Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 21 September, 2026 • 08:30 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » उद्धव ठाकरे ने संभाली महाराष्ट्र की कमान, छह मंत्रियों संग ली शपथ
देश

उद्धव ठाकरे ने संभाली महाराष्ट्र की कमान, छह मंत्रियों संग ली शपथ

November 28, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

मुंबई। शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस के गठबंधन ‘महाविकास आघाड़ी’ के नेता उद्धव ठाकरे ने गुरुवार शाम मुंबई के शिवाजी पार्क में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ तीनों दलों के दो-दो विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी ने उद्धव ठाकरे के बाद शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी।

शपथ लेने वाले अन्य लोगों में शिवसेना के सुभाष देसाई, एनसीपी के जयंत पाटील एवं छगन भुजबल, कांग्रेस के बालासाहब थोराट एवं नितिन राऊत शामिल हैं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष थोराट पार्टी विधायक दल के नेता भी हैं। मुख्यमंत्री उद्धव शपथ ग्रहण के बाद मंत्रिमंडल की बैठक करेंगे। इस बैठक में किसान कर्जमाफी पर बड़े फैसले की उम्मीद है।

auto

उद्धव ठाकरे शिवसेना से तीसरे मुख्यमंत्री हैं। इससे पहले मनोहर जोशी और नारायण राणे मुख्यमंत्री थे।

शपथग्रहण समारोह में विभिन्न दलों के प्रमुख नेता एवं विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख शख्सियत मौजूद हैं। पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा विधायक दल के नेता देवेंद्र फडणवीस और एनसीपी नेता अजीत पवार भी कार्यक्रम में मौजूद हैं। उद्योगपति मुकेश अंबानी सप्तनीक पहुंचे हैं। शपथ ग्रहण समारोह के लिए जहां मंच बना है, उसके पीछे छत्रपति शिवाजी महाराज की बड़ी प्रतिमा लगायी गयी है।

उल्लेखनीय है कि मुंबई का शिवाजी पार्क ठाकरे परिवार के लिए हमेशा से खास रहा है। इसी पार्क में 19 जून 1966 को बालासाहब ठाकरे ने शिवसेना की स्थापना की थी। शिवाजी पार्क में हर साल शिवसेना की परंपरागत दशहरा रैली होती है। पार्क में ही बालासाहब ठाकरे का अंतिम संस्कार हुआ था।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसड़क दुर्घटना में चार की मौत , छह घायल
Next Article श्रीलंका को आधारभूत ढांचा विकास व आंतकवाद से लड़ने को भारत देगा 45 करोड़ डॉलर : मोदी

Related Posts

Headlines

CM का पोस्ट- सरेंडर नहीं, STF ने दबोचा 2.20 Cr के इनामी ‘आकाश’ को

September 17, 2026
Headlines

ग्रेटर नोएडा में बिहार का जलवा, दुनिया की दिग्गज कंपनियों के सामने पेश की औद्योगिक ताकत

September 17, 2026
Headlines

पुलिस के सामने नतमस्तक हुआ लाल गलियारे के आतंक का ‘आकाश’, 2.20 करोड़ का था इनामी

September 17, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 21 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 21, 2026

राजधानी में क्राइम पर पुलिस का जबरदस्त स्ट्राइक… जानें

September 20, 2026

झारखंड को बनाएंगे देश का आयुर्वेद हब, 900 करोड़ से जल्द खुलेगा मेडिकल कॉलेज : स्वास्थ्य मंत्री

September 20, 2026

वित्तरहित शिक्षकों के लिए बनी कमेटी, सीएम सम्राट बोले- सम्मान से नहीं होगा समझौता

September 20, 2026

लव-कुश एकता किसी के खिलाफ नहीं, बिहार के विकास की ताकत : सीएम सम्राट

September 20, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.