Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 24 September, 2026 • 07:43 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पलाश के उत्पादों की खरीदारी अब अमेजन एवं फ्लिपकार्ट पर
रांची

पलाश के उत्पादों की खरीदारी अब अमेजन एवं फ्लिपकार्ट पर

November 22, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

रांची। सखी मंडल की बहनों को उद्यमिता से जोड़ने के लिए की गई पलाश ब्राण्ड की शुरूआत रंग ला रही है। अब पलाश ब्रांड के सभी उत्पादों की बिक्री जल्द अमेजन एवं फ्लिपकार्ट के जरिए होगी। इससे करीब दो लाख ग्रामीण महिलाओं को और भी सशक्त आजीविका उपलब्ध हो सकेगा। फिलहाल पलाश ब्राण्ड के तहत करीब 60 से ज्यादा उत्पाद बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।

सखी मंडल की महिलाओं के उत्पादों को बड़े बाजार से जोड़कर अच्छी आमदनी सुनिश्चित करने के लिए अमेजन, फ्लिपकार्ट जैसी ई कॉमर्स कंपनियों से साझेदारी की गई है। वर्तमान में सरसों तेल, हनी, अचार जैसे चुनिंदा उत्पाद अमेजन पर बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। इस पहल से झारखंड के सुदूर गांव की महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पाद देश के हर कोने तक पहुंच सकेगा।

Advertisement

सखी मंडल की दीदियों के हस्तनिर्मित उत्पाद बिक्री के लिए ई-कॉमर्स साइट पर उपलब्ध

अमेजन पर पलाश के उत्पादों में सात उत्पाद जैसे हरी मिर्च और ओल का आचार, शहद, सरसों तेल आदि हैं वहीं, फ्लिपकार्ट पर कोल्ड प्रेस सरसों तेल किफायती दाम पर उपलब्ध है। अब तक अमेजन से तीन आर्डर प्राप्त कर आपूर्ति की जा चुकी है। जल्द ही पलाश के सारे उत्पाद इन ई-पोर्टल पर उपलब्ध होंगे। ये सारे उत्पाद सखी मंडल की दीदियां प्राकृतिक तरीके से तैयार करती हैं। आने वाले दिनों में इन उत्पादों को रिलायंस स्टोर से भी जोड़ने की तैयारी है। अब देशभर से लोग फ्लिपकार्ट और अमेज़न के माध्यम से बस एक क्लिक में पलाश उत्पादों की खरीदारी कर सकेंगे।

ग्रामीण विकास विभाग के सचिव डॉ मनीष रंजन ने कहा कि सखी मंडल की महिलाओं द्वारा निर्मित प्राकृतिक उत्पादों को बड़े बाजार से जोड़ने के लिए अमेजन एवं फ्लिपकार्ट से एमओयू किया गया है। इस पहल के ज़रिए अभी चुनिंदा उत्पाद अमेजन एवं फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है, वहीं आने वाले दिनों में पलाश के सभी उत्पाद उपलब्ध रहेंगे, जिससे दीदियों की आमदनी में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होगी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसरकार घर-घर जाकर लोगों की समस्याओं का समाधान करेगी : मुख्यमंत्री
Next Article तेज रफ्तार कार गहरी खाई में गिरी, पांच लोगों की मौके मौत

Related Posts

Headlines

कोडरमा स्टेशन पर अचानक धधक उठी पैसेंजर ट्रेन की बोगी, फिर…

September 24, 2026
Headlines

बंद मकान में पुलिस ने मारा छापा, हुआ चौंकाने वाला खुलासा

September 24, 2026
Headlines

रात के अंधेरे में हाथियों का तांडव, रौंद डाली तीन किसानों की तैयार फसल

September 24, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

कोडरमा स्टेशन पर अचानक धधक उठी पैसेंजर ट्रेन की बोगी, फिर…

September 24, 2026

बंद मकान में पुलिस ने मारा छापा, हुआ चौंकाने वाला खुलासा

September 24, 2026

रात के अंधेरे में हाथियों का तांडव, रौंद डाली तीन किसानों की तैयार फसल

September 24, 2026

मंत्री दीपिका की बेटी के निधन पर बोले डॉ. प्रदीप- यह पीड़ा असहनीय

September 24, 2026

गार्ड के सिर पर मारा तमंचा और फिर दिनदहाड़े लूट लिया बैंक

September 24, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.