Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 8 November, 2026 • 12:01 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » नहीं माने लोग…दिल्ली में रात भर चले पटाखे, सांस लेने लायक नहीं रही राजधानी की हवा
देश

नहीं माने लोग…दिल्ली में रात भर चले पटाखे, सांस लेने लायक नहीं रही राजधानी की हवा

November 5, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

दिल्ली के कई इलाकों के साथ ही यूपी के नोएडा और गाजियाबाद में एक्यूआई 999 रिकॉर्ड किया गया

नई दिल्ली। दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में पटाखों पर बैन के बावजूद खूब आतिशबाजी हुई. नतीजतन हवा की गुणवत्ता बहुत ज्यादा खराब हो गई. दिल्ली के करीब-करीब हर इलाके में आधी रात आते-आते हवा की गुणवत्ता गंभीर के स्तर को भी पार कर गई थी. दिल्ली के कई इलाकों के साथ ही यूपी के नोएडा और गाजियाबाद में एक्यूआई 999 रिकॉर्ड किया गया. सुबह भी हवा का एक्यूआई लेवल 999 पर बरकरार है. गौरतलब है कि जब एक्यूआई मापा जाता है, उसमें अधिकतम 999 ही रिकॉर्ड किया जा सकता है.

राजधानी दिल्ली में पटाखों पर पूरी तरह से प्रतिबंध है. यहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) का स्तर बहुत खराब होने के चलते सरकार ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और चलाने की भी अनुमति नहीं दी थी. वहीं, दिल्ली से सटे हरियाणा के जिलों में भी पटाखों पर पाबंदी थी. इसके बावजूद दिल्ली एनसीआर में जमकर आतिशबाजी की गई.

प्रदूषण की सारी सीमा पार
दिल्ली और एनसीआर के ज्यादातर इलाकों में AQI स्तर 999 पर पहुंच गया. दिल्ली में इंडिया गेट, जवाहर लाल नेहरू, श्रीनिवास पुरी पर और नोएडा और गाजियाबाद के सभी स्टेशन्स पर AQI स्तर 999 पर पहुंच गया. जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में सुबह 6 बजे पीएम 2.5 की सांद्रता 1164 माइक्रोग्राम/मीटर क्यूब थी. यह सामान्य 60 माइक्रोग्राम/मीटर क्यूब से लगभग 20 गुना खराब था.

गंभीर से दोगुना हुआ प्रदूषण
ऐसे में कहा ये भी जा रहा है कि हवा की गुणवत्ता 999 से भी ज्यादा खराब है. 400 से 500 के बीच एक्यूआई का होना भी गंभीर माना जाता है. दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में सुबह के समय भी एक्यूआई 999 रिकॉर्ड किया गया जो गंभीर श्रेणी के उच्चतम स्तर का भी दोगुना है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleझाड़-फूंक करने वाले ओझा की हत्या, कुल्हाड़ी से मार कर लाश जंगल की झाड़ी में छिपाया
Next Article बिहार के CM बनना चाहते हैं मुकेश सहनी, कह दी ये बात

Related Posts

Headlines

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026
Headlines

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026
Headlines

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026

CM सम्राट के एक फैसले ने बदल दी 9187 पुलिसकर्मियों की दुनिया… जानें कैसे

November 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.