Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 2 May, 2026 • 10:39 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » तेज रफ्तार कार गहरी खाई में गिरी, पांच लोगों की मौके मौत
झारखंड

तेज रफ्तार कार गहरी खाई में गिरी, पांच लोगों की मौके मौत

November 23, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

धनबाद। धनबाद के एनएच-2 पर कौआबांध पुलिया के नजदीक मंगलवार सुबह करीब छह बजे भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की जान चली गई। मृतकों में एक बच्चा और दो महिलाएं भी शामिल हैं। सभी स्विफ्ट डिजायर कार (JH-02 AM 0996) पर सवार होकर रामगढ़ से आसनसोल जा रहे थे। पुलिस ने पांचों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की सूचना मृतकों के परिजनों को दे दी है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि आज सुबह करीब छह बजे कौआबांध कलाडीह मोड़ के समीप एनएच- 2 पर बने पुल पर कार इतनी तेज गति में थी कि कार, पुलिया की रेलिंग को टच किए बगैर कार उछल कर पालाडीह जोड़िया (छोटी नदी) को पार कर दूसरी तरफ दीवार से टकरा गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए और कार में सवार पांच लोगों की मौत हो गई।
घटना के समय मौके पर मौजूद कुछ ग्रामीणों ने इसकी सूचना गोविंदपुर थाना को दी। पुलिस ने सभी शवों को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भिजवाया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतक के पास से मिले आधार कार्ड से दो लोगों की पहचान कर ली गई है। उन्होंने बताया कि एक का नाम वसीम अकरम और दूसरा का नाम शकील अख्तर है। मृतक घाटोटांड, रामगढ़ के रहने वाले हैं।
पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला है कि यह दुर्घटना तेज गति के कारण हुई है। कार का स्पीड मीटर 150 किलोमीटर पर लॉक मिला है। इससे मालूम पड़ता है कि घटना के वक्त कार की स्पीड 150 किमी/घंटा के आसपास रही होगी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपलाश के उत्पादों की खरीदारी अब अमेजन एवं फ्लिपकार्ट पर
Next Article ग्रामीण विकास सचिव मनीष रंजन की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री पशुधन योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु हुई बैठक

Related Posts

रांची

रांची में सजा स्वदेशी का महाकुंभ, राज्यपाल और CM ने किया शुभारंभ

May 2, 2026
Headlines

पति ने खुद लिखी थी बीवी की मौ’त की स्क्रिप्ट, SP खोल गये राज… जानें

May 2, 2026
Headlines

हुकूमत और पुरानी अदावत के चलते मा’रकर फेंक दिया था गुफा में, चार धराये

May 2, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

झारखंड में पहली बार इतना बड़ा चेस टूर्नामेंट, हजारीबाग में भिड़ेंगे दिग्गज

May 2, 2026

रांची में सजा स्वदेशी का महाकुंभ, राज्यपाल और CM ने किया शुभारंभ

May 2, 2026

पति ने खुद लिखी थी बीवी की मौ’त की स्क्रिप्ट, SP खोल गये राज… जानें

May 2, 2026

युवाओं के लिए खुशखबरी! आधार सुपरवाइजर के 236 पदों पर Vacancy

May 2, 2026

हुकूमत और पुरानी अदावत के चलते मा’रकर फेंक दिया था गुफा में, चार धराये

May 2, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.