WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
पटना। बिहार में भोजपुर जिले के पीरो में मार्निंग वॉक पर निकली चार महिलाओं को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया, चारों की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक जिले के बिहिया-बिहटा स्टेट हाइवे पर पीरो थाना क्षेत्र के देवचंदा पुल के समीप शुक्रवार सुबह अज्ञात वाहन ने मॉर्निंग वॉक पर निकली चार महिलाओं को रौंद दिया। इससे चारों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
हादसे को लेकर लोगों में अफरातफरी मची रही। घटना के बाद चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है। गुस्साए स्थानीय लोगों ने सड़क को जाम कर दिया। सभी महिला पीरो के ओझवलिया गांव की थी

