चलेगा तो क्षेत्र का विकास होगा और हजारों लोग लाभान्वित होंगे.

बता दें कि बगोदर प्रखंड होकर बुलेट ट्रेन चलाने की तैयारी की जा रही है. बुलेट ट्रेन को लेकर नई रेल लाइन बिछाई जाएगी. इसको लेकर केंद्र की ओर से ग्रोवर इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड को सर्वे की जिम्मेदारी दी गई है. निजी एजेंसी ने सर्वे का काम शुरू कर दिया है. सर्वे रिपोर्ट तैयार होने के बाद आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. वाराणसी से हावड़ा के बीच चलने वाली बुलेट ट्रेन गिरिडीह के बगोदर होकर गुजरेगी. सर्वे टीम में कंपनी के लोकेश भारद्वाज, अजीत कुमार डागुर, धर्मेन्द्र कुमार आदि शामिल हैं. इस टीम ने बगोदर इलाके में सर्वे का काम पूरा कर लिया है और अब धनबाद के इलाके में सर्वे किया जा रहा है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराशिफल: इन राशि वालों को आज करना होगा तकलीफों का सामना, जानें अपनी राशि का हाल
Next Article झारखंड में दिखेगा चक्रवात का असर, अगले 3 दिनों तक इन इलाकों में भारी बारिश

Related Posts

झारखंड

‘ऑपरेशन भरोसा’ : जेब से फिसली यादें खाकी ने ढूंढ निकाली

October 30, 2026
Headlines

सीएम सम्राट ने आनंद महिंद्रा को दिया बिहार आने का न्योता, दिग्गज उद्योगपति बोले- मौका मिलते ही…

October 30, 2026
Headlines

आलीशान होटलों की चकाचौंध के पीछे का बदबूदार सच, 531 पर चला सरकारी हंटर

October 30, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

‘ऑपरेशन भरोसा’ : जेब से फिसली यादें खाकी ने ढूंढ निकाली

October 30, 2026

सीएम सम्राट ने आनंद महिंद्रा को दिया बिहार आने का न्योता, दिग्गज उद्योगपति बोले- मौका मिलते ही…

October 30, 2026

आलीशान होटलों की चकाचौंध के पीछे का बदबूदार सच, 531 पर चला सरकारी हंटर

October 30, 2026

फेसबुक पर धमकी, फिर घर पर फायरिंग… रांची में गैंगस्टर राहुल दुबे का खुला चैलेंज

October 30, 2026

राजधानी में मर्डर, तीन अरेस्ट

October 30, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.