Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 11 November, 2026 • 10:28 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home»Headlines»एयर इंडिया फ्लाइट को हाईजैक की धमकी, टॉयलेट में लिपस्टिक से लिखा मिला नोट
Headlines

एयर इंडिया फ्लाइट को हाईजैक की धमकी, टॉयलेट में लिपस्टिक से लिखा मिला नोट

November 11, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
फ्लाइट
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Kolkata : कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट में हाईजैक की धमकी भरा संदेश मिला। यह संदेश विमान के टॉयलेट में शीशे पर लिपस्टिक से लिखा गया था। धमकी सामने आते ही पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल यानी एटीसी को इसकी सूचना दी। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आईं और विमान को उड़ान भरने से रोककर सुरक्षित आइसोलेशन बे में भेज दिया गया।

टेकऑफ से ठीक पहले क्रू मेंबर की नजर पड़ी नोट पर

एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या एआई 772 को बुधवार सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर कोलकाता से मुंबई के लिए उड़ान भरनी थी। एयरबस ए320 नियो विमान में यात्री सवार हो चुके थे और टेकऑफ की तैयारियां लगभग पूरी थीं। विमान रनवे की तरफ बढ़ ही रहा था कि केबिन क्रू के एक सदस्य की नजर टॉयलेट में लिपस्टिक से लिखे नोट पर पड़ी। नोट में विमान को अगवा करने की चेतावनी दी गई थी। क्रू ने बिना देर किए इसकी जानकारी मुख्य पायलट को दी, जिसके बाद पायलट ने फौरन इमरजेंसी हाईजैक अलर्ट जारी कर दिया।

आइसोलेशन बे में विमान की सघन तलाशी और जांच

अलर्ट जारी होते ही एयरपोर्ट प्रशासन और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवान तुरंत मौके पर पहुंचे। विमान को मुख्य रनवे से हटाकर एयरपोर्ट के एक अलग हिस्से यानी आइसोलेशन बे में ले जाया गया ताकि बाकी उड़ानों पर इसका कोई असर न पड़े। सुरक्षाबलों ने सभी यात्रियों को नीचे उतारा और उनके हैंडबैग समेत पूरे लगेज की दोबारा बारीकी से जांच शुरू की। बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड ने भी विमान के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली।

यात्रियों में मची अफरातफरी, सुरक्षा एजेंसियों ने संभाला मोर्चा

अचानक विमान को रोके जाने और भारी सुरक्षा बल की तैनाती से यात्रियों के बीच कुछ देर के लिए डर का माहौल बन गया। एयरपोर्ट अधिकारियों का कहा कि जब तक पूरी जांच मुकम्मल नहीं हो जाती और सुरक्षा मंजूरी नहीं मिल जाती, तब तक विमान को रवाना नहीं किया जाएगा। सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि यह किसी की सोची-समझी साजिश थी या फिर किसी यात्री की शरारत। उधर, इसी एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने बैंकॉक से आए एक संदिग्ध यात्री के बैग से 707 दुर्लभ कछुए बरामद किए हैं, जिससे सुरक्षा जांच और कड़ी कर दी गई है।

इसे भी पढ़ें : मैट्रिक-इंटर के परीक्षार्थी हो जाएं तैयार, जैक ने जारी की फॉर्म भरने की तारीख

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपटना को मिला ‘स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी’ का खिताब, सीएम बोले- यह बिहार के लिए गौरव

Related Posts

Headlines

पटना को मिला ‘स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी’ का खिताब, सीएम बोले- यह बिहार के लिए गौरव

November 11, 2026
जॉब/एजुकेशन

मैट्रिक-इंटर के परीक्षार्थी हो जाएं तैयार, जैक ने जारी की फॉर्म भरने की तारीख

November 11, 2026
स्पोर्ट्स

नीरज के निशाने ने दिलाया ओलंपिक टिकट, विश्व चैंपियनशिप में भारत को दूसरा कोटा

November 11, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

एयर इंडिया फ्लाइट को हाईजैक की धमकी, टॉयलेट में लिपस्टिक से लिखा मिला नोट

November 11, 2026

पटना को मिला ‘स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी’ का खिताब, सीएम बोले- यह बिहार के लिए गौरव

November 11, 2026

मैट्रिक-इंटर के परीक्षार्थी हो जाएं तैयार, जैक ने जारी की फॉर्म भरने की तारीख

November 11, 2026

नीरज के निशाने ने दिलाया ओलंपिक टिकट, विश्व चैंपियनशिप में भारत को दूसरा कोटा

November 11, 2026

चेहरे पर चाहिए चांद सा चमकता ग्लो? आज से अपनाएं ये आसान स्किनकेयर टिप्स

November 11, 2026
Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.