Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 15 September, 2026 • 10:50 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » त्योहारों पर UP-बिहार और झारखंड सहित अन्य राज्यों के यात्रियों को राहत देने के लिए रेलवे ने उठया बड़ा कदम
देश

त्योहारों पर UP-बिहार और झारखंड सहित अन्य राज्यों के यात्रियों को राहत देने के लिए रेलवे ने उठया बड़ा कदम

October 22, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

नई दिल्ली। त्योहार के मौसम में रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में बढ़ रही भीड़ को संभालना और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना बड़ी चुनौती है। दीवाली और छठ में सबसे ज्यादा भीड़ होती है जिसे ध्यान में रखकर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने तैयारी शुरू कर दी है। नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली, आनंद विहार सहित अन्य बड़े रेलवे स्टेशन परिसरों पर लगभग एक हजार अतिरिक्त आरपीएफ के जवान तैनात किए जाएंगे। स्टेशन परिसर को अलग-अलग सेक्टर में बांटकर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। इससे दिल्ली से बिहार, यूपी, झारखंड और पश्चिम बंगाल समेत अन्य राज्यों के लाखों रेल यात्रियों को फायदा होगा।

प्रत्येक कोच की जिम्मेदारी होगी निर्धारित

auto

कोच की तलाशी ठीक तरह से हो सके इसके लिए आरपीएफ ने नई व्यवस्था की है, इसके तहत एक जवान को दो कोच की जिम्मेदारी दी जाती है। इससे प्रत्येक कोच की सही तरह से तलाशी हो जाती है। पहले चरण में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर लागू की यह व्यवस्था सफल रही है और अब इसे पुरानी दिल्ली, आनंद विहार टर्मिनल, हजरत निजामुद्दीन सहित दिल्ली मंडल के अन्य बड़े स्टेशनों पर लागू करने की तैयारी है।

 

प्रत्येक सेक्टर का होगा एक प्रभारी

भीड़ को नियंत्रित करने सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़े स्टेशनों को अलग-अलग सेक्टर में विभाजित करके एक प्रभारी की तैनाती की जा रही है। इससे पूरे स्टेशन परिसर की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी। सीसीटीवी कैमरों की मानिटरिंग पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

फुट ओवर ब्रिज पर यात्रियों के खड़े होने पर पाबंदी

भीड़ नियंत्रित करने के लिए फुट ओवर ब्रिज, प्रवेश द्वार व निकासी द्वार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। फुट ओवर ब्रिज पर खड़ा होने, बैठने पर पहले से रोक है त्योहार के दिनों में इसे सख्ती से लागू किया जा रहा है जिससे कि यात्रियों के आवागमन में किसी तरह की दिक्कत नहीं हो।

अस्थायी प्रतीक्षालय बनाए जाएंगे

दिवाली व छठ के समय प्लेटफार्म पर भीड़ ज्यादा नहीं बढ़े इसके लिए स्टेशन के बाहर अस्थायी प्रतीक्षालय बनाए जाएंगे। इसमें पेयजल, शौचालय सहित अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। यात्रियों को उनके ट्रेन के प्रस्थान समय से कुछ देर पहले प्लेटफार्म पर भेजा जाएगा।

दूसरे मंडलों से बेहतर सामंजस्य

यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली मंडल के आरपीएफ अधिकारी अंबाला, फिरोजपुर, मुरादाबाद, आगरा व इलाहाबाद मंडल के अधिकारियों के तालमेल बनाकर काम कर रहे हैं। इससे अपराधियों को पकड़ने में मदद मिलेगी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरातों-रात कैसे बढ़ गए जीवन रक्षक दवाओं के मूल्‍य? जानें इसके पीछे की वजह
Next Article फिरसे लगा लॉकडाउन, चीन में कोरोना की वापसी पर फ्लाइटें रद्द…स्कूल बंद

Related Posts

बिहार

तकनीक बनेगी किसानों की ताकत, 53 लाख Farmer Registry तैयार : मंत्री विजय सिन्हा

September 15, 2026
Headlines

सम्राट सरकार ने खोला खजाना, कैबिनेट ने दी 17 अहम एजेंडों को मंजूरी

September 15, 2026
Headlines

रात के सन्नाटे में रेस हुई मधुबनी पुलिस, भोर होते-होते आर्केस्ट्रा के नर्क से 40 लड़कियां आजाद

September 15, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

तकनीक बनेगी किसानों की ताकत, 53 लाख Farmer Registry तैयार : मंत्री विजय सिन्हा

September 15, 2026

सम्राट सरकार ने खोला खजाना, कैबिनेट ने दी 17 अहम एजेंडों को मंजूरी

September 15, 2026

रात के सन्नाटे में रेस हुई मधुबनी पुलिस, भोर होते-होते आर्केस्ट्रा के नर्क से 40 लड़कियां आजाद

September 15, 2026

टूटती उम्मीदों और उफनती लहरों के बीच लिखी जीत की कहानी, नवाजे गये 9 जांबाज इंजीनियर

September 15, 2026

मंत्री नीतीश का बड़ा ऐलान- बिहार में बसेंगी स्मार्ट टाउनशिप, हुआ करार

September 15, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.