Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 2 May, 2026 • 09:57 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » झारखंड सरकार ने जारी की कोरोना की नई गाइडलाइन
रांची

झारखंड सरकार ने जारी की कोरोना की नई गाइडलाइन

November 30, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

रांची। कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रोन को देखते हुए झारखंड सरकार की तरफ से कोरोना की नई गाइडलाइन जारी की गई है। इसके मुताबिक विदेश से झारखंड आने वाले लोगों को सात दिन आइसोलेट रहना होगा, आठवें दिन फिर जांच करानी होगा। उसमें भी निगेटिव आने पर अगले सात दिनों तक स्वयं लक्षणों पर ध्यान देना होगा।

विदेशों से आने वाले यात्रियों को पिछले 14 दिनों के ट्रैवल हिस्ट्री को एयर सुविधा पोर्टल पर अपलोड करना होगा। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव ने नयी गाइड लाइन सभी जिलों के उपायुक्त को भेज दिया है।
इसके साथ एक दिसंबर से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर थर्मल स्क्रीनिंग शुरू की जाएगी। लक्षण मिलने वाले यात्रियों को तुरंत आइसोलेट किया जाएगा, ऐसे यात्री अगर पॉजिटिव मिलते हैं तो कांटेक्ट में आने वाले को भी ट्रेस किया जाएगा। इसके तहत बीते पंद्रह दिनों के अंदर विदेशों से आने वाले यात्रियों को ट्रेस कर जांच की जाएगी। विदेशों से आने वाले लोगों की एक लिस्ट बनी है। लिस्ट के अनुसार लौटे यात्रियों की 48 घंटों में जांच की जाएगी, जो पॉजिटिव मिलेंगे उनका सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा जाएगा। साथ ही उन्हें क्वारंटाइन किया जाएगा या फिर अस्पताल में भर्ती किया जाएगा।

सभी जिलों में निजी और सरकारी अस्पतालों में आईसीयू और ऑक्सीजन बेड की उपलब्धता का मूल्यांकन करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही 14 अगस्त को जारी आदेश के अनुरूप दवाओं और बेड की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए खरीदारी की योजना बना लेने को कहा गया है। ट्रेंड मैनपावर भी सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।

उल्लेखनीय है कि राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने दो पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से इंटरनेशनल फ्लाइट को रोकने की गुजारिश कर कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन को रोकने में तत्पर भी दिखायी थी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article‘उन्नति’ परियोजना ग्रामीण आजीविका के लिए गढ़ रही नए आयाम, चालू वित्तीय वर्ष में 818 मनरेगा श्रमिक प्रशिक्षित
Next Article रांची पहुंचने पर आशा लकड़ा का जोरदार स्वागत

Related Posts

रांची

रांची में सजा स्वदेशी का महाकुंभ, राज्यपाल और CM ने किया शुभारंभ

May 2, 2026
Headlines

पति ने खुद लिखी थी बीवी की मौ’त की स्क्रिप्ट, SP खोल गये राज… जानें

May 2, 2026
Headlines

हुकूमत और पुरानी अदावत के चलते मा’रकर फेंक दिया था गुफा में, चार धराये

May 2, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

झारखंड में पहली बार इतना बड़ा चेस टूर्नामेंट, हजारीबाग में भिड़ेंगे दिग्गज

May 2, 2026

रांची में सजा स्वदेशी का महाकुंभ, राज्यपाल और CM ने किया शुभारंभ

May 2, 2026

पति ने खुद लिखी थी बीवी की मौ’त की स्क्रिप्ट, SP खोल गये राज… जानें

May 2, 2026

युवाओं के लिए खुशखबरी! आधार सुपरवाइजर के 236 पदों पर Vacancy

May 2, 2026

हुकूमत और पुरानी अदावत के चलते मा’रकर फेंक दिया था गुफा में, चार धराये

May 2, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.