Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 27 October, 2026 • 10:03 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » ग्रामीण विकास सचिव मनीष रंजन की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री पशुधन योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु हुई बैठक
झारखंड

ग्रामीण विकास सचिव मनीष रंजन की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री पशुधन योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु हुई बैठक

November 23, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

रांची। राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण पशुपालकों की आर्थिक स्थिति में सुधार करने तथा ग्रामीण स्तर पर युवाओं को स्व-नियोजित कर आत्मनिर्भर बनाने एवं उनके पलायन को रोकने के उद्देश्य से पशुधन विकास के लिए कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, मनरेगा, जेएसएलपीएस तथा कल्याण विभाग द्वारा कई प्रकार की लाभुकोन्मुखी योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। इस पृष्ठभूमि में मुख्यमंत्री पशुधन योजना  सफल क्रियान्वयन को लेकर सचिव ग्रामीण विकास विभाग श्री मनीष रंजन की अध्यक्षता में राज्यस्तरीय कमिटी की बैठक संपन्न हुई। बैठक में सचिव ग्रामीण विकास विभाग श्री मनीष रंजन  ने ज़िलों में पशुधन योजना के तहत सरकार की ओर से मिले लक्ष्य एवं लाभुको के चयन के बारे में  पदाधिकारी से जानकारी ली एवं  निर्देश दिया  कि सरकार के द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनरूप ससमय लाभुकों  का चयन करना सुनिश्चित करें।

सचिव, ग्रामीण विकास विभाग द्वारा सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए मनरेगा एवं कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के साथ अभिसरण से मुख्यमंत्री पशुधन योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु चर्चा की गई ।

आत्मनिर्भरता हेतु योजनाओं का हुआ समायोजन

झारखण्ड की विषम भौगोलिक स्थिति और गांव में स्वंय के रोजगार के अभाव की वजह से पलायन समस्या रही है। दूसरी ओर, कोरोना संक्रमण काल में लाखों की संख्या में प्रवासी श्रमिक अपने गांव लौटे, जिन्हें रोजगार देना सरकार के लिए चुनौती थी। मुख्यमंत्री की पहल पर गांव में ही स्वयं का रोजगार देने की पहल की गई, जिसका उद्देश्य है राज्य में दूध, मांस एवं अंडा के उत्पादन में वृद्धि लाकर राज्य को आत्मनिर्भर बनाना।  ग्रामीण क्षेत्र में पशुपालन के माध्यम से स्वरोजगार तथा अतिरिक्त घरेलु आमदनी का सृजन और  ग्रामीण पशुपालकों की आय में वृद्धि करना है। इसके लिये विभिन्न विभागों द्वारा पशुधन विकास से संबंधित समान प्रकृति की योजनाओं को एक पटल पर क्रियान्वित करने के लिये पशुपालन प्रभाग, कल्याण विभाग एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत पूर्व से संचालित योजनाओं को समायोजित करते हुए मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना का संचालन शुरू किया गया।

इन योजनाओं का मिल रहा है लाभ

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत पशुपालन क्षेत्र में बकरा विकास योजना, शुकर विकास योजना, बैकयार्ड लेयर कुकुट योजना, बॉयलर कुकुट पालन योजना, बत्तख चूजा वितरण योजना एवं गव्य विकास क्षेत्र में दो दुधारू गाय का वितरण, कामधेनु डेयरी फार्मिंग अंतर्गत मिनी डेयरी के तहत 5 से 10 गाय वितरण की योजना, हस्त एवं विद्युत चलित चैफ कटर का वितरण, प्रगतिशील डेयरी कृषकों को सहायता, तकनीकी इनपुट सामग्रियों का वितरण के तहत लाभुकों को लाभान्वित किया जा रहा है।

क्या मिलेगा लाभ 

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के अंतर्गत राज्य के सभी किसानों को बकरी, सूकर, मुर्गा-मुर्गी, बतख सहित दुधारु गाय खरीदने के लिए 100% तक अनुदान का लाभ दिया जाएगा। साथ ही उक्त योजना के तहत पशु-पक्षी के लिए शेड निर्माण में सहायता तथा सस्ते दर पर पशु आहार उपलब्ध कराने का प्रावधान है।

कैसे मिलेगा लाभ 

सरकार द्वारा मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत लाभ प्राप्त करने हेतु किसानों से अपने नजदीकी प्रखंड कार्यालय में जाकर योजना के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त करने अपील की गई है। उक्त योजना के तहत प्रथम संबंधित ग्राम के ग्राम सभा द्वारा लाभुकों के नाम की अनुशंसा की जाएगी। तत्पश्चात् उपायुक्त, खूंटी की अध्यक्षता में गठित  जिला स्तरीय समिति द्वारा लाभुकों का चयन किया जाएगा।

बैठक में सचिव,कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग अबू बकर सिद्दीकी ,मनरेगा आयुक्त राजेश्वरी बी एवं अन्य मौजूद थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleतेज रफ्तार कार गहरी खाई में गिरी, पांच लोगों की मौके मौत
Next Article GOOD NEWS: पेट्रोल-डीजल के दाम और होंगे कम, केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला

Related Posts

Headlines

हेमंत कैबिनेट में 62 प्रस्ताव पास, पेंशन से इंफ्रास्ट्रक्चर तक CM ने खोला खजाना

October 27, 2026
Headlines

राजधानी के तमाम स्कूल 2 रोज के लिये बंद, DC का आदेश जारी

October 27, 2026
Headlines

बाबूलाल सबसे ज्यादा कन्फ्यूज नेता, 1 नवंबर की रैली साबित होगी मील का पत्थर : राजीव रंजन

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026

पटना में मिलावटखोरों पर बड़ा एक्शन : 3.67 लाख का 20 क्विंटल माल दफन, दो का लाइसेंस सस्पेंड

October 27, 2026

कार्तिक महीने में इन 5 दिनों का है खास महत्व, कब करें स्नान और क्या करें दान… जानें

October 27, 2026

हेमंत कैबिनेट में 62 प्रस्ताव पास, पेंशन से इंफ्रास्ट्रक्चर तक CM ने खोला खजाना

October 27, 2026

ये स्किल्स सीख लें तो हर फील्ड में रहेगा आपका दबदबा, बूस्ट होगा करियर

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.