Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 23 September, 2026 • 03:37 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बिहार के CM बनना चाहते हैं मुकेश सहनी, कह दी ये बात
बिहार

बिहार के CM बनना चाहते हैं मुकेश सहनी, कह दी ये बात

November 5, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

बिहार। बिहार की नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार में पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के मंत्री मुकेश सहनी अपनी पार्टी विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) का तीसरा स्थापना दिवस मना रहे हैं. वीआईपी के मुखिया मुकेश सहनी की महात्वाकांक्षा किसी से छिपी नहीं है. मुकेश सहनी ने अब मुख्यमंत्री बनने की अपनी महात्वाकांक्षा खुलकर जाहिर कर दी है.

मुकेश सहनी ने कहा है कि वे नीतीश के रिटायर होने के बाद बिहार का मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं. उन्होंने कहा है कि फिलहाल राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में हैं लेकिन आगे क्या होगा, कहा नहीं जा सकता. मुकेश सहनी ने कहा है कि राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से उनकी बात होते रहती है लेकिन पटना में मुलाकात नहीं हो पाई. उपचुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि अगर उपचुनाव में जेडीयू के उम्मीदवार नहीं जीतते तब नीतीश कुमार की सरकार संकट में आ सकती थी.

Advertisement

बिहार के पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री मुकेश सहनी ने कहा है कि राजनीति में हर व्यक्ति आगे बढ़ना चाहता है. मंत्री के बाद हर कोई मुख्यमंत्री बनना चाहता है. ये निषाद समाज के लिये गर्व की बात है. उन्होंने कहा कि कोई राम को मानता है कोई रहीम को मानता है. हम फूलन देवी को मानते हैं और इसलिए उत्तर प्रदेश के हर घर के लिए उनकी प्रतिमा बनवा रहे हैं. हर प्रतिमा के सामने एक दीप जलेगा. अयोध्या में भगवान राम की नगरी में दीप उत्सव की तरह ये कार्यक्रम किया जा रहा है.

वीआईपी प्रमुख ने ये भी कहा है कि योगी जी ने फूलन देवी की प्रतिमा लगाने नहीं दी थी इसलिए हम घर-घर फूलन देवी की प्रतिमा भेज रहे हैं. उन्होंने बताया कि अभी घर-घर भेजने के लिए 50 हजार प्रतिमा बनवाई गई है. हमारी पार्टी यूपी की 165 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. यूपी में हमारी निषाद चेतना रैली को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. हमारी पार्टी लगातार बेहतर कर रही है.

प्रवासी हो गया है लालू का परिवार

मुकेश सहनी ने लालू यादव से हमेशा बात होते रहने की बात कही तो साथ ही परिवार पर तंज भी किया. मुकेश सहनी ने लालू परिवार के अचानक दिल्ली चले जाने को लेकर कहा कि ये परिवार अब प्रवासी हो गया है. जैसे हम प्रवासी बनके मुंबई चले गए थे. उन्होंने कहा कि सरकार बने एक साल हो गए और इस अवधि में तेजस्वी यादव ज्यादातर बिहार से बाहर ही रहे. उन्हें दिवाली में बिहार में रहना चाहिए था.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleनहीं माने लोग…दिल्ली में रात भर चले पटाखे, सांस लेने लायक नहीं रही राजधानी की हवा
Next Article बड़ा हादसा: ऑटो से जा रही महिला मजदूरों को ट्रक ने रौंद डाला, 6 लोगों की मौत

Related Posts

Headlines

राष्ट्रपति की कलाकारों से अपील : चंद रुपयों के लिए न करें सेहत का सौदा, हानिकारक चीजों को न करें प्रमोट

September 23, 2026
Headlines

बिहार के बाढ़ पीड़ित अन्नदाताओं को सरकारी मरहम, क्या… बता गये कृषि मंत्री

September 22, 2026
Headlines

गांव के हुनर पर फिदा हुई राजधानी, 48 घंटे में बिक गया 51 लाख का माल

September 22, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राष्ट्रपति की कलाकारों से अपील : चंद रुपयों के लिए न करें सेहत का सौदा, हानिकारक चीजों को न करें प्रमोट

September 23, 2026

Classic 350 के दीवानों के लिए खुशखबरी, नया Signature White कलर हुआ लॉन्च, जानें कीमत

September 22, 2026

दर्द की दवा समझकर बार-बार न लें पेनकिलर, किडनी को लेकर CDSCO ने दी चेतावनी

September 22, 2026

बिहार के बाढ़ पीड़ित अन्नदाताओं को सरकारी मरहम, क्या… बता गये कृषि मंत्री

September 22, 2026

गांव के हुनर पर फिदा हुई राजधानी, 48 घंटे में बिक गया 51 लाख का माल

September 22, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.