Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 2 May, 2026 • 10:40 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » अमेरिका से करने आए थे शादी, बदले में मंगेतर से मिला FIR, जानिए पूरा मामला
दुनिया

अमेरिका से करने आए थे शादी, बदले में मंगेतर से मिला FIR, जानिए पूरा मामला

November 6, 2021No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

अमेरिका। अमेरिका में काम करने वाले भारतीय युवक को ऑनलाइन मॅट्रिमोनियल साइट के जरिए मिली लड़की से सगाई और सगाई के बाद आपसी विश्वास पर मिले धोखे के मामले में नया मोड़ आ गया है. अमेरिका से भारत में शादी रचाने आए मिलिंद बोरकर नाम के युवक ने महाराष्ट्र में पिंपरी के पास मोरवाड़ी निवासी अपनी मंगेतर पल्लवी चंद्रकांत गायकवाड के अवैध रिश्ते, आपत्तिजनक फोटो और वीडियो की हकीकत पता चलने पर शादी तोड़ दिया था. शादी तोड़ने के बाद पल्लवी गायकवाड ने मिलिंद पर बदनाम करने का आरोप लगाते हुए पिम्परी पुलिस में FIR दर्ज कराई थी. लेकिन अब इस केस में नया मोड़ आ गया है.

पुलिस जल्द दायर कर सकती है ‘बी’ समरी रिपोर्ट

सूत्रों के मुताबिक पिम्परी पुलिस इस मामले में जल्द ही ‘बी’ समरी रिपोर्ट यानी केस क्लोज़र रिपोर्ट फ़ाइल कर सकती है. वही, अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को सुपीरियर कोर्ट में भी सुनवाई अहम पड़ाव पर है. सूत्रों का दावा है कि प्राथमिक जांच में पुलिस ने इस केस की जांच में कई लापरवाही पाई. गौरतलब है कि इससे पहले केस से जुड़े 2 पुलिसकर्मियों को निलंबित भी किया जा चुका है. ऐसे में अगर पुणे की पिम्परी पुलिस क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर देती है तो उसके बाद शिकायतकर्ता पल्लवी चंद्रकांत गायकवाड़ की भी कथित झूठी शिकायत दर्ज कराने के मामले में मुश्किलें बढ़ सकती हैं.

क्या है पूरा मामला ? 

मिलिंद बोरकर साल 2007 से अमेरिका में एक नामी कंपनी में काम करते हैं. करियर में पहचान बनाने और परिवार की जिम्मेदारी को निभाने के बाद मिलिंद ने भारत मे आकर भारतीय लड़की से शादी करने का मन बनाया. साल 2018 से मनपसंद लड़की की तलाश फरवरी 2019 में पूरी हुई जब मिलिंद को भारत मॅट्रिमोनी साइट पर पुणे में पिंपरी के मोरवाडी इलाके की रहनेवाली पल्लवी गायकवाड़ नाम की एक लड़की पसंद आई. मॅट्रिमोनियल साइट पर बातचीत से दोनों करीब आ गए. 16 अप्रैल 2019 को मिलिंद भारत आया और ऑनलाइन मुलाकात के बाद पहली बार पल्लवी से मिला. परिवार की सहमति से दोनों की शादी की बात तय हुई. एक कार्यक्रम में मिलिंद और पल्लवी की सगाई 2 जून 2019 को हुई. सगाई के बाद मिलिंद शादी की तैयारियों में जुट गया. होने वाली पत्नी पल्लवी गायकवाड़ को अमेरिका ले जाने , अमेरिका में सुविधाओं से लैस घर सजाने में जुट गया.

आपत्तिजनक तस्वीरों को लेकर नाराजगी

मिलिंद बोरकर शादी की तैयारी कर रहा था लेकिन तभी इस दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसके बाद मिलिंद के होश उड़ गए. मिलिंद को अपनी मंगेतर की आपत्तिजनक निजी तस्वीरें और वीडियो पल्लवी के मोबाइल फोन में मिले. यह देखकर मिलिंद को धक्का लगा. जिसके बाद मिलिंद ने सगाई तोड़ दी. आरोप के मुताबिक सगाई तोड़ने के बाद पल्लवी के परिवार वालों ने मिलिंद से पैसों की मांग की और ऐसा ना करने पर उन्होंने ने मिलिंद के खिलाफ पुणे में मामला दर्ज कराते हुए लड़की को बदनाम करने का आरोप लगाया.

मिलिंद ने भी अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को सुपीरियर कोर्ट में याचिका दायर की है . इस याचिका के मुताबिक, सगाई संबंध के दौरान 21 जुलाई 2019 के दिन मिलिंद को अपनी मंगेतर पल्लवी के दूसरे युवक के साथ अनैतिक संबंध की जानकारी मिली. मिलिंद को अपनी मंगेतर के आपत्तिजनक फोटो, वीडियो मिले. मिलिंद ने कोर्ट में दायर याचिका में तस्वीरों और वीडियो को भी जमा कराया. मिलिंद का आरोप है कि, सगाई तोड़ने के बाद पल्लवी उसपर बदनाम करने का झूठा आरोप लगा रही है और मिलिंद का करियर बर्बाद करना चाहती है.

अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को सुपीरियर कोर्ट में याचिका में मिलिंद ने आरोप लगाया है कि पल्लवी ने शादी होने की झूठी कहानी रची और करियर बर्बाद करने की कोशिश की. इस मामले में हमें अब तक पल्लवी गायकवाड की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई है. वहीं पुणे की पिंपरी पुलिस ने अपनी प्राथमिक जांच के आधार पर कागजी कवायद तेज कर दी है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअगली दिवाली तक बनाना है पैसा? इन पांच शेयरों में लगा सकते हैं दांव
Next Article आगामी 15 नवंबर को आंदोलन करने को लेकर प्रखंड के विभिन्न सियारसी में पारा शिक्षकों ने बैठक की

Related Posts

Headlines

पति ने खुद लिखी थी बीवी की मौ’त की स्क्रिप्ट, SP खोल गये राज… जानें

May 2, 2026
Headlines

हुकूमत और पुरानी अदावत के चलते मा’रकर फेंक दिया था गुफा में, चार धराये

May 2, 2026
Headlines

महज एक शक के चलते बीवी को दे दी खौफनाक मौ’त… जानें

May 2, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

झारखंड में पहली बार इतना बड़ा चेस टूर्नामेंट, हजारीबाग में भिड़ेंगे दिग्गज

May 2, 2026

रांची में सजा स्वदेशी का महाकुंभ, राज्यपाल और CM ने किया शुभारंभ

May 2, 2026

पति ने खुद लिखी थी बीवी की मौ’त की स्क्रिप्ट, SP खोल गये राज… जानें

May 2, 2026

युवाओं के लिए खुशखबरी! आधार सुपरवाइजर के 236 पदों पर Vacancy

May 2, 2026

हुकूमत और पुरानी अदावत के चलते मा’रकर फेंक दिया था गुफा में, चार धराये

May 2, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.