Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 01:02 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » ग्रामीण विकास सचिव डॉ. मनीष रंजन ने सभी उपायुक्तों को लिखा पत्र, कहा- हड़िया दारू बिक्री एवं निर्माण से जुड़ी महिलाओं को फूलो झानो आशीर्वाद अभियान से जोड़ें
रांची

ग्रामीण विकास सचिव डॉ. मनीष रंजन ने सभी उपायुक्तों को लिखा पत्र, कहा- हड़िया दारू बिक्री एवं निर्माण से जुड़ी महिलाओं को फूलो झानो आशीर्वाद अभियान से जोड़ें

November 12, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

रांची । ग्रामीण विकास सचिव डॉ. मनीष रंजन ने सभी जिलों के उपायुक्तों को पत्र लिखकर  हड़िया दारू बिक्री एवं निर्माण से जुड़ी ग्रामीण महिलाओं को प्राथमिकता पर फूलो झानो आशीर्वाद अभियान से जोड़ने को कहा है। वहीं पूर्व में इस अभियान की लाभुक महिलाओं को भी ससमय सहयोग उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। पत्र के माध्यम से डॉ. मनीष रंजन ने मुख्यमंत्री के निर्देश पर फूलो झानो आशीर्वाद अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत करने की बात कही है। इसके तहत वैसी महिलाएं, जो हड़िया दारू बिक्री एवं निर्माण से जुड़ी है, उनको प्राथमिकता के आधार पर फूलो झानो आशीर्वाद अभियान से जोड़कर सशक्त आजीविका उपलब्ध कराने के लिए कार्य किया जाना है। ग्रामीण विकास सचिव ने  कहा कि इस अभियान के अंतर्गत मुख्यधारा में लौटीं ग्रामीण महिलाओं की निगरानी, काउंसेलिंग, सहयोग एवं लगातार संवाद कायम रखने हेतु कार्य पर जोर देने की जरूरत है।

15 नवंबर को होगा फूलो झानो आशीर्वाद अभियान के दूसरे चरण का शुभारंभ

ग्रामीण विकास सचिव ने उपायुक्तों को लिखे पत्र में फूलो झानो आशीर्वाद अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत राज्य स्थपना दिवस के दिन से करने की बात कही है। इस अभियान के दूसरे चरण में वैसी महिलाओं को प्राथमिकता के आधार पर जोड़ा जाना सुनिश्चित करना है, जो अभी भी हड़िया दारू बिक्री एवं निर्माण कार्यों से जुड़ी हैं। पत्र के मुताबिक पहले चरण में अभियान से जुड़ी  लाभुक महिलाओं के घर भ्रमण कर उनको प्रोत्साहित करना एवं आजीविका सशक्तिकरण हेतु मदद करना भी सुनिश्चित करना है। पत्र के जरिए इस अभियान के लाभुकों को जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं से जोड़कर राशन कार्ड, विधवा पेंशन, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना  एवं प्रधानमंत्री आवास योजना समेत विभिन्न योजनाओं से जोड़ना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। दूसरे चरण में चिह्नित महिलाओं को रोजगार परक प्रशिक्षण से भी जोड़ने की व्यवस्था की जाएगी, ताकि आमदनी में इजाफा हो सके। ग्रामीण विकास सचिव ने बताया है कि फूलो झानो आशीर्वाद अभियान के अनुश्रवण हेतु ऑनलाइन डैशबोर्ड विकसित किया जा रहा है, जिसका शुभारंभ मुख्यमंत्री के द्वारा 15 नवंबर को किया जाएगा।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर फूलो झानो आशीर्वाद अभियान का क्रियान्वयन झारखण्ड स्टेट लाईवलीहुड प्रमोशन सोसाईटी के द्वारा किया जा रहा है। इस अभियान के तहत अब तक 14000 से ज्यादा हड़िया दारू निर्माण एवं बिक्री से जुड़ी ग्रामीण महिलाओं को सशक्त आजीविका से जोड़ा गया है। इन महिलाओं को सखी मंडल में जोड़कर आजीविका के विभिन्न साधन उपलब्ध कराए गए हैं एवं ब्याजमुक्त लोन के साथ  तकनीकी मदद भी की जाती है। फूलो झानो आशीर्वाद अभियान अंतर्गत लाभुको को दो या दो से अधिक आजीविका के साधनों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article73 वर्षों से लगातार छठ कर रही हैं 88 वर्षीय राधा चौरसिया
Next Article ब्रेकिंग: 5 जवान शहीद, कर्नल की पत्नी और बेटा भी मारे गए

Related Posts

Headlines

गैता से सिर कूचकर सो रही पत्नी को उतारा मौ’त के घाट, आरोपी गिरफ्तार

October 28, 2026
झारखंड

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026
Headlines

हेमंत कैबिनेट में 62 प्रस्ताव पास, पेंशन से इंफ्रास्ट्रक्चर तक CM ने खोला खजाना

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

गैता से सिर कूचकर सो रही पत्नी को उतारा मौ’त के घाट, आरोपी गिरफ्तार

October 28, 2026

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.